>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
Rajasthan : फौजियों का इलाज़ करने वाली मेजर कविता का निधन, गांव में शोक की लहर, चार महीने पहले हुई थी शादी Wednesday 04 October 2023 07:42 AM UTC+00
गांव के सरपंच अनूप सिंह ने बताया कि रविवार को डॉ. कविता मील के पिता कमल सिंह को सेना मुख्यालय से सूचना मिलने पर वे राजौरी क्षेत्र में पहुंचे थे। जहां से मंगलवार सुबह परिजन को सूचना दी गई कि मेजर डॉ. कविता मील नहीं रही हैं। इस सूचना के बाद गांव में शोक की लहर है। कविता मील की पढाई केन्द्रीय विद्यालय झुंझुनूं में हुई। कविता ने वर्ष 2017 में आर्मी में बतौर डॉक्टर ज्वाइन किया था। इनके पिता कमल सिंह भी आर्मी में मेडिकल लाइन से रिटायर हैं। कविता के पति दीपक भी आर्मी में मेजर हैं जिनकी पोस्टिंग बीकानेर है। इस बारे में सूरजगढ़ एसडीएम ने बताया कि उनको कोई जानकारी नहीं है। मीडिया से ही पता चला है। यह भी पढ़ें : Video : प्रदेश स्तरीय खो-खो का महाकुंभ शुरू, करीब 13 सौ खिलाड़ी आजमाएंगे भाग्य यह भी पढ़ें : मेजर सिंह को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था, जिंदगी के जज्बे से मौत भी हार गई चार माह पहले शादी |
परिवादियों की थाना स्तर पर ही होगी सुनवाई, नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर Wednesday 04 October 2023 06:41 PM UTC+00 झुंझुनूं. New Superintendent of Police takes charge : जिले के नए पुलिस अधीक्षक देवेंद्रकुमार बिश्नोई ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में जिले में बेहतर पुलिसिंग देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि बॉर्डर इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी।बिश्नोई ने कहा कि जिला मुख्यालय से जारी दिशा-निर्देश और कामकाज की क्रियान्विती को देखना अहम कार्य है। इसमें कहीं पर कमी रही है तो उसे टीम वर्क के साथ पूरा किया जाएगा। साथ ही जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराना प्राथमिकता रहेगी। चुनाव आयोग की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए आमजन के विश्वास को कायम रखते हुए पुलिसिंग को मजबूत किया जाएगा। जिले से लगती हरियाणा बोर्डर पर बढ़ते अपराधों के सवाल पर उन्होंने कहा कि बोर्डर इलाकों में यह समस्याएं रहती हैं। इनकी रोकथाम के लिए वहां के अधिकारियों से बेहतर कोर्डिनेशन किया जाएगा। वे खुद हरियाणा से आते है, ऐसे में उम्मीद है कि बेहतर कोर्डिनेशन से अपराधों पर अंकुश लग सकेगा। उन्होंने कहा कि परिवादियों की थाना स्तर पर ही सुनवाई होगी। उन्हें दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। बोर्डर क्षेत्र में लगेंगे सीसीटीवी कैमरेबिश्नोई ने कहा कि बोर्डर इलाकों के पुलिस तंत्र को मजबूत किया जाएगा। बोर्डर क्षेत्र की सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। वहीं शराब तस्करी पर नियंत्रण के लिए नाका प्वाइंट की कमियों को दूर किया जाएगा। अगर किसी की मिलीभगत हुई तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |

