>>: Digest for October 05, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

Healthy diet tips: आज के दौर में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए हमें बैंलेंस डाइट लेना चाहिए। बीमारियों के बचाव के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। अपनी डाइट में हमें साबुत अनाज, फलियां, फल-सब्जी, लीन प्रोटीन वाले फूड्स इत्यादि लेना चाहिए।

 

इसके साथ-साथ हमें खाने के बाद भी कुछ बातों का ख्याल रखना होता है। क्योंकि छोटी सी गलती के भी गंभीर परिणाम हो सकते हैं। इसलिए भोजन के बाद हमें इन तीन कामों को नहीं करना चाहिए।

 

खाने के बाद ना खाएं मीठा
बहुत से लोग खाना खाने के बाद मीठा खाते हैं। अगर वो नहीं खाते हैं तो उन्हें पेट खाली-खाली सा लगता है। लेकिन आप ऐसा बिल्कुल ना करें। ऐसा करने से सांस की तकलीफ, खांसी, भारीपन महसूस हो सकता है।

 

खाने के बाद आइसक्रीम खाना
अगर आप भी खाना खाने के बाद आइसक्रीम खाते हैं तो इस आदत को आज ही छोड़ दें। क्योंकि खाने के तुरंत बाद आइसक्रीम खाने से नुकसान हो सकता है। पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। आयुर्वेद के अनुसार गर्म खाना के बाद ठंडे चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

 

खाने के बाद ना करें हैवी एक्सरसाइज
जिम और एक्सरसाइज के बहुत फायदे हैं। लेकिन खाना खाने के बाद हमें इससे दूरी बनाके रखनी चाहिए। ऐसे करने पर उल्टी, पेट दर्द, अपच इत्यादि की समस्या हो सकती है।

 

खाने के 100 कदम जरूर चलें
हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार हमे खाना खाने के बाद कम से कम 100 कदम जरूर चलना चाहिए। यह खाना पचाने और ब्लड सर्कुलेशन को सही रखने में फायदेमंद है।

 

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

 

 

Tags:
  • health

दुनिया में अलग-अलग तरह के लोगों को अलग-अलग तरह के शौक होते हैं। इन्हीं शौकों में से स्टंट करना भी एक शौक है जो कई लोगों को पसंद होता है। लोग अलग-अलग तरह से स्टंट करते हैं। कई लोग तो खतरनाक स्टंट करने से भी पीछे नहीं हटते। लोग अलग-अलग चीज़ों पर स्टंट करते हैं। इन चीज़ों में स्केटबोर्ड भी शामिल है। कई लोग स्केटबोर्ड पर ही स्टंट करते हैं। ऐसे लोग स्केटबोर्ड पर अलग-अलग स्टंट करने की कोशिश करते हैं। पर कई बार इन्हें ऐसा करना भारी पड़ जाता है।


स्केटबोर्ड चलाते हुए बुक स्टोर के काउंटर से जंप की कोशिश

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हाल ही में एक वीडियो शेयर किया गया है। यह वीडियो नया नहीं है और यह पहले भी शेयर किया जा चुका है। इस वीडियो में एक शख्स को स्केटबोर्ड पर स्टंट करते दिखाया गया है। वीडियो में शख्स एक बुक स्टोर के काउंटर पर स्केटबोर्ड लेकर चढ़ता है और जंप करने की कोशिश करता है।

हुआ चारों खाने चित्त

बुक स्टोर में काउंटर से स्केटबोर्ड जंप कराते समय शख्स ने सोचा होगा कि वह इस स्टंट को करके कमाल कर दिखाएगा। पर उसका प्लान काम नहीं आया और उसके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर आप ऐसा स्टंट करने के बारे में कभी नहीं सोचेंगे। काउंटर पर स्केटबोर्ड को थोड़ा सा चलाने पर शख्स उससे जंप करने की कोशिश करता है। ऐसा करने से स्केटबोर्ड तो आगे जाकर गिरता है और शख्स पीछे की तरफ पलटी खाकर धड़ाम से गिरता है और चारों खाने चित्त हो जाता है।

इस वीडियो को नीचे देखा जा सकता है।


यह भी पढ़ें- फॉर्च्यूनर से महंगी धर्मा भैंस, खासियत ऐसी कि हो जाएंगे आप भी हैरान

Tags:
  • weird

ESIC Recruitment 2023 : कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने विभिन्न ग्रुप सी के पैरामेडिकल पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gàæv.in के माध्यम से 30 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए राजस्थान सहित अन्य रीजन के लिए कुल 1038 पदों को भरा जाएगा।

रीजन वार पद
राजस्थान-125 पद

बिहार-64 पद

चंडीगढ़ और पंजाब -29 पद

छत्तीसगढ़ -23 पद

दिल्ली एनसीआर- 275 पद

गुजरात-72 पद

हिमाचल प्रदेश-6 पद

जम्मू और कश्मीर-9 पद

झारखंड-17 पद

कर्नाटक-57 पद

केरल-12 पद

मध्य प्रदेश-13 पद

महाराष्ट्र-71 पद

उत्तर पूर्व-13 पद

ओडिशा क्षेत्र-28 पद

तमिलनाडु क्षेत्र-56 पद

तेलंगाना-70 पद

उत्तर प्रदेश-44 पद

उत्तराखंड-9 पद

पश्चिम बंगाल-42 पद


यह भी पढ़ें : राजस्थान : आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के एसपी बदले


आवेदन शुल्क

सामान्य श्रेणी के पुरुक्ष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपए है। वहीं, एससी/एसटी, दिव्यांग, महिला और पूर्व सैनिकों को 250 रुपए आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे।

ऐसे करें आवेदन
-ईएसआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट www.esic.gov.in या https://ibpsonline.ibps.in/esicjan23/ पर लॉगिन करें

-होमपेज खुलने पर recruitment टैब पर क्लिक करें

-उसके बाद "Click here to Submit an Online Application for Recruitment to the Paramedical Posts in ESIC" लिंक पर क्लिक करें

-आवेदन फॉर्म भरें

UGC NET December 2023 Registration : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप और सहायक प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी नेट दिसंबर 2023 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यूजीसी नेट आवेदन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए सभी पात्र उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, यूजीसी नेट दिसंबर 2023 परीक्षा 6 से 22 दिसंबर, 2023 तक आयोजित की जाएगी, जबकि रिजल्ट 10 जनवरी, 2024 को जारी किए जाएंगे।

ऐसे करें आवेदन
-यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं

-होमपेज खुलने पर "UGC NET December 2023 Registration" पर क्लिक करें

-उसके बाद ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें

-फिर जरूरी क्रेडेंशियल्स के साथ पोर्टल पर लॉगिन करें

-ध्यानपूर्वक ऑनलाइन यूजीसी नेट आवेदन फॉर्म भरें और सिस्टम-जनरेटेड एप्लिकेशन नंबर को नोट कर लें।

-उसके बाद जरूरी दस्तावेज की स्कैन कॉपी अपलोड करें

-आवेदन शुल्क भरने के बाद फॉर्म सबमिट करें

-पूर्ण रूप से जमा आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट ले लें

आवेदन शुल्क
सामान्य अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 1150 रुपए, जबकि सामान्य-ईडब्ल्यूएस, ओबीसी-एनसीएल, एससी, एसटी, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में क्रमश: 600 और 325 रुपए भरने होंगे। आवेदन शुल्क 29 अक्टूबर (रात 11.50 बजे) तक भरे जा सकेंगे।

आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार
अभ्यर्थी 30 से 31 अक्टूबर (रात 11.50 बजे) तक आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार किए जा सकेंगे।

सर्दी के दिनों में हाथ-पैरों सहित शरीर में अकडऩ-दर्द होना आम समस्या है। इन समस्याओं से निजात पाने के साथ ही शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए बेहतर आहार के साथ ही कुछ एक्सरसाइज भी अपना सकते हैं।

 

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज : तंत्रिकाएं सक्रिय व मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्याएं दूर होती हैं, सक्रियता बढ़ती है और ब्लड फ्लो में सुधार होता है। आर्म स्ट्रेचिंग, लैग स्ट्रेचिंग, रिस्ट मूवमेंट जैसे व्यायाम कर सकते हैं।


स्टेपिंग या स्टेप अप्स : 4 से 12 इंच तक के प्लेटफॉर्म (बॉक्स या सीढ़ी) पर एक-एक पैर से चढ़ें व उतरें। इस दौरान रिद्म बनाए रखें। इससे हृदयगति व ब्रीदिंग बेहतर व मांसपेशियां मजबूत होती हैं।


पुशअप्स : यह व्यायाम आप घर में भी कर सकते हैं। शरीर की क्षमता के अनुसार आप एक दिन में 100 पुशअप तक लगा सकते हैं।
प्लैंक्स : कोहनियां सीधी रखते हुए जमीन पर टिकाएं व पैर सीधे करें एवं शरीर उठाएं। इससे कोर स्ट्रेंथ बेहतर व एक्स्ट्रा फैट दूर होती है।

 

ऐसे रहें सक्रिय

पूरी तरह से शारीरिक सक्रिय रहने के लिए जंपिंग जैक्स (सीधे खड़े होकर हाथ-पैर खोलते हुए उछलना) व्यायाम कर सकते हैं।
रस्सी कूदना भी एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इससे भी स्टैमिना मजबूत होता है।
हालांकि कोई भी व्यायाम विशेषज्ञ की देखरेख में ही करें। गंभीर रोगों में चिकित्सक से जरूर सलाह लें।

Tags:
  • health

हमारे जयपुर के पाठक मदनराज कुमावत ने सेब की चाय (एप्पल टी) की रेसिपी भेजी है। सीनियर डायटीशियन मेधावी गौतम बता रही हैं सेब की चाय के बारे में-

 

ऐसे बनती है सेब की चाय
सबसे पहले सेब को धोकर उसको छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब एक पैन में तीन कप पानी उबालें। जब पानी ठीक से उबल जाए तो उसमें दो टी बैग डालें और 30-40 सेकंड बाद गैस बंद कर दें। इसमें एक चम्मच नींबू का रस -सेब के टुकड़े मिलाएं। सेब की चाय तैयार। दालचीनी भी मिला सकते हैं। इसे रोज एक-दो कप पी सकते हैं।


पोषक तत्त्व: इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट के साथ मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन सी और सोडियम पाया जाता है। इसमें फाइबर भी अधिक मात्रा में होते हैं।

 

इसके फायदे
व्यायाम से पहले और बाद में लेने से तेजी से वजन घटता है। कब्ज में भी राहत मिलती है। कब्ज, गैस एवं एसिडिटी की समस्या में राहत मिलती।
इसमें फ्लेवोनॉयड्स भरपूर होता है। यह आंखों और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है। डायबिटीज और ब्लड प्रेशर में भी फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसलिए त्वचा के लिए भी काफी अच्छी चाय है। किडनी रोगी डॉक्टरी सलाह से लें।

Tags:
  • health

हाल ही जामा न्यूरोलॉजी रिसर्च में प्रकाशित एक शोध में कहा गया है कि जो लोग प्रोसेस्ड फूड यानी पिज्जा-बर्गर और चिप्स आदि ज्यादा खाते हैं उनमें याददाश्त कम होने की समस्या देखी गई है। अध्ययन में देखा गया है कि पारंपरिक भोजन खाने वालों की तुलना में प्रोसेस्ड फूड खाने वालों में भूलने की समस्या 28 फीसदी तक ज्यादा थी।

 

शोधकर्ताओं का कहना था कि जो लोग एक्सरसाइज नहीं करते हैं, स्मोकिंग-नशीले पदार्थों के आदी व हार्ट रोगियों में भी याददाश्त से जुड़ी समस्या देखने को मिली है। अच्छी मेमोरी के लिए नियमित वॉक और व्यायाम जरूरी है।

