>>: Vande Bharat Train: तूफानी रफ्तार से दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन, होंगे 16 कोच, इतना होगा किराया

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर। बहुप्रतीक्षित वन्दे भारत ट्रेन जोधपुर के उपनगरीय भगत की कोठी रेलवे स्टेशन से साबरमती के बीच दौड़ने का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार 7 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक साथ तीन वन्दे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर सकते है, जिसमें भगत की कोठी-साबरमती ट्रेन भी शामिल है। इस ट्रेन का संचालन होने पर यह प्रदेश के तीन जिलों जोधपुर, पाली व सिरोही से होकर गुजरेगी। वहीं, भगत की कोठी स्टेशन से रवानगी के बाद पाली, फालना, आबू रोड स्टेशनों पर इसका ठहराव प्रस्तावित है, जबकि आगे पालनपुर-मेहसाणा में भी ठहराव दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- पहले स्टंट कर बाइक को मारी टक्कर, फिर अस्पताल पहुंच किया हंगामा, सिर में घुसा दिया चाकू, जानें पूरा मामला

16 कोच होंगे

प्रस्तावित समय सारिणी के अनुसार यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी, रविवार को इसका संचालन नहीं होगा। भगत की कोठी से यह ट्रेन सुबह 6 बजे रवाना होकर 10:04 बजे पालनपुर होते हुए दोपहर 12:05 बजे साबरमती पहुंचेगी। वापसी में साबरमती से शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 10:45 बजे भगत की कोठी आएगी। भगत की कोठी व साबरमती के बीच 446 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन औसत 74 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 6 घंटे में तय करेगी। इस ट्रेन में 16 कोच होंगे। इस ट्रेन का किराया तय नहीं है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, चेयर कार का किराया 1000 रुपए व एक्जीक्यूटिव का किराया 1700 रुपए हो सकता है।

यह भी पढ़ें- कृषि मंडी व सर्राफा बाजार भाव: जीरे की कीमतें अभी भी दे रही झटका, ये हैं सोने-चांदी के भाव


जोधपुर-अहमदाबाद मार्ग पूरी तरह तैयार

रेलवे ने सेमी हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों के प्रदेशों को किए आवंटन में राजस्थान को पांच ट्रेनों की सौगात दी है, लेकिन उनमें से अब तक सिर्फ एक का संचालन शुरू हुआ है। जोधपुर से दिल्ली के बीच जयपुर के रास्ते वंदे भारत ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है, मगर इस मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य होना शेष है, जबकि दूसरी ओर जोधपुर से अहमदाबाद रेल मार्ग का पूर्ण रूपेण विद्युतीकरण हो चुका है और इलेक्टिक ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन भी हो रहा है।

रेलवे बोर्ड मुख्यालय से दिशा निर्देश मिलेंगे, उन्हीं आदेशानुसार कार्य किया जाएगा।

- पंकजकुमार सिंह, डीआरएम, जोधपुर

जोधपुर से साबरमती के लिए चलने वाली वन्दे भारत के लिए शेड्यूल तय नहीं, लेकिन पाली, फालना, आबू रोड पर ठहराव प्रस्तावित है।

-कैप्टन शशि किरण, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर पश्चिम रेलवे, जयपुर

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.