>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
कोचिंग स्टूडेंट के मन की 'कैमिस्ट्री' Thursday 31 August 2023 05:18 PM UTC+00 कोटा. कोचिंग स्टूडेंट के मन में क्या उथल-पुथल चल रही है..., क्या पढ़ाई में मन नहीं लगता...। टेस्ट को लेकर तनाव में रहते हैं क्या..., ऐसे तमाम सवालों को लेकर स्टूडेंट से संवाद किया जा रहा है। जिला प्रशासन की पहल पर कोचिंग संस्थानों के दो हजार स्टूडेंट से सवालों के जरिये उनके मन की कैमिस्ट्री को जानने का प्रयास किया जा रहा है। कोचिंग स्टूडेंट के लिए सवालों की एक प्रश्नावली तैयारी की गई है, जिसे शुक्रवार से भरवाना शुरू कर दिया है। यह प्रश्नावली प्रशासनिक अधिकारियों व मनोवैज्ञानिकों की टीम ने तैयार की है। विभिन्न एनजीओ के माध्यम से स्टूडेंट से क्लास में यह प्रश्नावली भरवाई जा रही है। हालांकि इससे कोचिंग स्टूडेंट नाखुश हैं। उनका कहना है कि इससे उनका समय खराब हो रहा है। इस प्रक्रिया में एक से दो घण्टे का वक्त लग रहा है। यह सवाल स्टूडेंट के दिमाग में क्या चल रहा है, इसके ईद-गिर्द हैं। सवालों में नकारात्मकता का भाव ज्यादा है। ऐसे सवाल से पढ़ रहे स्टूडेंट का मन - क्या आप इन दिनों जो भी काम कर रहे हैं, उसमें ध्यान केन्दि्रत कर पाते हैं? - इन दिनों महसूस करते हैं कि कायोZं के बारे में आपकी भूमिका उपयोगी रही है? - इन दिनों आप लगातार तनाव महसूस करते रहे हैं? - क्या आप अपने जीवन की साधारण दिनचर्या का आनंद ले पाते हैं? - आपना आत्मविश्वास खोते जा रहे हैं? - मैं खुश होने के लायक नहीं हूं-मैं कष्ट सहने या सजा पाने के लायक हूं? स्टूडेंट से पत्रिका की बातचीत सवाल : जो सवाल पूछे गए हैं, उनको आप कैसे देखते हैं? सवाल : दो माह टेस्ट नहीं लेने का निर्णय लिया है, इस बारे में क्या सोचते हैं? सवाल : पढ़ाई या टेस्ट से टेंशन रहती है? सवाल : सप्ताह में एक दिन हाॅफ डे रहे, एक पीरियड मनोरंजन के लिए रहेगा, इसे कैसे देखते हैं? |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