 

पंचरस प्रधान होता आंवला, त्रिदोष घटता है
आं वला पंचरस प्रधान द्रव्य है। आयुर्वेद में छह रस की बात की गई है। इसमें मधुर, अम्ल, तिक्त, कटू, कसाय और लवण रस है। आंवले में केवल लवण रस ही नहीं होता है। आंवला एक ऐसी आयुर्वेदिक औषधीय है जो त्रिदोष नाशक यानी वात, पित्त और कफ तीनों के दोषों को शरीर से खत्म करता है।

 

इसकी तासीर ठंडी होने के बाद भी इसे सर्दी में खाना फायदेमंद होता है। इसको किसी भी बीमारी में खाने से रोक नहीं है। च्यवनप्राश का मुख्य द्रव्य ही आंवला है। इसलिए हर रोज आंवला खाना चाहिए। लेकिन दिसंबर के बाद से ही इसको खाना अधिक फायदेमंद होता है क्योंकि इसके बाद ही यह फल खाने योग्य तैयार होता है।

Tags:
  • health

सर्दियों में ब्लडप्रेशर के मरीजों को खास सावधानी बरतनी चाहिए, चाहे उच्च रक्तचाप हो या फिर निम्न दोनों ही स्थितियों में मॉनिटरिंग रखना जरूरी है। जिनका ब्लडप्रेशर 90 और 60 द्वद्व॥द्द रहता है, वे निम्न रक्तचाप यानी लो ब्लडप्रेशर की श्रेणी में आते हैं। लो ब्लडप्रेशर वाले रोगियों को सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि इस रोग में रक्त शरीर के अन्य अंगों तक ठीक से नहीं पहुंच पाता। इससे स्ट्रोक, हार्ट अटैक और किडनी फेलियर का खतरा रहता है। इसमें डाइट मैनेजमेंट भी जरूरी है।

 

क्यों होता है लो बीपी
निम्न रक्तचाप की समस्या शरीर में पानी की कमी के चलते भी हो सकती है। उसके अलावा हार्मोनल डिसऑर्डर भी एक कारण है। थायरॉइड, लो ब्लड शुगर भी निम्न रक्तचाप का कारण बनते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान भी लो बीपी हो सकता है।

 

यह है सामान्य रेंज
रक्तचाप की सामान्य रेंज में 130-140 द्वद्व॥द्द सिस्टोलिक और 80-90 द्वद्व॥द्द डायस्टोलिक है। यदि बीपी 90/60 द्वद्व॥द्द तक है तो लो बीपी है। इससे कम होने पर गंभीर स्थिति होती है।

 

समय पर पहचानें लक्षण और इलाज लें
ब्लड प्रेशर में अचानक कमी आने के संकेत हैं- चक्कर आना, धुंधला दिखाई देना, धडक़नों का कम ज्यादा होना, दुविधा की स्थिति बने रहना, शरीर ठंडा पडऩा। यह एक बहुत खतरनाक स्थिति है, जिसमें शरीर को जरूरी ब्लड सप्लाई नहीं मिल पाती है। हालांकि इसका इलाज भी है। इसलिए जरूरी है कि किसी को इस तरह के लक्षण नजर आएं तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें और समय पर इसका इलाज शुरू करें। दवाइयां नियमित लेते रहें।

 

बचाव के तरीके
दिनभर में 8 गिलास पानी या अन्य तरल डाइट लें, ताकि शरीर हाइड्रेट बना रहे।
झटके से नीचे से ऊपर की ओर उठने से बचें।
दवा डॉक्टरी सलाह से ही लें।
ज्यादा मेंटल या फिजिकल स्ट्रेस लेने से बचें।
सिगरेट-शराब सेवन न करें।
खाने में सब्जियों व फलों को ज्यादा शामिल करें। हाई कार्ब वाले खाने से बचें।

Tags:
  • health

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। विधानसभा चुनाव को साधने में जुटी भाजपा जन आक्रोश, परिवर्तन संकल्प यात्रा के बाद अब आकांक्षा रथ के जरिए जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है और इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी।

इसके लिए आकांक्षा रथ तैयार किए गए हैं। इन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संकल्प पत्र के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुराम मेघवाल की अध्यक्षता में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया जा चुका है। इस कमेटी के सह संयोजक व सदस्य भी जनता से अलग-संवाद करेंगे। मेघवाल ने बताया कि पार्टी जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, सरकार बनने पर उसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election News : अब सीएम गहलोत के गढ़ में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन', जानें क्यों चरम पर है पॉलिटिकल पारा?

छोटी सभा भी होगी...
गांव, ढाणी शहरों में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे। जनता के हर वर्ग से सुझाव लेंगे। इनमें आमजन के अलावा व्यापारी, कर्मचारी, उद्योगपति, खिलाडी, रिक्शा चालक, मजदूर भी शामिल हैं। इसके अलावा ई-मेल, टेलीफोन, वाट्सअप, वॉयस कॉल के जरिए भी सुझाव दे सकेंगे।

यह कार्यक्रम 20 दिन तक चलेगा। पार्टी जिला संयोजक व सह संयोजक रथ के साथ रहेंगे। हर वाहन पर सुझाव पेटी भी होगी। साथ ही एलईडी और माइक लगे होंगे। केन्द्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामियों को दिखाया जाएगा।

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

mukesh_bharajdwaj_pandit_1_8396264-m.jpg

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित आज का मूलांक 4 है और भाग्यांक तीन है जो कि दो और एक के सहयोग से बना है इसके मायने यह है कि आज के दिन में तकनीकी ज्ञान और अन्वेषण आत्मक बुद्धि के लिए विशेष ऊर्जा उपलब्ध रहेगी वे सभी लोग जो तकनीकी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं या स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं आज विशेष रूप से सम्मान और धन के अधिकारी हो सकते हैं इसके साथ में आज का दिन उन सभी लोगों के लिए बेहतर साबित हो सकता है जो लोग किसी भी प्रकार की खोज में पिछले दिनों पूरे मनोयोग से लगे हुए थे आज का दिन उनके लिए सफलता का दिन हो सकता है फिर भी चाहे पुलिस अधिकारी हो या आर्थिक विषयों को लेकर कुछ जानकारी जुटा रहे हो या वहीं आज का दिन बुद्धि कौशल का दिन है आज का दिन ज्ञान और विविध प्रकार की कूटनीति स्तर पर नई व्यवस्था बनाने वाला दिन साबित हो सकता है अगर आज पिछले दिनों की बात की जाएगी या पुरानी बातों में अटके रहेंगे तो हाथ आए अवसर को कम करने में अपनी भूमिका निभाएंगे विशेष तौर पर आज इस बात का ख्याल रखना होगा की आसपास के लोगों को बिना नाराज किया अपने लक्ष्य कैसे हासिल किया जाए उचित दबाव और कूटनीतिक वार्तालाप सफलता का मंत्र रहेगा मूलांक 1 2 3 4 6 8 वालों के लिए आज का दिन बेहतर साबित हो सकता है


कार्य स्थल पर आज थोड़ी ईर्ष्या और आपस में असहयोग का वातावरण रह सकता है पूर्व में किए गए कार्यों की समीक्षा और उच्च अधिकारियों का सही निर्देश न मिलने कारण स्थिति में स्पष्ट का अभाव महसूस होगा और इस कारण से कार्यों की दिशा हर कोई अपने तरीके से आगे बढ़ाना चाहेगा कन्फ्यूजन और एगो के प्रभाव में स्थिति तब ज्यादा गंभीर हो सकती है जब पुराने आपस के झगड़ा भी बाहर आ जाए अपने आक्रोश को बहुत संभाल ने की आवश्यकता है


मून साइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक तौर पर पुरानी बातों और मन में दबे हुई आशंकाओं के बाहर आने का हो सकता है ऐसे में जहां पर पहले से तनाव है वहां स्थिति थोड़ी ज्यादा तनावपूर्ण हो सकती है लेकिन नए संबंधों में एक दूसरे के प्रति स्नेह और त्याग की भावना से ऐसी स्थिति से जल्दी बाहर आया जा सकता है


टैरो कार्ड के अनुसार आज का कार्ड द मून के साथ 9 ऑफ स्वॉर्ड्स है इसके मायने यह है कि आज के दिन में मन के भीतर छिपे हुए डर और आशंकाएं बाहर आने से बिना करण के तनावपूर्ण स्थितियों बन सकती हैं आरोप लगाने से पहले वस्तु स्थिति की पूरी जांच करना आवश्यक रहेगा दूसरों का भला करने या उनके कार्य में हस्तक्षेप करने से पहले अपनी स्थिति के बारे में अच्छी तरह सोचते हुए आगे बढ़ने की आवश्यकता है

आपका सवाल
मूलांक तीन के लोग बेहद विनम्र विश्वास पात्र बुद्धिमान अपने परिवार के संरक्षक और सहज मनोवृति वाले लोग होते हैं इन लोगों को बैंकिंग प्रबंधन सामूहिक नेतृत्व और ऐसे सभी कार्यों में शीघ्र सफलता मिलती है जिसमें किसी समूह के साथ समन्वय करना हो मूलांक 3 वाले लोग धन की अच्छी समझ लिए होते हैं और धार्मिक प्रवृत्ति इनमें देखी जाती है मूलांक 3 वाले लोगों के लिए आत्मसम्मान बहुत महत्वपूर्ण भावना है इन्हें ज्ञान के प्रति समर्पित देखा जा सकता है अगर यह खुद बहुत शिक्षित में भी हो पाए हो तो यह अपनी संतान या आसपास के लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रयत्नशील रहते हैं यह अपने विचारों के प्रति दृढ़ रहते हैं और समाज देश व अपनी पद्धतियों को लेकर के विश्वास से भरे होते हैं ऐसे लोगों का जीवन शुरू में थोड़ा संघर्ष में हो सकता है लेकिन बात का जीवन सम्मान पूर्ण रहे इसकी अच्छी संभावना रहती है

shyam_narayan_8348378-m_1_8396264-m.jpg

ज्यो पंचंदन श्यामनारायण व्यास पंचांगकर्ता

मेष-दुसरो के निजी मामलो में दखल न दे। अपने क्रोध पर अंकुश रखे। पारिवारिक कार्यक्रमों में शामिल होगे। मित्रो का सहयोग मन प्रस्सन करेगा। यात्रा टाले।

वृषभ-अपने सहकर्मियों से बातो में नर्मी लाय। विदेश में व्यापार स्थापित करने का विचार सफल होगा। नोकरी बदलने के योग बन रहे हे। किसी की सिफारिश से काम बन सकता हे।

मिथुन-व्यपार में मंदी की मार से परेशान रहेगे। पुराने पेसो का लेनदेन आज भी लंबित रहेगा। कोई अपना ही आप के साथ विश्वासघात कर सकता हे। आकस्मिक कोई चोकाने वाली खबर मिलेगी।

कर्क-कार्यो की प्रशंसा होगी। प्रसाशनिक अधिकारी आज सम्मान प्राप्त सकते हे। विवाह कार्यो में शामिल होगे। समय रहते अपना स्वयम का व्यवसाय शुरू करे।

सिंह-पैसा आता हे पर जाता कहा हे। इसी सवाल में उलझे रहेगे। खर्च पर नियंत्रण रखे। साझेदारी में लाभ होगा। मेहमानों का आगमन होगा। सामाजिक कार्यो में सहभागिता हो सकती हे।

कन्या-आज विशेष उपलब्धी वाला दिन हे। कीर्ति यश में वृद्धि होगी। नए मित्र बनेगे। मोज मस्स्ती में समय व्यतीत होगा। यात्रा के योग हे। धन संचय होगा।

तुला-युवाओ को केरीयर में बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हे। मनचाहा जीवन साथी मिलने से आप प्रस्सन रहेगे। पुराने वादे पुरे करने का समय हे। अपनी निजी जिन्दगी में दुसरो को दखल न दे नुकसान हो सकता हे।

वृश्चिक-अपने पराये की परख करे। आप के अकडू रवैये के चलते अपनों से दूर हो सकते हे। भावुकता में कोई भी फेसला लेने से बचे। सुख साधनों पर धन खर्च होगा। उन्नति अवरोध बरकरार रहेगे।

धनु-बातचीत में सावधानी रखे। लापरवाही से नुकसान होगा।विरोधी खुल कर विरोध करेगे। कार्य की शुरुवात में परेशानी आ सकती हे। व्यापरिक लाभ संभव हे।

मकर-व्यापारिक नई योजना आज शुरू हो सकती हे। अधिकारियो से सम्बन्ध मजबूत होगे। बहनों से किसी विषय पर विवाद हो सकता हे सतर्कता और सुझबुझ ऐ मामला निपटा ले सम्बन्ध टूट सकते हे।

कुम्भ-राजनेतिक लाभ के योग बन रहे हे। हीरे के व्यवसाइयो को अच्छा मुनाफा मिल सकता हे। घर परिवार मे आनंद का माहोल रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ में कमी रहेगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी

मीन-अपने व्यवहार से परिजनों का दिल जित लेगे। परिवार में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। कार्यो के प्रति आप का समर्पित भाव सफलता दिलवायगा। वाहन सुख हो सकता हे।

ghanshyam_8348378-m_1_8396264-m.jpg

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं :2080

हिजरी सम्वत :1445

ऋतुः शरद्

संवत्सर का नामः पिङ्गल

मु. मास : रवि-उल-अव्वल - 18

मास: आश्विन

शाके सम्वत:1945

अयन:दक्षिणायण

पक्षःकृष्ण

श्रेष्ठ चौघड़िया ः आज सूर्योदय से प्रातः 09-20 तक लाभ व अमृत, पूर्वाह्न 10-48 से दोपहर 12-16 तक शुभ तथा अपराह्न 3.11 से सूर्यास्त तक चर व लाभ के श्रेष्ठ चौघड़िए हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं। बुधवार को अभिजित नामक मुहूर्त शुभकार्यों में वर्जित माना

शुभ तिथिः षष्ठी नन्दा संज्ञक तिथि अन्तरात्रि 05-42 तक, तदन्तर सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि प्रारम्भ हो जायेगी। षष्ठी तिथि में काठ की दातुन, यात्रा,उबटन व चित्रकारी के कार्यों को छोड़कर वास्तु, अलंकार व अन्य मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं, पर अभी श्राद्धपक्ष में शुभकार्यादि शुभ नहीं हैं।

नक्षत्र :रोहिणी "ध्रुव व ऊर्ध्वमुख" संज्ञक नक्षत्र सायं 06-29 तक, तदन्तर मृगशिर ***** मृदु व तियंमुख" संज्ञक नक्षत्र हैं। रोहिणी नक्षत्र में यदि समयादि शुद्ध हो तो पौष्ठिक, विवाह, देवग्रह, देव-कृत्य, मांगलिक व अलंकारादिक कार्य करने योग्य हैं, पर समय शुद्ध नहीं हैं।

kundli_4_1.jpg

योगः सिद्धि नामक नैसर्गिक शुभ योग प्रातः 06-42 तक, तदुपरान्त अन्तरात 05-45 तक व्यातिपात नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। व्यतिपात योग की समस्त घटियां शुभकार्यों में त्याज्य है।

विशिष्ट योगः सर्वार्थसिद्धि नामक शुभ योग सम्पूर्ण दिवारात्रि, कुमार योग सायं 06-29 तक, रवियोग नामकशक्तिशाली शुभ योग सायं 06-29 से तथा राजयोग अन्तरात 05-42 से सूर्योदय तक है।

करण : गर नामकरण सायं 05-37 तक, तदन्तर अन्तरात 05-42 तक वणिज नामकरण है।

व्रतोत्सव : आज छठ् का श्राद्ध रोहिणी व्रत (जैन) तथा व्यतिपात पुण्यं हैचंद्रमाः चंद्रमा सम्पूर्ण दिवारात्रि वृष राशि में रहेगा।

शुभ मुहूर्त: उपर्युक्त शुभाशुभ समय, तिथि, वार, नक्षत्र व योगानुसार आज रोहिणी नक्षत्र में व्यतिपात से पूर्व नामकरण का शुभ मुहूर्त हैं।

दिशाशूल: बुधवार को उत्तरदिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दिशा की गाना लाभदायक प्रभात है।

चन्द्र स्थिति के अनुसार आज दक्षिण दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है। राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर 12-00 बजे से दोपहर बाद 1-30 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे-इनके नाम (वि, वु, वे, वो) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैंइनकी जन्म राशि वृष हैवृष राशि के स्वामी शुक्र हैंइनका जन्म स्वर्णपाद से हैसामान्यतः ये जातक सुन्दर, आकर्षक, सत्य व मृदुभाषी, जनप्रिय, कार्यपटु, कलाकार, द्दढ़ प्रतिज्ञ, विपरीत लिंगियों में रुचि रखने वाले, विवेकशील और चंचल प्रकृति के होते हैंइनका भाग्योदय 30 वर्ष की आयु तक होता है। वृष राशि राशि वाले जातकों को वाहन, भूमि-भवन आदि सम्बन्धी कार्य सम्पन्न होंगे। पारिवारिक सुख-सुविधा, मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी

Churu Assembly Seat : प्रदेश की चूरू विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की सबसे मजबूत गढ़ों में से एक मानी जाती है। इस सीट से राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ लगातार जीतते आ रहे हैं। हालांकि, 2008 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने तारानगर से चुनाव लड़ा था और जीत भी गए थे। इस सीट पर सबसे पहले चुनाव वर्ष १९५१ में हुआ था। तब कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरे कुंभा राम आर्य ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 1957 और 1962 के विधानसभा चुनाव में मोहर सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में इन दोनों चुनाव में जीत दर्ज की थी। वहीं, 1967 के चुनाव में एक अन्य निर्दलीय प्रत्याशी मेघ राज माली ने मोहर सिंह को हराकर जीत दर्ज की थी।

1972 में फिर जीते मोहर सिंह
पांच साल बाद 1972 में हुए चुनाव में मोहर सिंह जीतने में कामयाब रहे। हालांकि इस बार, निर्दलीय की बजाए वह कांग्रेस की टिकट पर मैदान पर उतरे थे।

जनता पार्टी की लहर में हारे
मोहर 1977 में जनता पार्टी की लहर में मोहर सिंह हार गए। उनके सामने जनता पार्टी की टिकट पर मेघ राज माली मैदान में थे।

फिर कांग्रेस के खाते में आई सीट
1980 और 1985 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस फिर से यह सीट जीतने में कामयाब रही। 1980 के चुनाव में कांग्रेस ने भालू खान को टिकट दिया था। जबकि, 1985 में हमीदा खान इस सीट से जीतने में कामयाब रही।

1990 में हुई राजेंद्र राठौड़ की एंट्री
कथित बोफोर्स घोटाले को लेकर अपनी ही पार्टी के खिलाफ बिगुल बजाने वाले विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा देकर जनता दल का गठन किया। वर्ष 1990 में हुए विधानसभा चुनाव ने जनता दल ने राजेंद्र राठौड़ को अपना प्रत्याशी बनाया जिन्होंने शानदार जीत दर्ज कर फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। 1993 में हुए चुनाव से पहले राजेंद्र राठौड़ ने जनता दल से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा की टिकट पर फिर से वह यह सीट जीतने में कामयाब रहे। 1998 के चुनाव में अशोक गहलोत के नेतृत्व में भले ही कांग्रेस ने प्रदेश में शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन राठौड़ चूरू सीट को बचाने में कामयाब रहे।

2003 में भाजापा लहर में जीते
2003 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी वसुंधरा राजे के नेतृत्व में फिर से सत्ता में लौट आई। राठौड़ ने पार्टी का भरोसा कायम रखा और यहां से चुनाव जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, 2008 में हुए चुनाव में कांग्रेस फिर से सत्ता में लौट आई, लेकिन राठौड़ चूरू के बजाए तारानगर से मैदान में उतरे और वहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे।

2008 के चुनाव में कांग्रेस के मकबूल मंडेलिया चूरू सीट से जीतने में कामयाब रहे। 2013 में फिर भाजपा के पाले में आई सीट २०१३ के चुनावों में कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर भाजपा फिर से सत्ता में आई। इस बार पार्टी ने राठौड़ को फिर से चूरू से अपना उम्मीदवार बनाया था और वह जीतने में कामयाब रहे। 2018 के चुनावों में वह फिर से जीतकर विधानसभा पहुंचे। वर्तमान में वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से हर घर लाभार्थी बना है और इन योजनाओं को अब पीएम नरेन्द्र मोदी को पूरे देश में लागू करना चाहिए।

गहलोत मंगलवार को राजसमंद के नाथद्वारा में मिशन-2030 के तहत मार्बल व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों, कर्मचारियों व पिछवाई पेंटिंग के कारीगारों से संवाद और विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने वीसी के जरिए मुख्यमंत्री निवास से जुड़े। समारोह में 74 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और 294 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास हुआ।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election: कांग्रेस की सूची का इंतजार और बढ़ा, अब इस प्लानिंग के साथ तलाश रही जिताऊ प्रत्याशी

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राजस्थान को अब वर्ष 2030 तक देश का अव्वल राज्य बनाना है। इसके लिए मिशन-2030 की शुरूआत की है, जिसमें 2.50 करोड़ लोगों ने सुझाव दिए हैं। उन्हीं के आधार पर 5 अक्टूबर को विजन-2030 डॉक्यूमेंट जारी किया जाएगा। इसी के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से राज्य का मजबूत विकास होगा। उन्होंने कहा कि मिशन के लिए एक प्रकोष्ठ भी बनाएंगे, जिससे सुझावों का नियमित संकलन हो सकेगा।

समारोह में राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, जल संसाधन मंत्री महेंद्रजीत सिंह मालवीय, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा उपस्थित थे।

[ ] एमयूए सेजल सावलिया के ब्राइडल मेकअप की डिमांड, इन टॉप ब्रांड्स के साथ कर चुकी हैं काम।

सोशल मीडिया पर इन दिनों टैलेंटे से अपनी पहचान बना गुजरात की एक मशहूर मैकअप आर्टिस्ट सेजल सावलिया देश भर में अपना जादू बिखेर रही हैं। उनके मेकअप लुक को आम जनता के साथ टॉप ब्रांड्स भी खूब पसंद कर रहे।

बता दें कि, सेजल असोपालव, काजल कॉउचर, वस्त्रा, वृत्ति बुटीक, श्री राधा रानी, एनपीजे ज्वैलर्स, प्राप्ति मेहता और कई अन्य ब्रांडों के साथ काम कर चुकी हैं। हालांकि, जब इन ब्रांडों ने अपना अभियान चलाया, तो मॉडल्स पर सेजल द्वारा किए गए मैकअप लुक को सभी ने सराहा।

हाल ही में, सेजल ने कपड़ों के ब्रांड श्री राधारानी बुटीक के ब्राइडल कलेक्शन के लिए काम किया था। इस दौरान उनके द्वारा किए गए ब्राइडल मेकअप और हेयरस्टाइल पूरे इंटरनेट पर वायरल हुए।

