>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Table of Contents
|
VIDEO: कवि सम्मेलन में कवियों ने पेश की रचनाएं Wednesday 04 October 2023 05:15 AM UTC+00 नीमकाथाना. नगर पालिका से नगर परिषद में क्रमोन्नत होने एवं गांधी जयंती पर मंगलवार को परिषद की ओर से रामलीला मैदान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक सुरेश मोदी, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सभापति सरिता दीवान, उपसभापति महेश मेगोतिया, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, तहसीलदार महेश कुमार ने शिरकत की। इस दौरान सुप्रसिद्ध हास्य कवि कविता तिवारी, संपत सरल, हरीश हिन्दुस्तानी, दीपा सैनी, हिमांशु के व्यंग्य और हास्य रचनाओं को सुनकर लोग हास्य मुग्ध होकर ठहाके लगाते रहे। मंच से कवयित्री कविता तिवारी गीतों से लोगों ने श्रंगार रस का आनंद लिया। वहीं वीर रस के कवियों ने अपनी पंक्तियों को स्वर देकर श्रोताओं में जोश भरे। सीकर. गांव रूल्याणी में चूना बाबा का तीन दिवसीय विशाल मेला हुआ। मेला में कई राज्यों के भक्तों ने शिरकत की। मंदिर कमेटी के नारायण पटवारी ने बताया कि इस बार बाबा का 45 वां मेला हुआ, जिसमें लाखों श्रद्धालु एवं भक्तजनों ने बाबा की समाधि पर धोक लगाई एंव मन्नत मांगी। ग्रामीण रणजीत मील ने बताया कि 46 वर्ष पहले चुना बाबा ने ग्राम रूल्याणी में जीवित समाधि ली थी। श्रद्धालु बाबा का मन्नत का धागा बांधते हैं। पूरे राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, नेपाल, से हर महीने की दूज को हजारों श्रद्धालु बाबा की समाधि पर फेरी लगाने एंव सत्संग करने आते हैं। मैले के दौरान बड़ा हाट बाजार लगा, जिसमें खेती किसानी का सामान सस्ती दरों पर उपलब्ध रही। पूर्व सरपंच महेंद्र सिंह ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर मे योगदान करने वाले भामाशाहों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान सरपंच मोहित पटवारी, मोहन रुहेला फौजी, दुर्गेश पड़ियार, गणपत सुरेश कुमावत जयदत, महेश खरीठा, कुरडाराम धानियां, पप्पू, भगवानराम, जगदेव, मनोज, राकेश धानिया, जितेन्द्र धानियां, नाथूराम सहित ग्रामीणों ने व्यवस्थाओं में अपना योगदान दिया। |
VIDEO: खनन कारोबारी से 25 लाख की रंगदारी मांगने पर समाजिक व व्यापारी संगठनों ने जताया आक्रोश Wednesday 04 October 2023 05:23 AM UTC+00 नीमकाथाना. खनन कारोबारी व उद्योग संघ अध्यक्ष दौलतराम गोयल व उनके छोटे भाई पार्षद महेन्द्र गोयल से 25 लाख की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने की घटना को लेकर समाजिक व व्यापारी संगठनों में आक्रोश है। मंगलवार सुबह अग्रवाल समाज, व्यापार महासंघ, माइनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति सहित अनेक सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने एसपी कार्यालय के सामने एकत्रित होकर विरोध जताया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार को घटना की जानकारी देकर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं पीड़ित व उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाने की मांग की। इस पर एसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने व पीड़ित की सुरक्षा करवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि गांव प्रीतमपुरी में स्थित खनन कारोबारी की माइंस व क्रेशर है, जिसपर 1 अक्टूबर की रात को बाइक सवार तीन युवक आए, जिसमें एक बाइक पर तथा दो बदमाश क्रेशर पर आकर कर्मचारी मक्खन लाल के हाथों में खनन कारोबारी दौलतराम गोयल व उनके भाई महेन्द्र गोयल के नाम 25 लाख की रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भरा पत्र सौंपा तथा जाते