>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
2 माह से नहीं हो रही दवाइयों की आपूर्ति, मरीज परेशान Wednesday 04 October 2023 02:48 PM UTC+00 पोकरण. क्षेत्र के फलसूंड गांव में स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में गत 2 माह से दवाइयों की आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिसके कारण मरीजों को बाजार से महंगे दामों में दवाइयां खरीदनी पड़ रही है। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है। गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा वितरण योजना संचालित कर अस्पताल में ओपीडी में आने वाले मरीजों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवाइयां नि:शुल्क दी जाती है। गत 2 माह से फलसूंड के राजकीय अस्पताल में जिला मुख्यालय से दवाइयोंं की आपूर्ति पूरी तरह से बंद पड़ी है। जिसके कारण मरीज बाजार से दवाइयां खरीदने को मजबूर हो रहे है। जबकि जिम्मेदारों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
