>>: महिला कांस्टेबल ने तालाब में तैरता देखा युवक का शव, गोताखोरों के साथ पहुंची एसडीआरएफ की टीम, Watch Video

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Dead body of young man found : पाली के लाखोटिया उद्यान स्थित अटल वाटिका के पीछे तालाब में गुरुवार दोपहर को एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद गोताखोरों के साथ एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। जिस पर शव को बाहर निकालकर बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।

पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30-35 साल के बीच है। उसने जींस-टी-शर्ट पहन रखा है। वहीं मृतक की जेब में एक मोबाइल भी मिला। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त पाली शहर के इंद्रा कॉलोनी निवासी देवेन्द्रसिंह पुत्र पवनसिंह रावणा राजपूत के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव मिलने की जानकारी दी।

pali-lakhotia-pond.jpg

कंट्रोल रूम को महिला कांस्टेबल ने दी सूचना
महिला कांस्टेबल गुरुवार दोपहर को लाखोटिया उद्यान में गश्त कर रही थी। इस दौरान मनचलों की तलाश में वे अटल वाटिका में पहुंची। जहां से उनकी नजर तालाब में पड़ी। देखा तो एक युवक का शव तालाब में तैर रहा था। जिस पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद औद्योगिक थाना प्रभारी उदयसिंह शेखावत, एएसआई मुकेश व्यास सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोर पिन्टू मामा, यासीन पठान, विक्रम राठौड़ और कुंदनसिंह ने तालाब से शव बाहर निकाला। शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

गूंगे युवक ने इशारों में बताई घटना
अटल वाटिका में 16-17 साल का हसन नाम का युवक पहुंचा। हसन बोल नहीं सकता। उसने इशारों में बताया कि भजन संध्या वाली रात मृतक ने शराब पी। नशे की हालत में वो तालाब में गिर गया। शव की हालत देखकर भी लग रहा था कि शव 2-3 दिन पुराना है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.