समय दो राउंड फायरिंग कर बाइक से फरार हो गए। आरोपियों के पीछे पुलिस की टीमें जिला बनने से पहले से ही क्षेत्र में बढ़ रही रंगदारी मांगने व नहीं देने पर जान से मारने की घटनाओं को लेकर पुलिस अधिकारी भी गंभीर है। जिला बनने के बाद दूसरी बार खनन कारोबारी से 25 लाख की फिरौती मांग कर फिर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। हालांकि पुलिस इस घटना की सूचना के तुरंत बाद ही आरोपियों पर पूरी तरह से जाल बिछा दिया था। बदमाशों के अलग-अलग ठिकानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि आरोपी जल्द ही उनकी गिरफ्त में होंगे। व्यापार महासंघ अध्यक्ष रामगोपाल मेगोतियां, माईनिंग एंड क्रेशर वेलफेयर सेवा समिति अध्यक्ष सुंदरमल सैनी, अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष कमलेश मेगोतिया, कपड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष बनवारी चेतानी, रेडीमेंट एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश चौधरी, सुभाष मंडी अध्यक्ष पवन माधोगढ़, किराणा व्यापार संघ चंद्रमोहन बागोली, उद्योग संघ उपाध्यक्ष अशोक दालमील, प्रमोद बाजोर, जेपी लोढा, राकेश गर्ग, नरेन्द्र चेतानी, चौथमल गर्ग,मन्नालाल सैनी, हरिसैनी, नंदलाल सैनी, राजेन्द्र अग्रवाल दिनेश अग्रवाल, शंभूदयाल मित्तल सहित अनेक सामाजिक व व्यापारी संगठनों के लोग मौजूद थे। |
VIDEO: खालिस्तान न कभी बना और न कभी बनेगा, वोट के लिए गलत लोगों के साथ समझौता गलत: बिट्टा Wednesday 04 October 2023 05:58 AM UTC+00 सीकर. अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंगलवार को सीकर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। पालवास रोड स्थित प्रिंस एजुकेशन हब में आयोजित कार्यक्रम में बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान न कभी बना है और न कभी बनेगा। वोट की राजनीति के लिए कभी भी गलत लोगों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। पहले चीन से दुनियां कांपती थी, लेकिन अब वह भारत के खिलाफ वह कुछ नहीं कर रहा है। प्रत्येक स्कूल में राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया जाना चाहिए। कनाडा ने देश को तोड़ने की कोशिश की तो भारत किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगा। कनाडा में जो भारत विरोधी बातें हो रही है उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पंजाब में नशा, अवैध हथियार, बदमाशी और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, इसके जिम्मेदार वहां के नेता व सरकार और धर्म के ठेकेदार जिम्मेदार हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों के बच्चों व युवाओं में देशभक्ति की बातें कूट-कूट कर भरी है।
सिखों ने मुगलाें व अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है शेखावाटी के बच्चों व युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी उन्होंने कहा कि शेखावाटी शहीदों की धरती है। यहां हर गांव में शहीद और सैनिक हैं। यहां के बच्चों व युवाओं में वीरता व देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है, इसे देखकर मैं अभिभूत हूं। यहां के वीरों की कहानियां मैं बचपन से सुनता आया हूं। स्टूडेंट्स को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई बच्चों के सवालों के जवाब दिए विशेष टॉक शो में प्रिंस कॉलेज एवं प्रिंस एनडीए एकेडमी के विद्यार्थियों से वन-टू-वन रूबरू हुए। विद्यार्थियों ने आतंकवाद, नक्सलवाद, ब्रेन ड्रेन, आईएसआईएस, आतंक फंडिंग, रोल मॉडल, आतंकवादियों का सोशल मीडिया में महिमा मंडन आदि विषयों पर पूछे रोचक सवालों के सटीक जवाब दिए। इस दौरान प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी आदि ने बिट्टा का स्वागत किया। |
शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा, नए पदों का भी सृजन भी Wednesday 04 October 2023 07:17 AM UTC+00 शिक्षकों की पदोन्नति की राहें आखिरकार अब खुल गई है। सरकार ने राज्य एवं अधीनस्थ शैक्षिक नियम 2021 में संशोधन पर मुहर लगा दी है। इससे 50 हजार शिक्षकों को पदोन्नति का तोहफा मिल सकेगा। शिक्षकों का कहना है कि पदोन्नति होने से सरकार स्कूलों को नए व्याख्याता भी मिल सकेंगे। इससे विद्यार्थियों को भी फायदा मिलेगा। नियम संशोधन के बाद से शिक्षकों की ओर से कई मांगों को लेकर आंदोलन किया जा रहा था। पत्रिका ने भी पदोन्नति की अटकी राहों को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किए। इसके बाद सरकार ने केबिनेट की बैठक में प्रस्तावों पर मुहर लगाई है। इधर, नियमों में संशोधन के बाद प्रदेश के दिव्यांग विद्यार्थियों को हक मिल सकेगा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अब तक व्याख्याता विशेष शिक्षा का पद सृजित नहीं था। केबिनेट की बैठक में इस प्रस्ताव पर भी मंजूर लग गई है। राजस्थान प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन प्रकाश शर्मा ने बताया कि शिक्षा सेवा नियम 2021 में संशोधन के बाद व्याख्याता (विशेष शिक्षा) नव पद सृजन कर राहत दी गई है। इससे वरिष्ठ अध्यापक विशेष शिक्षा के शिक्षकों को समय पर पदोन्नति मिल सकेगी। वहीं विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए सीधी भती के जरिए व्याख्याता भी मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकारी स्कूलों में व्याख्याता विशेष शिक्षा का पद नहीं होने से नामांकन भी घट रहा था। अब विषयों की पढ़ाई के लिए दिव्यांग विद्यार्थियों को शिक्षक मिल सकेंगे। उन्होंने बताया कि आधे पद पदोन्नति से भरे जाएंगे और आधे पद सीधी भर्ती के जरिए। |
आईडिया देने में जयपुर के साथ शेखावाटी के युवा भी आगे Wednesday 04 October 2023 07:24 AM UTC+00 नवाचारों में हमारे बाल वैज्ञानिकों की फिर धाक गत वर्ष भी किया था टॉप
|
Fraud: स्टूडेंट ने भाई के साथ मिलकर शिक्षिका व सहेली से ठगे 33.38 लाख रुपए Wednesday 04 October 2023 08:39 AM UTC+00 सीकर. दुबई की कंपनी में निवेश के नाम पर स्टूडेंट ने भाई के साथ मिलकर अपनी शिक्षिका व सहेली से 33.38 लाख रुपए ठग लिए। पीडि़तों ने इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। जिसमें भाई- बहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए रुपए वापस दिलाने की मांग की है। एक रिपोर्ट में वार्ड 15 में विक्रम स्कूल के पीछे निवासी मोहम्मद शाहरूख पुत्र मोहम्मद फारूख निर्वाण ने बताया कि उसकी पत्नी नाजिया की जमीदारान मोहल्ला निवासी सहेली शगुफ्ता अप्रेल 2022 में उनके घर आई थी। जिसने भाई आमीर सोहेल के दुबई में विटविंज कंपनी में काम करने की बात कहते हुए उस कंपनी में निवेश पर अच्छे लाभ की बात कही। उसने आमीर के दुबई की कम्पनी के पहचान पत्र व अन्य फीचर्स दिखाकर वाट्सएप पर उससे बात भी करवाई। जिसमें आमीर ने ज्यादा निवेश पर ज्यादा लाभ का झांसा दिया। बहकावे में आकर दोनों पति-पत्नी ने अलग- अलग समय पर कुल 32 लाख 52 हजार 664 रुपए उन्हें निवेश के लिए दे दिए। जिनमें से 12 लाख 60 हजार 320 रुपए तो वापस लाभ के रुप में दे दिए, लेकिन पिछले तीन महीने से उन्होंने रुपए भेजना बंद कर दिया। संपर्क करने पर वे जानबूझकर रुपए हड़पने व उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। रिपोर्ट में बकाया 19 लाख 92 हजार 344 रूपये दिलवाने व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। शिक्षिका को भी बनाया शिकार |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |





