>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
एक हजार श्रीफल चढ़ाकर मनाया जैन समाज ने रक्षाबंधन पर्व Thursday 31 August 2023 05:17 AM UTC+00 भीलवाड़ा. आरके कॉलोनी स्थित आदिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में दिगंबर जैन समाज की ओर से बुधवार को मुनि विष्णु कुमार व अकंपनाचार्य आदि 700 मुनियों की रक्षा के लिए पूजा अर्चना के साथ श्रीफल चढ़ाकर रक्षा बंधन पर्व मनाया।
मुनि आदित्य सागर, अप्रमित सागर व सहज सागर के सानिध्य में तरणताल में बनाए गए पांडाल में सुबह पूजा की गई। इसके बाद सुरेन्द्र गोधा, प्रेमचन्द सेठी, महेन्द्र सेठी, पूनम कोठारी, वीणा मंगल के अर्ध्य के साथ श्रावकों ने एक हजार से अधिक श्रीफल चढ़ाए। सुबह आठ बजे शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चला। इस मौके पर मुनि सहज सागर का 9 वे दीक्षा दिवस पूजा करके मनाया। सहज सागर की मुनि दीक्षा वर्ष 2015 में भीलवाड़ा के कुमुद विहार में आचार्य विशुद्ध सागर के सानिध्य में हुई थी। हूमड़ बने वीर सेवा संघ अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