वह कहती हैं, "जब आप किसी हस्ती या ब्रांड के साथ काम करते हैं, तो आप की पर्सनैलिटी विकसित होती है। मैकअप इंडस्ट्री में सबसे अच्छी बात यह है कि आप सीखते हैं कि हर कस्टमर की जरूरत क्या है, जिससे उनकी खुशी समझ आती है।"

सेजल अपने इंस्टाग्राम पेज @sejar_savalia22 पर मेकअप और हेयरस्टाइलिंग की टिप्स शेयर करती हैं। उन्होंने किंजल दवे, श्रद्धा डांगर और गीता बेन रबारी जैसी मशहूर हस्तियों के साथ भी काम किया है।

वह इंस्टाग्राम पर कई ब्राइडल ब्रांड्स जैसे वेडिंगसूत्र, POPxo वेडिंग, द वेडिंग रेसिपी, विट्टीवोज़, शादी विश, वेडमीगुड, विट्टी वेडिंग, वेडिंग वायर इंडिया और शादी सागा से जुड़ी हैं। आर्टिस्ट सेजल ब्यूटी क्लिनिक की संस्थापक भी हैं। वैसे, इंडिया में ब्यूटी इंडस्ट्री 1 ट्रिलियन रुपये है।

जयपुर। राजस्थान में तीन दिन देरी से मानसून विदा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश में रात का पारा गिरने लगा है। वहीं, दिन में तापमान बरकरार है। ऐसे में दिन में गर्मी और रात में सर्दी का अहसास हो रहा है। प्रदेश में मंगलवार को दस शहरों में में 20 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।

सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसीप्रकार वनस्थली में 19.8,अलवर में 19.0 ,पिलानी में 19. 5, डबोक में 19 9 , अंता बारां में 19. 5, संगरिया हनुमानगढ़ में 17. 0, सिरोही 17. 2 , फतेहपुर में 17. 4 और करौली में 18 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। इधर, सात शहरों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और इससे अधिक दर्ज किया गया है। जैसलमेर में सबसे सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री दर्ज किया गया। इसी प्रकार पिलानी में 38, बाड़मेर में 39.3, फलौदी में 38.2, बीकानेर में 39.1, गंगानगर में 38, जालौर में 38.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

पारे में आएगी गिरावट
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा रहेगा लेकिन रात के पारे में गिरावट आएगी। अगले सप्ताह नए मौसम तंत्र के कारण कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। इसके बाद सर्दी बढ़ने के आसार है। वहीं इस समय मौसम तंत्र में आए बदलाव को देखते हुए किसान तेजी से फसलों की थ्रेसिंग करवाने में जुटे हुए हैं। किसानों की माने तो समय पर रबी की फसलों की बुवाई से अच्छा उत्पादन होने की उम्मीद है।

जयपुर। जस्ट हेल्थ एंड वेलनेस (जेएचडब्ल्यू) अपनी चौथी वर्षगांठ मना रहा है। जैसा कि कहा जाता है कि जब मै हम बन जाता है तो बीमारी भी कल्याण बन जाती है। फॉउंडर एंड सीईओ हिम्मत सिंह ने बताया कि आज जेएचडब्ल्यू की चौथी वर्षगांठ पर इस कहावत का जश्न मनाने के लिए हेल्थ के असली हीरोज़ के लिए हवा सड़क, जयपुर में एक अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया। ये अवार्ड उन गुमनाम नायकों को समर्पित है जो हेल्थ एंड वेलनेस के क्षेत्र में आम जनता को जागरूक करने के लिए पर्दे के पीछे काम करते हैं। समारोह में राजस्थान के 25 शीर्ष रैंक स्वास्थ्य बीमा सलाहकारों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। जिनमें मुख्य रूप से एक्सेलेंसी अवार्ड, उभरते सलाहकार, महिला अचीवर्स, टेक्नो सेवी, सामाजिक जिम्मेदार, प्रबंधक श्रेणी उत्कृष्टता पुरस्कार और लाइफ टाइम अचीवर्स अवार्ड शामिल थे। हेल्थ एंड वेलनेस क्षेत्र में अथक परिश्रम करने वाले 3 मैनेज्ड वेलनेस मैनेजर, 10 शीर्ष क्लीनिकों और 11 मीडिया हस्तियों को भी सम्मानित किया गया।

23.jpg

को-फॉउंडर एंड सीईओ, इवन, मयंक बेनर्जी ने इस अवसर पर कहा कि वास्तव में यह एक अद्भुत पहल है जिसमें ऐसे हेल्थ नायकों को सम्मानित किया और हम ऐसी पहल का समर्थन करते हैं। इसके अलावा जेडब्ल्यूएच और इवन हेल्थ केयर एक अन्य पहल के लिए एक साथ आने जा रहे हैं जो सभी जेएचडब्ल्यू कार्ड धारकों को डॉक्टर ऑनलाइन परामर्श तक पहुंचने में सहायता करेगा।

1_3.jpg

को-फॉउंडर एंड एमडी भूपेन्द्र सिंह रत्नू ने बताया कि समाज कल्याण के लिए कुछ नई पहल शुरू की गई हैं। जिसमें एक नये फाउंडेशन 'ग्लोबल आरोग्य हेल्थकेयर फाउंडेशन' की स्थापित हुई है, जो जेएचडब्ल्यू की सहयोगी कंपनी है। फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में कैंसर वेलनेस के लिए जागरूकता फैलाना होगा। समारोह में एक प्रतिष्ठित प्रकाशन के सहयोग से स्वास्थ्य बीमा उद्योग के लिए एक साप्ताहिक समाचारपत्र का भी अनावरण हुआ। समारोह में यूपी अग्रवाल को आम जनता के लिए स्वास्थ्य बीमा मामलों को सरल बनाने के उनकी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। ग्लोबल हेल्थ केयर फाउंडेशन और रेनोवा हॉस्पिटल ने समाज की बेहतरी के लिए महिलाओं को ब्रैस्ट कैंसर के बारे में जागरूक करने और बहुमूल्य जीवन बचाने के लिए प्रति माह 100 मैमोग्राफी की घोषणा की है।

वाशिंगटन. इंग्लैंड में कुंब्रिया के उल्वरस्टन के 10 वर्षीय जैक स्टील की कहानी जितनी दिलचस्प है, उतनी ही भाव विभोर करने वाली। जैक ने अपने खोए हुए खिलौने का एक पोस्टर बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद लोगों ने अपने स्तर पर इसे तलाशना शुरू कर दिया और आखिर उसे खिलौना मिल गया।
दरअसल, गर्मियों की छुट्टी में जैक मैनेचेस्टर में लेगोलैंड डिस्कवरी सेंटर घूमने गया था। इस दौरान उसने खुद जैसा दिखने वाला एक लेगो टॉय बनाया, जिसका नाम भी 'मिनी जैक' रखा। दुर्भाग्य से 14 सितंबर को स्कूल जाते वक्त उसके बैग से निकलकर कहीं गिर गया। जब उसे पता चला तो वह काफी उदास हो गया। उसको समझ नहीं आ रहा था कि 11 हजार की आबादी वाले उल्वरस्टन में अपने प्रिय खिलौने को कैसे ढूंढे। तब उसे युक्ति सूझी और खिलौने का पोस्टर बनाया, जिस पर लिखा, खो गया! क्या किसी ने इस लेगो टॉय को देखा है? पते के साथ ही जैक ने लिखा, टॉय लाने वाले को दो ब्रिटिश पाउंड का इनाम दिया जाएगा। जैक ने भी अपनी दादी के साथ खिलौने को ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन नहीं मिला। सोशल मीडिया पर मैसेज देखकर लोगों ने तरह-तरह की भावपूर्ण प्रतिक्रिया दी और संवेदना जताई।

और मैसेज पढकऱ जैक उछल पड़ा
एक दिन किसी महिला का मैसेज पढकऱ वह खुशी से उछल पड़ा। यह उसके खोए हुए खिलौने को लेकर था। दरअसल खिलौना जैक के स्कूल में पढऩे वाली एक बच्ची को मिला था। उसने अपनी मां को दे दिया। बच्ची की मां ने जब फेसबुक पोस्ट देखी तो उन्होंने खिलौने के बारे में जैक की मां लोना वॉकर को संदेश भेजा। इसमें उन्होंने लिखा, उनके पास वैसा ही एक खिलौना है, जैसा जैक ने पोस्टर में लिखा है।

सोचा नहीं था, ऐसे मिलेगा
जैक ने सोचा भी नहीं था कि उसके बनाए पोस्टर को देखकर खिलौना ढूंढने में लोग इतनी दिलचस्पी लेंगे। जैक और उसकी मां ने खिलौने की जानकारी देने वाले और उसकी पोस्ट पर ढेरों प्रतिक्रिया भेजने वालों का शुक्रिया अदा किया। उसने 2 पाउंड का इनाम देने की बजाय खिलौना बताने बच्ची और उसकी मां को चॉकलेट का डिब्बा भेंट किया और 'मिनी जैक' अपनी एक खिलौना कार में बिठाकर मां के साथ घर चल दिया। यह खबर बाद में अल्वरस्टन के स्थानीय अखबार 'द मेल' में प्रकाशित हुई।


जयपुर, भारत – 21-09-2023 - निर्मल बरड़िया, आरएमसी जेम्स इंडिया के चेयरमैन को इंफॉर्मा के ज्वेलरी वर्ल्ड अवार्ड्स (JWA) द्वारा प्रतिष्ठित #एकस्ट्राऑर्डिनरी40 अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 40 उल्लेखनीय व्यक्तियों को दिया गया है, जिनके असाधारण योगदान ने आभूषण उद्योग(ज्वैलरी इंडस्ट्री) पर एक स्थायी प्रभाव डाला है।
बरड़िया कलर जेमस्टोन उद्योग में एक कुशल और अनुभवी व्यापारी हैं, और उनकी विशेषज्ञता ने भारत और जयपुर को वैश्विक क्षेत्र में अग्रणी स्थानों तक पहुंचने में मदद की है। उनके मार्गदर्शन में, आरएमसी जेम्स इंडिया भारत के अग्रणी रंगीन रत्न उत्पादकों में से एक बन गया है, जो गुणवत्ता, नैतिक प्रथाओं और जिम्मेदार व्यावसायिक संचालन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है।
#एकस्ट्राऑर्डिनरी40 पुरस्कार कलर जेमस्टोन उद्योग में बरड़िया के समर्पण, अनुकरणीय नेतृत्व और अथक प्रयासों को मान्यता देता है। उनके काम ने उद्योग के परिदृश्य को आकार देने और भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में मदद की है।
बरड़िया ने ज्वेलरी एंड जेम वर्ल्ड हांगकांग (JGW) और JNA के 40वें वर्षगांठ समारोह के दौरान यह पुरस्कार प्राप्त किया, जहां वह उद्योग के प्रभावशाली लोगों के एक प्रतिष्ठित समूह में शामिल हुए।
"मैं #एकस्ट्राऑर्डिनरी40 पुरस्कार प्राप्त करके विनम्र और सम्मानित महसूस कर रहा हूं," बरड़िया ने कहा। "मैं यह पुरस्कार पूरी आरएमसी जेम्स इंडिया टीम, हमारे उद्योग के सहयोगियों और दुनिया भर में हमारे समर्थकों को समर्पित करता हूं। साथ में, हम रत्न क्षेत्र को आगे बढ़ाने और नैतिक और जिम्मेदार व्यावसायिक प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
आरएमसी जेम्स इंडिया के बारे में
आरएमसी जेम्स इंडिया भारत के अग्रणी कलर जेमस्टोन उत्पादकों में से एक है। कंपनी गुणवत्ता, नैतिकता और जिम्मेदार व्यवसाय संचालन के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। आरएमसी जेम्स इंडिया ISO 9001, ISO 14001 और ISO 18001 प्रमाणित है, और यह भारत सरकार से "स्टार एक्सपोर्ट हाउस" का प्रतिष्ठित पदनाम रखती है।

