>>: Mango dishes : बेहद स्वादिष्ट होता है आम का पापड़, काटकर खाने की बजाए बनाएं ये 7 डिशेज

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Mango dishes: गर्मियों के मौसम में आने वाला फल आम सबका फेवरेट होता है। इसका मीठा रसीला स्वाद हर किसी को पसंद होता है। गर्मियों का सीजन शुरू होते ही हम सबको आम का इंतजार रहता है। लेकिन ज्यादातर लोग आम को काट कर ही खाते हैं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि आम से कई तरह के स्वादिष्ट डिशेज़ भी बनाए जा सकती हैं जो काफी फायदेमंद भी होती हैं।

यह भी पढ़ें : ये है दुनिया का सबसे महंगा तरबूज! स्वाद और कीमत जानकर उड़ जाते हैं लोगों के होश

आम की चाट
आम की आप चाट भी बना सकते हैं। इन आम की चाट में आम के टुकड़े, अनार के दाने, धनिया पत्ती और चाट मसाला के साथ खाया जाता है।

मैंगो शेक
बच्चे से लेकर बड़ों तक सभी को मैंगो शेक बहुत पसंद होता हैं। इसे हम घर पर आसानी से बना सकते हैं। इसको दूध, आम, ड्राई फ्रूट और बर्फ के टुकड़े डालकर बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें : Mango Bubble Tea: मैंगो बबल टी की दीवानी हुई दुनिया, जानिए बनाने की आसान रेसिपी


मैंगो केक
बच्चों को केक बहुत पसंद होता है। इस गर्मी आप घर पर ही मैंगो केक बना कर बच्चों को खुश कर सकते हैं। पके हुए आम, क्रीम, ड्राई फ्रूट, चीनी और दूध से बने केक बनाना बेहद आसान होता है।

आम पापड़
आम का गूदा, चीनी और सूरज की रोशनी में सुखाकर बनाया गया आम पापड़ (Mango Papad) खाने में बहुत मजेदार होता है। सभी इसे खाना पसंद करते हैं।

यह भी पढ़ें : खुशनुमा हो जाएगी संडे की शाम, घर पर झट से बनाएं ये 5 टेस्टी स्नेक्स

आम की चटनी
आम की चटनी बनाना बहुत आसान है। आम की चटनी थाली का स्वाद बढ़ा देती है। पक्के/कच्चे आम, चीनी और मसालों से मीठी और चटपटी चटनी तैयार कर इसे आप पराठे और पकौड़े के साथ खा सकते हैं।

मैंगो कुल्फी
गर्मियों नें आइसक्रीम हम सबको पसंद होता हैं। ऐसे में अगर घर में बनी हुई कुल्फी खाने को मिल जाए तो मजा ही आ जाए। आम, कस्टर्ड पाउडर, ड्राई फ्रूट्स, चीनी और क्रीम से बनी कुल्फी खाकर दिल खुश हो जाता है।

यह भी पढ़ें : उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले! इस विधि से बनाएं सूजी और उड़द दाल की इडली

आम पन्ना
आम पन्ना शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। ये गर्मियों में लू से बचाता है। आम के गूदे, पुदीना, नमक और भुने हुए जीरे से बना आम पन्ना गर्मी में हमें राहत देता है।

Tags:
  • recipes
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.