>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan News: माता-पिता काम से वापस घर लौटे तब तक तो उनका घर-संसार ही उजड़ गया Thursday 04 May 2023 08:11 AM UTC+00 Rajasthan News: जयपुर/नीमराणा. थाना क्षेत्र के प्रतापसिंहपुरा गांव में एक युवक ने एक किशोरी के साथ बलात्कार किया और उसके बाद उसे गांव में सुनसान जगह पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। किशोरी के पीड़ित श्रमिक पिता ने बुधवार को पुलिस थाने में युवक के खिलाफ बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री ने किया राजस्थान का ज़िक्र, तो शुरू हुआ Rajyavardhan V/S Lokesh, जानें पूरा मामला पुलिस ने बताया कि बिहार के समस्तीपुर निवासी श्रमिक नाजिर पुत्र मोहम्मद उस्मान ने मामला दर्ज कराया है कि वह अपनी पत्नी के साथ 2 मई को किसी कार्य से बाहर चला गया था और उसके बच्चे कमरे पर थे। जहां माधोसिंहपुरा निवासी अमित पुत्र सत्यवीर उसकी 16 वर्षीय बेटी जासमिन खातून को बहला फुसलाकर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया और उसे प्रतापसिंहपुरा में सुनसान जगह पर चुन्नी से पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। श्रमिक को उसके छोटे बेटे ने बेटी के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। जिस पर पीड़ित ने बेटी की अनेक जगह पर तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। जिस पर उसे पता चला कि एक किशोरी का शव प्रतापसिंहपुरा गांव के पास सुनसान जगह पर पेड़ से लटका पड़ा है। यह भी पढ़ें: गहलोत सरकार का पिंकसिटी में ब्रह्मपुरी-आमेर और गोविंद नगर के 80 हजार लोगों को सीधा फायदा घटना की सूचना मिलते ही नीमराणा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नीमराणा सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया तथा हत्या, बलात्कार व पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
