>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
विकास नगर में 'विकास' के इंतजार में लोग Thursday 31 August 2023 03:56 PM UTC+00 भरतपुर. शहर की विकास नगर कॉलोनी में लोग विकास का इंतजार कर रहे हैं। विकास नगर एवं दीनदयाल नगर कॉलोनी में घुसने के साथ ही खाली पड़ी सरकारी जमीन में भरा बारिश का पानी मच्छरों को जन्म दे रहा है। हालात यह हैं कि इस पानी के कारण मच्छरों की संख्या तो बढ़ ही रही है, साथ में सांप जैसे जहरीले कीड़े भी निकलते हैं। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कॉलोनी के अंदर बने रास्तों की दयनीय स्थिति वहां के विकास की पोल खोल रही हैं। जहां नालियां खुली हुई हैं। रास्तों पर गड्ढे हैं, जिनमें बारिश के दौरान बरसात का पानी भर जाता है और गर्मियों में धूल उड़ती रहती है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
