>>: एक मई को शादी हुई, बीस जून को थाने पहुंच गए पति-पत्नी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/जयपुर
शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हा दुल्हन मे इतना विवाद हो गया कि पचासवें दिन तो दोनो थाने जा पहुंचे। वहां पर मामला शांत कर पुलिस ने दोनो को समझाया और वापस घर भेजा, लेकिन अब पति गायब है और पत्नी अपने पीहर है। आखिरी बार पत्नी ही अपने पति को जबरन अपने साथ ले गई थी। अब परिवार ने इसकी सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने फिलहाल केस मिसिंग में दर्ज किया है।

कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि किशनपोल बाजार में रहने वाले मोहित के चाचा ने केस दिया है। मोहित की शादी इसी साल एक मई को अलवर की रहने वाली दीक्षा से हुई थी। शादी के पाचं सात दिन तो सब सही चला लेकिन उसके बाद दोनो में किसी न किसी कारण से विवाद रहने लगा। हालात ये हो गए कि पचासवें दिन यानि 20 जून को कोतवाली थाने जाना पडा। वहां पर पुलिस ने नए नवेले दूल्हा और दुल्हन को शांत किया, दोनो के बीच सुलह कराई और खुशी खुशी घर भेज दिया।
यह भी पढ़ें : पत्नी पर चढ़ाई पिकअप, दम निकलने तक पहियों से रौंदता रहा निर्दयी पति


पता चला कि 28 जून को फिर से मारपीट और झगड़ा हो गया। इस बार दीक्षा अपने पति मोहित को लेकर घर से निकल गई। वह अलवर यानि अपने पीहर जाने के लिए निकली। लेकिन पता चला कि मोहित वहां नहीं पहुंचा। दीक्षा ने इस बारे में अब मोहित के परिवर को जानकारी नहीं दी है। उधर परिवार को अपने बेटे की चिंता है। पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मिसिंग में केस दर्ज किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.