निर्मल कुमार बरड़िया एकस्ट्रा ऑर्डिनरी 40 अवार्ड से सम्मानितनिर्मल कुमार बरड़िया, आरएमसी जेम्स इंडिया के चेयरमैन, एकस्ट्राऑर्डिनरी 40 अवार्ड से सम्मानित

AIIMS Bhopal recruitment 2023 : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने ग्रुप सी के नॉन-फैकल्टी पदों के लिए रिक्तियां अधिसूचित की हैं। आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू होगी और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://aiimsbhopal.edu.in/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेकेंसी डिटेल्स इस भर्ती अभियान के जरिए स्टोर कीपर सह क्लर्क, स्टेनोग्राफर (एस), एलडीसी सहित ग्रुप सी के कुल 233 पदों को भरा जाएगा। कुल पदों में से सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए क्रमश: 105, 59, 33, 15 और 21 पद हैं। दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए भी 6 पद आरक्षित हैं।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट (जहां भी लागू हो) और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा में गलत उत्तर देने पर निगेटिव मार्किंग की जाएगी।

आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 1200, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को 800 रुपए भरने होंगे।

ऐसे करें आवेदन
अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट https://aiimsbhopal.edu.in/ पर लॉगिन कर 6 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

जयपुर. पुलिस और सुरक्षा एजेन्सियां अपने संदेश को कोड वर्ड में भेजती हैं। वहीं, अधिकारियों को निक नेम से बुलाती हैं। दुनियाभर में मशहूर भारत के स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) के मुखिया को पापा कहते हैं। वहीं, पुलिस विभाग के मुखिया (डीजीपी) को विक्टर के नाम से बुलाते हैं।
इसके अलावा पुलिस के वायरलैस पर लॉयन, पेंथर और टाइगर सहित कई संदेश कोड वर्ड में बोले जाते हैं। पुलिस कन्ट्रोल रूम के वायरलैस पर भी 24 घंटे ऑल गामा...पीटर... लॉयन (कमिश्नर) ने यह संदेश दिया है। सभी इसकी पालना करें। राजस्थान पुलिस में किस अधिकारी को क्या कहते हैं... इसके लिए कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान भी पुलिस कोड वर्ड में बात करती है।


थाने किले से कम नहीं...पुलिसिया भाषा में कहते हैं फोर्ट
आज भी थानों में जाने से लोग कतराते हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी थाने को किसी किले से कम नहीं मानते हैं। किसी भी थाना क्षेत्र में अवांछित गतिविधियां चल रही हैं या फिर थाना पुलिस ने अच्छा काम किया, तब लॉयन, पेंथर, टाइगर... थाने को फोर्ट नंबर के साथ संबोधित करते हुए संदेश देते हैं। हर थाने का नंबर अलग होता है और उसे फोर्ड के साथ नंबर से पहचान दी गई है।


कलक्टर को ईको
पुलिस कमिश्नरेट को छोड़कर जिलों में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी कलक्टर के पास होती है। इसलिए पुलिस कन्ट्रोल रूम कलक्टर से मिलने वाले संदेश को ईको के नाम से प्रसारित करता है। वहीं, वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान वीआईपी के गंतव्य पर पहुंचने पर ईको लैंड कर गया या वीआईपी या फिर अन्य कोड वर्ड से पहुंचने की जानकारी दी जाती है।


- कन्ट्रोल टाइगर: एसपी को सभी थानों को या अधीनस्थ अधिकारियों को संदेश देना होता है तो वे वायरलैस पर देते हैं...


इसलिए जरूरत
सूत्रों के मुताबिक सुरक्षा संबंधी निर्देशों और कन्ट्रोल कम्युनिकेशन को पब्लिक नहीं समझ सके। इसलिए कोड वर्ड में बात करते हैं।


पुलिस में किसको क्या कहते
पद ----------------------- कोड
डीजीपी-एडीजी ------------- विक्टर (विजेता)
आईजी-कमिश्नर ------------ लॉयन
डीआईजी ------------------ पेंथर
एसपी --------------------- टाइगर
एएसपी -------------------- ब्रेबो
डिप्टी एसपी ----------------- पीटर
एसएचओ ------------------ गामा
एसआई -------------------- शेरा

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम बदलने लगा है। दिन में आसमान साफ और तेज धूप निकल रही है। राजस्थान में मौसम बदलने के पीछे कई कारण हैं। एक कारण यह है कि मानसून अब राज्य के अधिकांश हिस्सों से विदा हो चुका है। मानसून के साथ आने वाली नमी और बादल अब नहीं हैं, जिससे रात में ठंडक बढ़ रही है। दूसरा कारण यह है कि अक्टूबर का महीना शुरू हो गया है। अक्टूबर में राजस्थान में मौसम आमतौर पर ठंडा होता है।

तीसरा कारण यह है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर भी राजस्थान में देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान में हवाएं चल रही हैं, जिससे रात में ठंडक बढ़ रही है। आपको बता दें की आज, दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों से; राजस्थान के शेष भागों और गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों से पीछे हट गया है।

राजस्थान में मौसम के नए बदलावों का प्रभाव

राजस्थान में मौसम के नए बदलावों का लोगों के जीवन पर कुछ प्रभाव पड़ सकता है। रात में ठंडक बढ़ने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने की जरूरत पड़ सकती है। इसके अलावा, किसानों को भी अपने खेतों में फसलों की देखभाल में सावधानी बरतने की जरूरत पड़ सकती है।

राजस्थान से मानसून की विदाई का समय नजदीक आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पूरे बीकानेर संभाग और जोधपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। वर्तमान में स्थितियां मानसून की विदाई के लिए अनुकूल है। अगले 2-4 दिन में राज्य के लगभग सभी हिस्सों से मानसून की विदाई हो जाएगी।

मानसून की विदाई के लिए अनुकूल स्थितियां

मानसून की विदाई के लिए निम्नलिखित स्थितियां अनुकूल होती हैं:

- पश्चिमी राजस्थान में मानसून ट्रफ लाइन का कमजोर होना
- बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में कम दबाव वाले क्षेत्र का बनना
- उत्तर भारत में पूर्वी हवाओं का प्रवाह बढ़ना

मानसून की विदाई के प्रभाव

मानसून की विदाई के साथ ही राजस्थान में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राज्य में बादल छाने की संभावना कम होगी और बारिश भी कम होगी। तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।

देश के कई हिस्सों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अगले 3 दिनों तक और पूर्वोत्तर भारत में अगले 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की बहुत संभावना है।

मौसम अपडेट

कल का निम्न दबाव का क्षेत्र अब दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उसके आसपास स्थित है। अगले 2-3 दिनों के दौरान इसके पश्चिम बंगाल के रास्ते लगभग पूर्व की ओर बढ़ने की बहुत संभावना है, जिससे कई हिस्सों में हल्की/मध्यम बारिश होगी और 03 और 04 अक्टूबर को बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, झारखंड और उत्तर ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होगी और 04-06 अक्टूबर, 2023 के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय और मिजोरम और त्रिपुरा में भी भारी बारिश की संभावना है ।

भारत मौसम विभाग की नवीनतम मौसम चेतावनी में कहा गया है कि अगले कुछ दिनों में पूर्वोत्तर भारत, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तरी ओडिशा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

आज दक्षिण-पश्चिम मानसून गुजरात राज्य के कुछ हिस्सों, राजस्थान के शेष हिस्सों और उत्तराखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों से विदा हो गया है।

जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023: विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी पैनल पर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेताओं की आपसी खींचतान से परेशान आलाकमान ने राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष को मंगलवार को जयपुर भेजा। वे शाम को प्रदेश भाजपा कोर कमेटी की बैठक में शामिल हुए। यहां दिल्ली से भेजे गए फार्मूले तु के अनुसार उन सीट और प्रत्याशियों के नाम पर लम्बी मंत्रणा हुई, जिसे पहली सूची में शामिल किया जाना है। शीर्ष हु नेताओं के बीच आपसी सहमति बनाने के प्रयास किए गए। सूत्रों के मुताबिक पहली सूची में कुछ सीटों को छोड़कर लगभग सहमति बन गई है। अब आलाकमान के पास केवल एक सूची जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा बुधवार को जयपुर आएंगे और उन्हें भी इस बैठक का रिजल्ट बताना है। इसी कारण प्रत्याशियों की पहली सूची के लिए यह बैठक बेहद महत्वपूर्ण है। सूत्रों के मुताबिक टिकटों की अब जो सूची तैयार हो रही है, उसमें संघ की भूमिका मुख्य रूप से होगी। कुछ नेता सुबह अम्बाबाडी में संघ के स्वास्तिक भवन पहुंचे और संघचालक से लम्बी मंत्रणा की। अभी 65 में से 40-45 सीट की लिस्ट तैयार होगी। पहले यह बैठक भाजपा कार्यालय में होनी थी, लेकिन एनवक्त पर स्थान बदलकर वैशाली नगर इलाके में की गई।


ये सीट कतार में.
सरदारशहर, सुजानगढ़, अंता, हवामहल, आदर्श नगर, बानसूर, अलवर ग्रामीण, बांदीकुई, दूदू, तिजारा, बिलाड़ा, झुंझुनूं, डूंगरगढ़, सादुलपुर, डूंगरपुर, कोटपूतली, मांडल, कोलायत, भादरा, गंगानगर, बायतू, खेरवाड़ा, नाथद्वारा, सहाड़ा, सीकर, बामनवास, सवाईमाधोपुर, टोंक, मसूदा, केकड़ी।

यह भी पढ़ें : टिकट देना राजनीतिक दलों के हाथ... फिर इंतजार क्यों

इस खामी पर नाराज था आलाकमान
दिल्ली में केन्द्रीय चुनाव समिति की हुई बैठक में प्रदेश के कुछ शीर्ष नेताओं ने अलग-अलग सूची सौंपी। इसमें आपसी तालमेल का अभाव रहा और उसमें कई सीट पर 'अपनों' के नाम लिख दिए गए। आलाकमान की सूची से भी ज्यादातर नाम मैच नहीं हुए। एकजुट होकर प्रत्याशी पैनल सूची तैयार नहीं की गई।

बड़े नेताओं को बनाएंगे रणनीतिकार!
पार्टी आलाकमान संकेत दे चुका है कि अब कुछ शीर्ष नेता चुनाव लड़ने की बजाय रणनीतिकार की भूमिका में आएं। इनमें वरिष्ठ नेता और सांसद भी हो सकते हैं। ऐसे कुछ नेताओं की नींद उड़ी हुई है, जो खुद के नाम को इस संकेत से जोड़कर देख रहे हैं।


फॉर्मूला और चयन की प्रक्रिया
- प्रत्याशी की अधिकतम उम्र सीमा 75 वर्ष।
- बागी होकर वापस पार्टी में लौटे नेताओं को चुनाव लड़ाने का क्या फॉर्मूला हो ।
- खींचतान बंद, केवल आपसी समन्वय से आगे बढ़ना ।
- चिह्नित सांसदों के लिए विधानसभा सीट चयन ।

यह भी पढ़ें: Rajasthan Election: राजस्थान में भाजपा के 45 प्रत्याशी तय, वसुंधरा राजे सहित बैठक में मौजूद रहे ये नेता

