>>: चारा काटते समय इंजन के पट्टे में तौलिया फंसने से किसान की मौत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अलवर। राजस्थान में अलवर जिले के बानसूर में पशुओं के लिए सुबह इंजन की मशीन से चारा काटते समय इंजन के पट्टे में तौलिया फंसने से किसान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बानसूर के गांव रतनपुरा की यह घटना है।

22 वर्षीय किसान पुत्र संजय कुमार यादव अपने पशुओं के लिए इंजन की चारा मशीन से चारा काट रहा था। उसी दौरान युवक के गले में तोलिया होने से तौलिया मशीन के पट्टे में आ गया जिसके कारण यह बड़ा हादसा हो गया।

यह भी पढ़ें : कचोरी खा रहे युवक को दुकान के बाहर लगा जोरदार करंट, मौके पर ही मौत

वही परिजन युवक को बानसूर उप अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सा में देखकर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बानसूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची जहां मृतक के शव को मोर्चरी ले जाया गया जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.