>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
वीरों की शौर्य गाथा जानेंगे स्कूली बच्चे Thursday 31 August 2023 04:11 PM UTC+00 सरकारी स्कूली बच्चों में देशभक्ति का जुनून जगाने और उनमें नागरिक मूल्यों को स्थापित करने के लिए उन्हें देश के वीरों की शौर्य गाथा से परिचित कराया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को वीरों की उपलब्धियों को कविता, निबंध तथा चित्रों के माध्यम से समझाना होगा। प्रथम आने पर उसे राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने वीर गाथा प्रोजेक्ट 3.0 शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत शौर्य पुरस्कार प्राप्त वीरों की जीवनी पर आधारित चित्रकला, कविता, निबंध जैसी गतिविधियों का आयोजन विद्यालयों में किया जाएगा। 15 सितंबर तक स्कूल स्तर पर गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। चार वर्गों में प्रविष्टियां जमा होंगी। अर्थात चार प्रविष्टियां पोर्टल पर अपलोड करनी होंगी। विजेताओं का होगा अभिनंदन विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर शिक्षा मंत्रालय एवं रक्षा मंत्रालय की ओर से संयुक्त रूप से सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक विजेता को 10 हजार रुपए नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश एवं जिला स्तर के सभी विजेताओं को सम्बंधित राज्य, केन्द्र शासित प्रदेश और जिले की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इन श्रेणियों में जमा करानी होगी प्रविष्टियां श्रेणी-एक- कक्षा 3 से 5 तक 1 प्रविष्टि यह है वीर गाथा परियोजना |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