पहले इन पर चल रही नाम की माथापच्ची
तिजारा, लक्ष्मणगढ़-राजगढ़, बागीदोरा, कुशलगढ़, शिव, बाड़मेर, गुढ़ामालानी, चौहटन, कामां, डीग- कुम्हेर, हिण्डोली, महुआ, सिकराय, दौसा, लालसोट, बाड़ी, राजाखेड़ा, सागवाड़ा, चौरासी, कोटपूतली, बस्सी, सांचौर, मंडावा, नवलगढ़, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, ओसियां, सरदारपुरा, लूनी, टोडाभीम, हिण्डौन, करौली, सपोटरा, लाडनूं, डीडवाना, खींवसर, धोद, दांतारामगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़, वल्लभनगर ।

जयपुर. प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें पंजाब के समान करने सहित अन्य मांगों के समाधान को लेकर मंगलवार को सरकार की ओर से वित्त सचिव (राजस्व) के नेतृत्व में गठित कमेटी और राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच करीब एक घंटे तक मंथन हुआ। वार्ता का दूसरा दौर बुधवार को होगा।

कमेटी ने कुछ दिन पहले वैट में कमी सहित पेट्रोलियम डीलर्स की अन्य मांगों के संदर्भ में चर्चा की थी। एसोसिएशन के संरक्षक सुनीत बगई ने बताया कि कमेटी से सकारात्मक वार्ता हुई और समाधान की उम्मीद है। पेट्रोलियम डीलर्स कमेटी से वार्ता के बाद ही पेट्रोल पंपों को बेमियादी बंद करने के बारे में निर्णय लेंगे।

पेट्रोल-डीजल की दर

राज्य- पेट्रोल- डीजल

उत्तरप्रदेश- 96.35- 89.52

गुजरात- 96.42- 92.17

दिल्ली- 96.72- 89.62

पंजाब- 96.96- 87.29

हरियाणा- 97.18- 90.05

यह भी पढ़ें : पूरे राजस्थान में दो दिन बंद रहेंगे ! लेकिन इस जिले में खुले रहेंगे पेट्रोल पंप

राजस्थान में दर

जयपुर- 108.48- 93.72

श्रीगंगानगर- 113.49- 98.24

(रुपए प्रति लीटर) (दर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अनुसार)

यह भी पढ़ें : पितृपक्ष में गिरे सोने-चांदी के भाव, ये है ज्वैलरी खरीद का बेहतरीन मौका

असर... प्रदेश के 50 में से 25
जिलों में पड़ोसी 5 राज्यों के मुकाबले में पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण राजस्व का नुकसान। पड़ोसी राज्यों में आवाजाही के कारण प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

 

आज का सुविचार

कल्पना सुंदर होती है पर उसे जिया नहीं जा सकता और वास्तविकता कड़वी होती है पर उसे छोड़ा नहीं जा सकता ।

 

 

आज क्या खास

-राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के लेकर डीलर्स एसोसिएशन के साथ वित्त सचिव (राजस्व) के एक घंटे तक मंथन, वार्ता का दूसरा दौर आज होगा
- राजस्थान विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र भाजपा का आपणो राजस्थान- ''सुझाव आपका, संकल्प हमारा'' अभियान आज से, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम से रथों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
- जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के आह्वान पर जयपुर के बड़ी चौपड़ पर सर्व समाज का महाधरना आज, सरकार के कथित तुष्टीकरण का जताएंगे विरोध, प्रमुख बाज़ार रहेंगे बंद
- RPSC आरएएस प्री. परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का आज अंतिम दिन, रात 12 बजे तक ऑनलाइन दर्ज करवा सकते हैं आपत्ति
- सांसद हनुमान बेनीवाल के नेतृत्व में आरएलपी पार्टी की सत्ता संकल्प यात्रा आज बाड़मेर में, पचपदरा, बायतु, शिव और बाड़मेर में रोड शो और जनसभा
- आज गिराया जाएगा उज्जैन रेप कांड के आरोपी का घर, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर परिवार संग रह रहा था आरोपी
- आरबीआई में असिस्टेंट के 450 विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन
- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से स्टाफ नर्स की 2 हज़ार 540 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन का आज अंतिम दिन 4 अक्टूबर

 

 

खबरें आपके काम की

- राजस्थान में नौ आईपीएस अफसरों के तबादले, अमृत कलश बने एटीएस और एसओजी के एडीजी
- राजस्थान के नए जिलों में लगाए गए कलक्टरों को नहीं मिला जिला निर्वाचन अधिकारी का जिम्मा, पुराने जिले के जिला कलक्टर की देखरेख में अपने इलाके में करेंगे चुनाव का काम
- राजस्थान की चौथी जंगल सफारी माउंट आबू में शुरू, छह किलोमीटर में सैलानी वन्यजीवों को देख सकेंगे पास से
- सवाई माधोपुर के रणथम्भौर टाइगर रिजर्व में खवा खंडोज गांव में बाघ के हमले में युवक की मौत, लोगों ने रास्ते पर शव रख कर किया प्रदर्शन
- राजस्थानी भाषा अकादमी का सूर्यमल्ल मीसण शिखर सम्मान (गद्य) बीकनेर के डॉ. मनमोहन सिंह यादव को और महाकवि पृथ्वीराज राठौड़ सम्मान बीकानेर के मालचंद तिवाड़ी को
- भारतीय रेलवे ने कंटेनर ट्रांसपोर्टेशन शुल्क में की दस फीसदी की बढ़ोतरी, प्रति कंटेनर 4000 रुपए बढ़ा माल भाड़ा, निर्यातकों पर बड़ी मार,
- भारत का कनाडा को 10 अक्टूबर तक अपने 41 राजनयिकों को भारत से वापस बुलाने का अल्टीमेटम
- अमरीका के पियर अगस्तिन, जर्मनी के फ्रेरेंक क्राउज और स्वीडन के एन लहुलिए को भौतिकी का नोबेल, प्रकाश के सबसे छोटे क्षणों को कैप्चर करने के प्रयोग के लिए मिला पुरस्कार
- महाराष्ट्र के नांदेड़ के सरकारी अस्पताल में दवाइयों की कमी से मौतों का आंकड़ा 31 तक पहुंचा, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शिंदे सरकार को ठहराया जिम्मेदार
- भारत ने 5जी से ब्रिटेन और जापान जैसे देशों को इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे छोड़ा, 72 पायदान चढ़कर भारत पहुंचा अब 47वें नंबर पर
- सोने-चांदी के भावों में लगातार गिरावट, सोना 57 हजा के नीचे लुढ़का, चांदी 4000 रुपए तक गिरी, सोना एक दिन में 1142 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 4490 रुपए प्रति किलो गिरी, त्योहारी सीजन में सोना-चांदी की खरीद करने वालों के लिए अच्छी खबर
- सुप्रीम कोर्ट ने अपने एक अहम आदेश में ईडी को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि ईडी को गिरफ्तारी का आधार लिखित में आरोपी को बताना चाहिए, रियल एस्टेट समूह के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पंकज बंसल और बसंत बंसल की गिरफ्तारी रद्द
- सुप्रीम कोर्ट ने राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने और उस स्थान पर समुद्र में कुछ दूरी तक दीवार बनाने की मांग वाली हिंदू पर्सनल लॉ बोर्ड की याचिका खारिज की, कहा सरकार से सम्पर्क करें
- एशियाई खेलों में भारत ने अब तक जीते 69 पदक, 15 गोल्ड, 26 सिल्वर और 28 कांस्य, जेवलिन थ्रो में अन्नू रानी ने जीता गोल्ड

- राजस्थान शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के विऱोध के चलते स्कूलों में विद्यार्थियों और स्टाफ की ऑनलाइन अटेंडेस का आदेश किया स्थगित
- कर्मचारी राज्य बीमा निगम तमिलनाडु में पैरामेडिकल के 56 पदों के लिए 30 अक्टूबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- गार्डन रीच शिप बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड में अप्रेंटिस के 246 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 29 अक्टूबर रात 11.59 बजे तक
- पंजाब विश्विद्यालय बठिंडा (सीयूपी) ने प्रोफेसर, के 16, एसोसिएट प्रोफेसर के 12 और सहायक प्रोफेसर के 13 पदों के लिए 6 अक्टूबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन
- एसबीआई में एसओ के 442 पदों के लिए 6 अक्टूबर तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
- राजस्थान लोक सेवा आयोग ने लाइब्रेरियन के 533 पदों के लिए 5 अक्टूबर तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

जयपुर। Rajasthan Road Accident: भरतपुर जिले में मंगलवार रात को दर्दनाक हादसा हुआ। बीकानेर-आगरा हाइवे पर भरतपुर जिले के बरसो गांव के पास खड़े एक खराब ट्रक में स्लीपर कोच बस जा टकराई। हादसे में बस के चालक, परिचालक की मौके पर मौत हो गई। वहीं, एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। साथ ही बस में सवार एक आईएएस समेत 24 यात्री घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे की है। जयपुर की तरफ से एक स्लीपर कोच बस झांसी जा रही थी। बस भरतपुर से करीब 5 किलोमीटर दूर बरसो गांव के पास हाइवे पर खड़े एक खराब ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में झुंझुनू निवासी चालक कमलेश (40), परिचालक बृजेंद्र (40) की मौके पर मौत हो गई। वहीं बस में सवार ग्वालियर निवासी बंटी (22) की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से आरबीएम जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: कार के उड़े परखच्चे, 7 लोगों की मौत

बता दें कि बस में आईएएस सुनील राठौड़ भी यात्रा कर रहे थे। दुर्घटना में सुनील राठौड़ के पैर में चोट लगी थी, जिन्हें ऑन रिक्वेस्ट जयपुर रैफर कर दिया गया है। वहीं बस में सवार पूजा, संगीता, लीलूराम सैनी, सीमा, नवीन सैनी, खुशबू, राजेश, दीनबंधु, बल्लू आदि समेत 24 यात्री घायल हो गए है। बस में सवार सभी यात्री ग्वालियर, झांसी और झुंझनू निवासी हैं।

यह भी पढ़ें : जयपुर में तनाव के बाद अब सामने आया राजस्थान के डीजीपी का बड़ा बयान, सोशल मीडिया पर फैली ये अफवाह सच नहीं

 

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : संसद ने 33 फीसदी महिला आरक्षण का नारी शक्ति वंदन बिल पास कर दिया है और राष्ट्रपति ने भी इस पर मुहर लगा दी है, लेकिन आरक्षण का लाभ आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नहीं मिलेगा। इसे 2028 में लागू किए जाने की संभावना है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा पर ज्यादा महिलाओं को टिकट देने का दबाव है। वहीं इनकी महिला विंग अध्यक्षों का कहना है कि पार्टी इस बार ज्यादा महिलाओं को टिकट देगी।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम और भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रक्षा भंडारी ने कहा... प्रत्याशियों की सूची में नजर आएगा ज्यादा प्रतिनिधित्व

 

यह भी पढ़ें : टिकट देना राजनीतिक दलों के हाथ... फिर इंतजार क्यों

भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी और महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम से बातचीत

1 . सवाल: महिला आरक्षण बिल पास हो गया है, लेकिन लागू 2028 में होगा। क्या भाजपा 33 प्रतिशत महिलाओं को मौका देगी?
- भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रक्षा भंडारी का जवाब: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम हुआ है। संसद में जब 33 प्रतिशत आरक्षण तय हुआ है तो निश्चित तौर पर विधानसभा चुनाव में भी इसका असर नजर आएगा। पार्टी ने मानस बनाया हुआ है कि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़े।

- महिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम जवाब: राहुल गांधी की सोच हमेशा से महिलाओं को आगे बढ़ाने की रही है और इसीलिए पहले भी पंचायताें में महिलाओं को आरक्षण का लाभ कांग्रेस की सरकारों ने ही दिया है और आगे भी ऐसा ही होगा। कांग्रेस पार्टी चुनाव में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को टिकटों में भागीदारी देगी।

