>>: Canada Day: कनाडा डे है आज, जानिए क्यों मनाया जाता है और कब से हुई थी शुरुआत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

कनाडा (Canada) के लिए आज यानी कि 1 जुलाई का दिन बहुत ही अहम माना जाता है। ऐसे में आपके मन में यह सवाल आना लाज़िमी है कि आज के दिन में ऐसे क्या खास है? 1 जुलाई का दिन कनाडा में कनाडा डे (Canada Day) के तौर पर मनाया जाता है। कनाडा डे को देश में सबसे बड़ा नेशनल हॉलिडे माना जाता है और पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल इस दिन जबकर आतिशबाजी भी होती है। हालांकि इस साल वाइल्डफायर के चलते कनाडा में एयर क्वालिटी काफी खराब है और इस वजह से किसी भी तरह की आतिशबाजी नहीं होगी।


क्यों मनाया जाता है कनाडा डे?

कनाडा डे पर देश के कल्चर और हैरिटेज का जश्न मनाया जाता है। पर मन में यह सवाल आना भी स्वाभाविक है कि कनाडा डे क्यों मनाया जाता है? इस दिन देश का परिसंघ हुआ था और ब्रिटिश साम्राज्य में शामिल तीन प्रांतों को एक साथ एक डोमिनियन में लाया था। इसके तहत न्यू ब्रंसविक (New Brunswick), नोवा स्कोटिया (Nova Scotia) और ओंटारियो (Ontario) और क्यूबेक (Quebec) में विभाजित कनाडा प्रांत (Province Of Canada) को एक साथ मिला दिया गया। तीनों प्रांतों को मिलाकर इस दिन कनाडा को एक स्वशासित राष्ट्र बनाया गया था। इसी दिन कनाडा का संविधान भी अधिनियमित किया गया था।

कब हुई थी कनाडा डे की शुरुआत?

कनाडा डे की शुरुआत 1 जुलाई, 1867 के दिन हुई थी। इसी दिन कनाडा एक स्वतंत्र और स्वशासित देश बना था और पहली बार कनाडा डे का जश्न मनाया गया था। तब से हर साल 1 जुलाई का दिन कनाडा में कनाडा डे के रूप में मनाया जाता है।

canada_day_.jpg


यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 'मेक इन इंडिया' की दिल खोलकर की तारीफ

Tags:
  • world
You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.