>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
यूक्रेन में 600 वर्ग किलोमीटर इलाके में बाढ़ से हाहाकार, जानिए क्या है वजह Thursday 08 June 2023 07:38 AM UTC+00 | Tags: world एक साल से भी ज़्यादा समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए इस युद्ध का अंत कब होगा, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता। जिस युद्ध को रूस कुछ दिन में ही जीत लेना चाहता था, उसे चलते हुए 15 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से रूस की शक्तिशाली आर्मी के सामने यूक्रेन की आर्मी अभी भी डटी हुई है, पर रूस भी लगातार हमले कर रहा है। इस जंग की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हो चुका है। हाल ही में इस युद्ध के चलते एक बार फिर यूक्रेन को भारी नुकसान हुआ और इसका असर कई गांवों पर पड़ा है।
Tags:
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
