>>: पीएम नरेंद्र मोदी और रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की फोन पर हुई बातचीत, इन अहम मुद्दों पर हुई चर्चा

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (President Of Russia Vladimir Putin) ने शुक्रवार की शाम एक-दूसरे से फोन पर बातचीत की। भारत और रूस के बीच अच्छे संबंध किसी से भी छिपे नहीं हैं। दोनों देशों में लंबे समय से अच्छी दोस्ती रही है और इतने सालों में दोनों देशों के लीडर्स ने इस दोस्ती को निभाया है। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल में रूस के साथ संबंधों को और मज़बूती दी है। दोनों देशों के लीडर्स अच्छे दोस्त होने के साथ ही करीबी सहयोगी भी हैं और पहले भी अलग-अलग मौकों पर एक-दूसरे से फोन पर बात कर चुके हैं।


अहम मुद्दों पर हुई बातचीत

पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने फोन पर बातचीत के दौरान अहम मुद्दों पर बातचीत की। आइए नज़र डालते हैं दोनों ने किन मुद्दों पर बातचीत की।

वैगनर ग्रुप की बगावत

पीएम मोदी ने रुसी राष्ट्रपति पुतिन से कुछ दिन पहले ही रूस में हुई वैगनर ग्रुप (Wagner Group) की बगावत के बारे में चर्चा की। येवगेनी प्रिगोझिन (Yevgeny Prigozhin) के लीडरशिप में वैगनर ग्रुप की बगावत ज़्यादा समय नहीं चली, पर इस वजह से रुसी प्रशासन की चिंता बढ़ गई थी। पीएम मोदी ने इस मामले पर पुतिन से पूरी स्थिति समझी और रूस के लिए अपना समर्थन भी व्यक्त किया।

रूस और यूक्रेन युद्ध

पीएम मोदी और रुसी राष्ट्रपति पुतिन ने रूस-यूक्रेन युद्ध कर भी चर्चा की। पीएम मोदी और पुतिन ने इस समय यूक्रेन में चल रही स्थिति पर बातचीत की और साथ ही जंग के क्या हालात चल रहे हैं, इस पर चर्चा भी की। पीएम मोदी ने इस दौरान पुतिन को बातचीत और डिप्लोमेसी का इस्तेमाल करते हुए पूरे मामले को सुलझाने के बारे में एक बार फिर मैसेज दिया। पीएम मोदी इससे पहले भी कई बार बातचीत और डिप्लोमेसी के ज़रिए इस जंग का समाधान निकालने की बात कह चुके हैं।

wagner-ukraine.jpg


यह भी पढ़ें- Canada Day: कनाडा डे है आज, जानिए क्यों मनाया जाता है और कब से हुई थी शुरुआत

Tags:
  • world
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.