>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
नौकरशाही में फिर फेरबदल, देर रात 20 आईपीएस के तबादले, 15 अधिकारियों को नए जिलों में विशेषाधिकारी लगाया Thursday 08 June 2023 07:36 AM UTC+00 जयपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर नौकरशाही में फेरबदल किया है। 2 जून को 30 आईपीएस अधिकारियों के तबादले करने के बाद 7 जून की देर रात ही 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। दिलचस्प बात तो यह है कि यह तबादला सूची मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से पुलिस मुख्यालय में कानून व्यवस्था को लेकर लिए गई बैठक के कुछ घंटों के बाद ही कार्मिक विभाग ने देर रात 20 आईपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की। जिन 20 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं उनमें 15 अधिकारियों को नए जिलो में विशेषाधिकारी लगाया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस बार बजट सत्र में 19 नए जिलों की घोषणा की थी जिनमें आईएएस अधिकारियों को भी विशेषाधिकारी लगाया गया था। अब 15 आईपीएस अधिकारियों को भी विशेष अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इन 15 आईपीएस अधिकारियों को लगाया गया जिलों में विशेषाधिकारी वीडियो देखेंः- प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय में मुख्यमंत्री ने ली अहम बैठक | Ashok Gehlot |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
