>>: खुशखबरीः एमबीएम विवि में 803 सीटों पर होगा प्रवेश, 106 सीटें बढ़ी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर। एमबीएम विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर के लिए आज भी छात्रों की पहली पसंद बना हुआ है। जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन कमलेश कुम्हार ने बताया कि छात्रों के रुझान को देखते हुए पिछले साल करीब 90 सीटें बढ़ाते हुए कम्प्यूटर विभाग में आर्टिफिशियल इन्टेलिजेन्स का नया प्रोग्राम चालू किया गया और इस वर्ष भी 106 सीटें बढ़ाते हुए पूर्व में संचालित ब्रांच बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी को इस बार पुन: शुरू किया गया है।

यह भी पढ़ें- चुनावी साल में राजस्थान को पीएम मोदी देंगे बड़ा तोहफा, चलेगी वंदे भारत ट्रेन, जानिए कितना होगा किराया


प्रवेश प्रक्रिया

विश्वविद्यालय के प्रवेश समिति के सह संयोजक डॉ अनिल गुप्ता ने बताया कि हर साल यहां रीप (राजस्थान अभियांत्रिकी प्रवेश प्रक्रिया) के माध्यम से प्रवेश लिए जाते है। एमबीएम में प्रवेश के लिए अभ्यार्थियों को रीप-2023 पर पंजीकरण करवाना होगा। जिसकी अंतिम तिथी 5 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा व 7 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। 10 से 18 जुलाई तक रीप पोर्टल पर संस्थान एवं ब्रांच के विकल्प भरे जाएंगें। इस वर्ष इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एवं इलेक्ट्रिकल की 60 सीटें हैं तथा बिल्डिंग कन्स्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी ब्रांच को पुन: शुरू किया है। इसमें 60 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। इस वर्ष एमबीएम में कुल प्रवेशित छात्रों की संख्या 803 रहेगी।

यह भी पढ़ें- कृषि मंडी व सर्राफा बाजार भाव: जीरे की कीमतें अभी भी दे रही झटका, ये हैं सोने-चांदी के भाव

प्रवेश की न्यूनतम योग्यता

इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश के लिए 3 चैनल बनाए गए हैं। विद्यार्थी जेईई मेन्स की ऑल इंडिया रैंक, 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम के प्रतिशत, इंजीनियरिंग डिप्लोमा के आधार पर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। जेईई मेन्स-2023 में न्यूनतम 20 परसेंटाइल अंक होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग में सीटों पर प्रवेश के लिए 12वीं बोर्ड में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। जबकि आर्किटेक्चर में प्रवेश के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने की बाध्यता है।


प्रवेश में प्राथमिकता

इंजीनियरिंग में प्रवेश के लिए सर्वाधिक प्राथमिकता जेईई मेन्स-2023 की ऑल इंडियऌा रैंक को दी जाएगी। इसके बाद 12वीं बोर्ड के प्रतिशत को प्राथमिकता दी जाएगी। अंतिम प्राथमिकता डिप्लोमाधारी विद्यार्थियों को दी जाएगी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.