>>: 48 घंटे मे हत्या का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

मुकुंदगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरसिंघानी में रविवार रात को आपसी कहासुनी के बाद हुए जानलेवा हमले में हुई हत्या के तीन आरोपियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया । थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया एवं संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। मुखबिर की सूचना व तकनीकी सहायता से आरोपी नवलगढ़ थाना अंतर्गत संदीप कुमार, किशोर उर्फ झंडू, व श्रवण कुमार को बारवा स्टैंड थाना नवलगढ़ से राउंडअप कर अनुसंधान प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब है कि आरोपियों ने मृतक महिपाल पुत्र विद्याधर (48) पर लाठियों व पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर तीनों आरोपी फरार हो गए थे । हमले महिपाल के सिर, पैर सहित शरीर पर गंभीर चोटों के कारण मुकुंदगढ़ राजकीय अस्पताल ले जाया गया था। जहां चिकित्सकों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया। जहां चिकित्सकों ने महिपाल को मृत घोषित कर दिया।

हथियार बेचने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
सिंघाना कस्बे के मुख्य बाजार में व्यापारी पर फायरिंग कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में खेतड़ी थाने के हिस्ट्रीशिटर अनिल उर्फ सुनील गुर्जर निवासी ढाणी लगरिया तन चिरानी (खेतड़ी) को बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी विक्रमसिंह ने बताया कि मामले खेतड़ी के रोजड़ा निवासी राहुल उर्फ सुखा गुर्जर, हरकेश गुर्जर व रवि मेघवाल घटना के बाद मात्र एक घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया था कि वारदात के काम में लिया गया देशी कट्टा ढाणी लगरिया तन चिरानी (खेतड़ी) निवासी अनिल उर्फ सुनील गुर्जर से खरीदा गया था। बुधवार को पुलिस बीकानेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर ढाणी लगरिया तन चिरानी निवासी अनिल उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर लाई है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.