>>: Digest for June 12, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

पचलंगी (झुंझुनूं)। मनसा माता के दर्शन कर घर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के पलटने से घायल हुई युवती की शनिवार देर रात मौत हो गई। इसी के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर दस हो गई है। हादसा 29 मई को हुआ था। उस दिन आठ जनों की मौत हो गई थी। इसके बाद दो महिलाओं ने और दम तोड़ दिया। जबकि प्रियंका की बड़ी बहन शनिवार को स्वस्थ होकर घर लौटी।

मणकसास राजीवपुरा ढाणी अगली निवासी प्रियंका गुर्जर हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उसका जयपुर के राजकीय सवाई मानसिंह चिकित्सालय में इलाज चल रहा था। प्रियंका के ताऊ रामजीलाल गुर्जर ने बताया कि प्रियंका [16] ने इलाज के दौरान शनिवार रात्रि लगभग 11:30 बजे दम तोड़ दिया। रविवार को प्रियंका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजन शव लेकर राजीवपुरा ढाणी अगली में पहुंचे तो मातम छा गया व दसवीं कक्षा की छात्रा प्रियंका का गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था।

यह भी पढ़ें : भांजे की शादी में मायरा भरने से पहले मामा की मौत, घर में मचा कोहराम

प्रियंका ने बाघोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से इस वर्ष नौवीं कक्षा उत्तीर्ण की थी। इस बार दसवीं कक्षा में प्रवेश किया था। हादसे में प्रियंका की मां ग्यारसी देवी व बड़ी बहन सरिता भी घायल हो गई थी। दोनों का इलाज सीकर के राजकीय चिकित्सालय में चल रहा था।

प्रियंका की मां ग्यारसी देवी घटना के चार-पांच दिन में ठीक हो कर घर आ गई थी। वहीं प्रियंका की बड़ी बहन सरिता शनिवार को स्वस्थ होकर घर पहुंची। हादसे को लेकर सरिता अभी भी डरी हुई है।

यह भी पढ़ें : हादसे में बेटे की मौत पर सदमे में चल बसी मां, एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, शोक में डूबा गांव

झुंझुनूं. लम्पी की चपेट में आए पशुओं के पशुपालकों के लिए राहत की खबर है। उन्हें जल्द ही मुआवजा दिया जाएगा। जिले में लम्पी रोग की चपेट में आने से बड़ी संख्या में पशुपालकों के दुधारू पशुओं की मौत हो गई थी। अब इन पशुपालकों को मुआवजा दिया जाएगा। पशुपालकों की यह मुआवजा राशि सीधे उनके खातों में डाली जाएगी। एक पशुपालक को अधिकतम दो पशुओं का मुआवजा दिया जाएगा।

16 जून को मिलेगा

उक्त पशुपालकों को यह मुआवजा 16 जून को दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों की हुई वीसी में सभी जिले के पशुपालन अधिकारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। इसके चलते शनिवार तक 1455 पशुपालकों का वेरिफिकेशन हो चुका है। कई पशुपालकों के वेरिफिकेशन में दिक्कतें आ रही हैं। किसी पशुपालक के खाते बंद हैं तो किसी के जन आधार में त्रुटि होने के कारण दिक्कत आ रही है।

1455 पशुपालकों के डाटा वेरिफिकेशन

1455 पशुपालकों के डाटा वेरिफिकेशन हो चुका है। कुल 1711 पशुपालकों को दुधारू पशुओं की मौत पर मुआवजा दिया जाएगा। वीसी में 16 जून तक मुआवजा देने के निर्देश दिए गए हैं। एक दुधारू पशु की मौत पर चालीस हजार रुपए दिए जाएंगे।

डॉ. रामेश्वरसिंह, संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग, झुंझुनूं

BJP State President CP Joshi will come to Jhunjhunu on 14 june
झुंझुनूं. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सी. पी. जोशी CP Joshi 14 जून को झुंझुनूं आएंगे। जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष दोपहर एक बजे गाडिया टाउन हॉल में होने वाले झुंझुनूं विधानसभा क्षेत्र के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। तत्पश्चात जिला पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। मावंडिया ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार झुंझुनूं पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष के दौरे की पूर्व तैयारियों को लेकर पार्टी के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी प्रकार के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में सांसद नरेन्द्र कुमार, विधायक सुभाष पूनिया,जिला महामंत्री सरजीत चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र भाम्बू ,सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, विशम्बर पूनिया,विनोद झाझडिया, बगड चेयरमैन गोविन्द सिंह राठौड, बबलू चौधरी,राजीव चौधरी, भादरमल स्वामी, सतीश खींचड,जयसिंह मांठ, शौकत अली चौहान, दलीप मीणा, मोनिका चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.