>>: bhilwara एक साल पहले बनी सड़क को फिर बनाने की तैयारी

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

भीलवाड़ा. सरकारी धन के दुरुपयोग का इससे बेहतरीन उदाहरण क्या होगा कि एक साल पहले बनी सड़क को बिना जरूरत ही फिर नए सिरे बनाने की तैयारी है। इसके लिए सड़क खुरची जा रही है। मामला-साबुन फैक्ट्री के सामने से लेकर बड़ला चौराहे की पिछले साल बनी सड़क का है। दूसरी ओर भीलवाड़ा शहर की कई प्रमुख सड़कें बदहाल हैं, जिनकी सुध नहीं ली जानी है।

 

यहां बताते चलें कि साबुन फैक्ट्री के सामने डेयरी से लेकर बड़ला चौराहे तक एक साल पहले सड़क बनाई थी। इस मार्ग पर कहीं गड्ढे नहीं थे। इसमें नगर परिषद ने करीब 100 मीटर तथा आरयूआईडीपी ने सरस्वती सर्कल से बड़ला चौराहे तक सड़क बनाई थी। अधिकारियों का कहना है कि इस सड़क की गारंटी पीरियड एक साल है, जो समाप्त हो चुका है। ऐसे भी इस मार्ग पर पहले केवल रिकार्पेंटिग की गई थी। अब सड़क बना रहे हैं। यह सड़क सार्वजनिक निर्माण विभाग बना रहा है। यह साबुन मार्ग से हलेड़ तिराहे तक बनाई जा रही है। इसकी घोषणा इस वर्ष बजट में की थी। शहर के कई इलाकों में आधे से ज्यादा गलियां व मुख्य मार्ग खुदे पड़े हैं। यहां उड़ती धूल लोगों को परेशान कर रही है।

न्यास-परिषद कर रहे अनदेखी
वहां न नगर परिषद ध्यान दे रही है और न नगर विकास न्यास। इनमें सबसे ज्यादा खराब हालत सूचना केन्द्र से होकर निकलने वाले दो मार्ग की है। शहर के मध्य सूचना केन्द्र चौराहे से भीमगंज थाने तक रोड पूरी तरह से टूटी है। सूचना केन्द्र चौराहे से छीपा बिल्डिंग के पीछे से रोडवेज स्टैंड तिराहे तक सड़क बदहाल है।
इनका कहना है...

साबुन मार्ग से हलेड़ चौराहा तक करीब 2.72 किलोमीटर लम्बाई की सड़का निर्माण किया जा रहा है। इस पर करीब 2.69 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस सड़क की गारंटी पीरियड पांच साल का होगा। पहले यहां अन्य एजेन्सी ने काम करवाया था। यह सड़क बजट घोषणा के तहत बन रही है।
पीआर मीणा, अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, भीलवाड़ा

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.