 


2 . सवाल: अध्यक्ष होने के नाते क्या आपने संगठन से ज्यादा टिकट की डिमांड रखी है?
- रक्षा भंडारी... पार्टी ने खुद ही इतना बड़ा फैसला किया है तो हमारे मांगने की जरूरत ही कहां रह गई। मेरे पास बहुत संख्या में बायोडाटा आए हैं, जिन्हें शीर्ष नेतृत्व को भेज दिया है। वे इन्हें देख रहे हैं

- राखी गौतम ... पार्टी हाईकमान ने हमें खुद आगे बढ़कर कहा है कि जो भी महिलाएं चुनाव लड़ना चाहती हैं, वे आवेदन करें। महिला कांग्रेस के पास करीब 50 सीटों पर 80 महिलाओं ने टिकट की मांग रखी है। इसमें कई सीटों पर एक से तीन तक महिला दावेदारी जता रही हैं और इस लिस्ट को पार्टी को सौंप भी दिया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने में हो रही देरी, सामने आई ये वजह


3 . सवाल: पिछले चुनाव में 12 प्रतिशत ही टिकट दिए थे, ऐसे में आपको नहीं लगता कि भागीदारी बढ़नी चाहिए।
- रक्षा भंडारी... बिल्कुल, भागीदारी बढ़नी ही चाहिए। महिलाएं घर संभालते हुए नौकरी, व्यवसाय कर रही हैं और ऊंचाई तक पहुंच भी रही हैं तो राजनीति में भी आगे बढ़ना चाहिए। महिलाओं की राजनीति में भूमिका बढ़ाने पर काम कर रही हूं। पत्रिका ने भी मिशन-25 अभियान शुरू किया है और प्रत्याशी सूची में इसका प्रभाव नजर आएगा।

- राखी गौतम ... इस बार ये संख्या बढे़गी और कांग्रेस की ओर से महिलाओं को टिकट दिए जाएंगे। हम इसके लिए पूरी कोशिश करेंगे। महिला अपने घर परिवार के साथ-साथ नौकरी भी कर रही है और ईश्वर ने उन्हें गॉड गिफ्ट दिया है कि वे हर चीज को बेहतरीन तरीके से संभाल सकती हैं।


4 . सवाल: ओबीसी महिला आरक्षण भी लागू किया जाए, क्या सोचते हैं।
- रक्षा भंडारी ...भाजपा ने ही महिलाओं के बारे में सोचा। सरकार बनने के बाद महिला हित पर बड़े निर्णय होंगे।

- राखी गौतम ...ओबीसी महिलाओं को इस आरक्षण में अलग से लाभ मिलना चाहिए। कांग्रेस इसके पक्ष में है और इसकी लड़ाई भी लडे़गी।

 

5 . सवाल: विधानसभा में महिला प्रतिनिधित्व बढ़ाने के लिए क्या आप भी चुनाव लड़ेंगी।
- रक्षा भंडारी ...मैंने टिकट की दावेदारी नहीं की है। संगठन में काम कर रही हूं, लेकिन पार्टी चुनाव लड़ाना चाहेगी तो आगे बढूंगी। हम सभी का सपना है कि विधानसभा से लेकर लोकसभा तक महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़े।
- राखी गौतम ...मैंने भी कोटा दक्षिण सीट से टिकट मांगा है। पिछली बार भी पार्टी ने मौका दिया था और इस बार भी यदि पार्टी आदेश देगी तो मैं विधानसभा का चुनाव लडूंगी और बाकी महिलाओं को भी चुनाव लडा़एंगे।

 

 

 

जयपुर चारहदीवारी में हाल ही में एक दुर्घटना को सांप्रदायिक माहौल देने के विरोध में जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बुधवार सुबह 10 बजे सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर महान धरना दिया जाएगा। साथ ही दोपहर 1 बजे तक बाजार बंद रहेंगे। परकोटा क्षेत्र के प्रमुख व्यापार मंडलों, संत समाज और विभिन्न समाजों ने धरने को समर्थन दिया है। उधर मंगलवार को विभिन्न हिंदूवादी और व्यापारिक संगठनों की बैठक हुई। जिसमें उक्त घटना को मॉब लिंचिंग का नाम देकर हिंदू परिवारों को प्रताड़ित करने का कड़ा विरोध किया गया है। उधर विधायक नरपत सिंह राजवी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर राज्य की तुष्टिकरण की नीति की निंदा की। राजवी ने पत्र में लिखा की जान-माल को हानि पहुंचाने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें दंडित नहीं किया गया यह आश्चर्यजनक है।



प्रमुख मांगें

- घटना में संलिप्त और सामाजिक तत्वों पर सरकार अभिलंब कार्रवाई करें।
- मामले के दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।
- व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

यह भी पढ़ें - Jaipur Murder Case : सुभाष चौक मामले में 60 घंटे बाद भी तय नहीं हमलावर कौन है? सीसीटीवी फुटेज पर टिकी जांच

शहर की गंगा जमुना संस्कृति रहे बरकरार

चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर में महंत गोपाल दास के सान्निध्य में हनुमान चालीसा का पाठ किया। पंडित योगेश शर्मा ने कहा कि शहर में शांति कायम रहे लोग अफवाहों पर ध्यान न दें। चारहदीवारी में सुरक्षा व्यवस्था पूक्ष्ता हो। गंगा जमुना संस्कृति को बनाए रखना सब की जिम्मेदारी है। सरस निकुंज के महंत अलबेली माधुरी शरण और प्रवीण शरण ने कहा, ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके।

कार्रवाई न हुई तो अनिश्चितकाल के लिए बंद होगा बाजार

सुरेश सैनी वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयपुर व्यापार महासंघ ने कहा कि सांकेतिक बंद के बाद दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर बाजार अनिश्चितकाल के लिए बंद किया जाएगा। व्यापारियों को उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

यह भी पढ़ें - विधायक ने सड़क किनारे बैठ चमकाए जूते, बदले में लिए पैसे, क्या खेल रहे हैं कोई नया दांव?



व्यापारियों को मिले उचित सुरक्षा

जयपुर व्यापार महासंघ ने राजधानी के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बुधवार सुबह 10 बजे से दोपहर 1 तक सांकेतिक रूप से बंद रखने का समर्थन किया है। महासंघ से जारी सूचना के अनुसार कतिपय असामाजिक तत्वों ने कानून हाथ में लेकर जयपुर के व्यापार जगत को बंदी बना लिया है। उधर संरक्षक वीरेंद्र राणा, अध्यक्ष सुभाष गोयल, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सैनी की अगुवाई में जयपुर के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी ने मंगलवार को महाधरने को सफल बनाने की रणनीति बनाई है। वैशाली नगर, अजमेर रोड, सांगानेर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, कलवाड़ रोड, सीकर रोड, दिल्ली रोड के व्यापारियों और औद्योगिक संगठनों ने भी 3 घंटे के बंद को समर्थन दिया है। जयपुर बचाओ संघर्ष समिति की ओर से सोशल नेटवर्क पर ज्यादा से ज्यादा लोगों के जुड़ने का आह्वान किया है। सहसंयोजक राजकुमार शर्मा ने बताया कि ऐसी घटना से सर्व समाज में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें - सीएम अशोक गहलोत ने हाईकोर्ट से मांगी माफी, कहा - यह मेरे विचार नहीं, 7 नवंबर को अगली सुनवाई

Heart Health: नींद का महत्व शरीर के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण होता है, और पुरुषों के लिए यदि नींद की पूर्ति 6 घंटे से कम होती है, तो हृदय के स्वास्थ्य को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, आइए जानें कि यदि आप अपनी हृदय स्वास्थ्य को सुधारना चाहते हैं, तो आपको कितनी देर सोना चाहिए।

Heart Health: आजकल की आहार और जीवनशैली ऐसी हो गई है कि शरीर में कोई न कोई समस्या होती रहती है, और नींद की कमी हो जाती है, तो पुरुषों में अक्सर हार्मोन का स्तर तेजी से बढ़ सकता है। इससे हृदय से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है, और यह इन्सुलिन प्रतिरोध को भी बढ़ा सकता है। हाल के अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के बयान के अनुसार, वजन की बढ़ोतरी, मोटापा, उच्च ब्लड प्रेशर, ये सभी चीजें हैं जो हृदय स्वास्थ्य के जोखिम से जुड़ी होती हैं, और इन बीमारियों का मुख्य कारण नींद की कमी हो सकता है।

नींद हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी है। पर्याप्त नींद न लेने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें हृदय रोग भी शामिल है। पुरुषों के लिए, प्रति रात 7-8 घंटे की नींद लेना सबसे अच्छा है।

नींद की कमी से हृदय रोग का खतरा कैसे बढ़ता है?

नींद की कमी से निम्नलिखित कारक प्रभावित हो सकते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकते हैं:

इंसुलिन प्रतिरोध: नींद की कमी से इंसुलिन प्रतिरोध बढ़ सकता है, जिससे रक्त में ग्लूकोज का स्तर बढ़ सकता है। इससे हृदय रोग, मधुमेह और मोटापे का खतरा बढ़ जाता है।
शरीर में सूजन: नींद की कमी से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। सूजन हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य पुरानी बीमारियों से जुड़ी है।
ब्लड प्रेशर: नींद की कमी से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। उच्च रक्तचाप हृदय रोग का एक प्रमुख जोखिम कारक है।
कोलेस्ट्रॉल: नींद की कमी से खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) का स्तर बढ़ सकता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) का स्तर कम हो सकता है।
पुरुषों के लिए नींद की कमी को कैसे रोकें?

पुरुषों के लिए नींद की कमी को रोकने के लिए निम्नलिखित सुझाव दिए गए हैं:

- नियमित रूप से सोने और जागने का समय निर्धारित करें और उसका पालन करें।
- दिन के दौरान कैफीन और शराब का सेवन कम करें।
- अपने बेडरूम को अंधेरा, शांत और आरामदायक बनाएं।
- नियमित रूप से व्यायाम करें, लेकिन सोने से पहले बहुत अधिक व्यायाम न करें।
- यदि आपको नींद की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से बात करें।

जानिए की नींद की कमी के कारण कौन-कौन सी समस्याएं हो सकती हैं

बढ़ सकती है मोटापा की समस्या
दिल की बीमारी और नींद की कमी का कारण मोटापे का बढ़ना तय होता है, नींद की कमी के कारण व्यक्ति का वजन बढ़ने लग जाता है, इसके आलावा अपर्याप्त नींद विभिन्न मस्तिष्क प्रणालियों को भी क्षति पहुंचाने का काम करती है। इसलिए नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो कम से कम 8-10 घंटों के नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, पुरुषों को कोशिश करना चाहिए कि रोजाना 8 घंटे की नींद की पूर्ती तो अवश्य करें।

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
आमतौर पर बढ़ती उम्र के साथ ही पुरषों का ब्लड प्रेशर भी बढ़ा हुआ रहता है, वहीं ये समस्या जब ज्यादा होती है जब व्यक्ति नींद को पूरा नहीं करता है और कम से कम 6-7 घंटे सही से नहीं सोता है, अनिद्रा की कमी के कारण व्यक्ति चिड़चिड़ा सा रहता है , वहीं ये रक्तचाप के जैसी विभिन्न समस्या को भी बढ़ाते हैं। इसलिए व्यक्ति कम से कम से 6-7 घंटे नींद पूरी करने की जरूरत होती है।


जानिए नींद खराब होने की मुख्य कारण कौन-कौन से होते हैं
पुरषों में अक्सर नींद की पूर्ती की आवश्य्कता होती है, जो व्यक्ति कम से कम 6 घंटे से कम सोते हैं उनकी मृत्यु दर का खतरा ज्यादा होता है, इसलिए कोशिश के कि लगभग 7-8 घंटे की नींद की पूर्ती जरूर करें, समय से सोएं व समय से उठें। वहीं कोशिश करें कि मोबाइल या लैपटॉप में ज्यादा देर तक काम न करें और सोने से पहले कभी भी कॉफी या चाय के सेवन को भी अवॉयड करें।

Tags:
  • health

जयपुर। मानसून की राजस्थान से विदाई के बाद अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पारे में गिरावट के असर से रात में मौसम सर्द हो चला है। हालांकि दिन में अब भी पारा औसत तापमान से ज्यादा रहने पर गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। बीती रात सीकर में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। हवा में दिशा में संभावित बदलाव होने पर दिन के तापमान में भी आंशिक गिरावट हो सकती है।

सीकर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द

बीती रात सीकर जिले में सीजन की सबसे सर्द रात रही। फतेहपुर में रात का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा है। श्रीगंगानगर के संगरिया में 17.9, वनस्थली 18.9, अलवर 18.5, डबोक 18.6, सिरोही 18.2 और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में बीती रात के तापमान में पारा एक डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन में अब भी पारा औसत से ज्यादा दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में 39.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर 39.3, बीकानेर 39.1, श्रीगंगानगर 38, फलोदी और जालोर 38.2 और पिलानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में रही और पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

जयपुर। Social Media Viral Video: सोशल मीडिया पर शोहरत पाने का जूनून एक युवक के सिर पर इस तरह चढ़ा कि वह कार पर चढ़कर नोट उड़ाने लगा। जमीन में गिर रहे नोटों को लूटने के लिए भीड़ लग गई। कार पर चढ़कर नोट उड़ा रहे युवक ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। नोट लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई और आस-पास का ट्रैफिक जाम हो गया। लोग नोट लूटने वाले युवक को देख रहे थे और नीचे गिरे हुए नोटों को जेब में रख रहे थे। इस दौरान जेएलएन मार्ग पर जवाहर सर्कल की ओर जाने वाले ट्रैफिक जाम हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक जा चुका है। पुलिस ने कार नम्बरों के आधार पर जांच करने के बाद सेक्टर-17 प्रताप नगर निवासी अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि लड़के ने वेब सीरीज 'Money Heist' स्टाइल में गेटअप किया था।

थानाप्रभारी अरविन्द चारण ने बताया कि घटना रविवार को गौरव टावर के पास की है। सूचना मिली थी कि एक युवक कार पर चढ़कर नोट लूटा रहा है। इस पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा लेकिन तब तक वह जा चुका था। इसके बाद वहां मौजूद युवकों से वीडियो लेकर कार नम्बर की जांच की गई। कार के नंबरों के आधार पर पुलिस अजय शर्मा तक पहुंची। पूछताछ में अजय ने बताया कि वह शोहरत पाने के लिए रील बना रहा था, ताकि सोशल मीडिया पर वह फेमस हो सके। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह हरकत केवल फन के लिए की थी। युवक के पिता को भी थाने बुलाकर पूछताछ की गई। पुलिस ने उसकी कार को भी जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें: Viral Video: जयपुर के भरे बाजार में 'Money Heist' स्टाइल में युवक ने उड़ाए नोट, लूटने के लिए लगा लंबा जाम

नोट नकली या असली पता लगा रही पुलिस
पुलिस पूछताछ में अजय ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए रील बना रहा था। इसके लिए वह नकली नोट खरीदकर लेकर आया और उन्हें उ़ड़ा रहा था। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नोट असली थे या नकली। आरोपी अजय ने पुलिस को बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करता है और उसे करीब पन्द्रह हजार रुपए मिलते है जिससे वह गुजारा चलाता है। खुद को प्रसिद्धी दिलाने के लिए उसे यह आइडिया आया और उसने गाडी पर खड़े होकर नोट उड़ाने शुरु कर दिए।

यह भी पढ़ें: राजस्थान की सबसे बड़ी शादी में विदाई से पहले गुटखा खाती दुल्हन का Video Viral

JP Nadda Jaipur Visit Today : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को साधने में जुटी भाजपा जन आक्रोश, परिवर्तन संकल्प यात्रा के बाद अब आकांक्षा रथ के जरिए जनता के बीच जाएगी। भाजपा ने चुनावी घोषणा पत्र को संकल्प पत्र नाम दिया है और इसके लिए सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के लोगों के बीच जाकर सुझाव लेगी। इसके लिए आकांक्षा रथ तैयार किए गए हैं। इन आकांक्षा रथ को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार से हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। संकल्प पत्र के लिए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की अध्यक्षता में चुनाव घोषणा पत्र कमेटी का गठन किया जा चुका है। इस कमेटी के सह संयोजक व सदस्य भी जनता से अलग-संवाद करेंगे। अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि पार्टी जो मेनिफेस्टो जारी करेगी, सरकार बनने पर उसे पूरा करने का संकल्प लिया गया है। कार्यक्रम के दौरान टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे।

छोटी सभा भी होगी...

गांव, ढाणी शहरों में छोटी-छोटी सभाएं करेंगे। जनता के हर वर्ग से सुझाव लेंगे। इनमें आमजन के अलावा व्यापारी, कर्मचारी, उद्योगपति, खिलाड़ी, रिक्शा चालक, मजदूर भी शामिल हैं। इसके अलावा ई-मेल, टेलीफोन, वाट्सअप, वॉयस कॉल के जरिए भी सुझाव दे सकेंगे। यह कार्यक्रम 20 दिन तक चलेगा। पार्टी जिला संयोजक व सह संयोजक रथ के साथ रहेंगे। हर वाहन पर सुझाव पेटी भी होगी। साथ ही एलईडी और माइक लगे होंगे। केंद्र सरकार की उपलब्धियों और राज्य सरकार की नाकामियों को दिखाया जाएगा।

यह भी पढ़ें - चितौड़गढ़ में पीएम मोदी ने CM अशोक गहलोत को दिया धन्यवाद, कहा - सब चालू रहेंगी

रथों पर रखी जाएगी आकांक्षा पेटी

कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बताया कि इन रथों में आकांक्षा पेटी भी रखी जाएगी। जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर आमजन से संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Election : भाजपा की पहली सूची आज रात या कल सुबह हो सकती है जारी

रेलवे की नई पहल। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने 7 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव शुरू किया। रेलवे की इस नई सुविधा से यात्रियों को बहुत लाभ होगा। रेलवे ने जयपुर-बठिंडा समेत सात ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशन पर ठहराव शुरू किया है। बठिंडा-जयपुर ट्रेन का कोसली स्टेशन पर ठहराव शुरू कर दिया है, वहीं 13 अक्टूबर से बवानी खेड़ा स्टेशन पर भी ठहराव करेगी। इसी प्रकार अहमदाबाद-वैष्णोदेवी कटरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 8 अक्टूबर से कोसली स्टेशन पर, तिलक ब्रिज-सिरसा ट्रेन 4 अक्टूबर से जाटूसाना स्टेशन पर, अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक ट्रेन 4 अक्टूबर से चरखी दादरी स्टेशन पर, अजमेर-चंडीगढ़ त्रि-साप्ताहिक ट्रेन 6 अक्टूबर से चरखी दादरी स्टेशन पर ठहराव करेगी। इनके अलावा रेलवे ने बीकानेर-बांद्रा टर्मिनस, अजमेर-बांद्रा टर्मिनस और जयपुर-बांद्रा टर्मिनस की संचालन अवधि में विस्तार किया है।

यह भी पढ़ें - उदयपुर जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को बेपटरी करने की साजिश विफल

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे का तोहफा, अब फिरोजपुर कैंट तक जाएगी अजमेर-रामेश्वरम हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन

जयपुर. मानसरोवर शिप्रापथ स्थित आवासन मंडल मैदान में नामचर्चा सत्संग कार्यक्रम में जयपुर समेत प्रदेशभर से साध संगत जुटी। डेरा सच्चा सौदा संगठन की ओर से हुए आयोजन में संगत ने एकजुटता का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरूआत से पहले ही मुख्य पंडाल साध-संगत से खचाखच भर गए। बाद में सड़क किनारों खड़े होकर अनुयायियों ने सत्संग कार्यक्रम का लाभ उठाया। फूड बैंक मुहिम के तहत 33 अति जरूरतमंद परिवारों को राशन की किटें वितरित की गई। विशेष संदेशों को साध संगत को सुनाया। धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर सत्संग भंडारे कार्यक्रम की शुरुआत हुई। गुरु महिमा का गुणगान करते हुए मनुष्य जन्म में राम-नाम का जाप करने के लिए प्रेरित किया।नामचर्चा में पूर्व मंत्री डॉ. रामप्रताप, पूर्व विधायक राजेन्द्र भादू सहित दर्जनों पंचायत के सरपंच मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : जेडीए ने 10 दुकानों को किया ध्वस्त, हटाया अतिक्रमण

सफाई के लिए किया जागरूक
गुरसेवक इन्सां ने साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 159 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। सतगुरु जो है दीवाने तेरे नाम के...सहित अन्य भजन गाए। स्वच्छता अभियान से संबंधित एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई, जिससे लोगों को अपने आस-पास सफाई रखने के लिए जागरूक किया गया। अंत में लंगर-भोजन छकाया गया।राजस्थान इकाई के 85 मैंबर संपूर्ण सिंह इन्सां ने बताया कि प्रवचनों का प्रसारण बड़ी-बड़ी स्क्रीनों के माध्यम से किया गया। साध संगत सितंबर महीने को महापरोपकार माह के रूप में मनाती है। रामप्रताप, कुलभूषण, जगदीश, राजेन्द्र, योगेश व केवल इन्सां मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में रात में लुढ़का पारा, मौसम सर्द

Darbhanga and Daurai Special Train : रेलवे की नई पहल। बिहार और राजस्थान के यात्रियों के लिए खुशखबर है। रेलवे ने दरभंगा से दौराई (अजमेर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के संचालन का निर्णय लिया है। ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के मद्देनजर रेलवे ने दरभंगा से दौराई (अजमेर) के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (10 ट्रिप) के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 7 अक्टूबर से 9 दिसम्बर के बीच दरभंगा से प्रत्येक शनिवार को दोपहर 1:15 बजे रवाना होकर रविवार रात साढ़े दस बजे जयपुर पहुंचेगी। इधर, जयपुर से ये ट्रेन 8 अक्टूबर से 10 दिसम्बर तक प्रत्येक रविवार को रात 10:45 बजे रवाना होकर मंगलवार को सुबह 6.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। यह ट्रेन जयपुर, किशनगढ़, अजमेर, बांदीकुई, भरतपुर, गोरखपुर, कप्तानगंज समेत कई स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे का तोहफा, अब फिरोजपुर कैंट तक जाएगी अजमेर-रामेश्वरम हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन

यह भी पढ़ें - Indian Railways : रेलवे की नई सुविधा, 7 ट्रेनों का अलग-अलग स्टेशनों पर ठहराव शुरू

parwal health benefits : स्वस्थ रहना चाहते हैं और बीमारियों से शरीर को दूर रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। रोजाना परवल के सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती जाती हैं।

परवल एक ऐसी सब्जी है जो कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन सी, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इन पोषक तत्वों के कारण परवल सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।

परवल के सेवन से होने वाले कुछ स्वास्थ्य लाभ निम्नलिखित हैं:

- डायबिटीज को नियंत्रित करने में मदद करता है।
- हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।
- कैंसर के जोखिम को कम करता है।
- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है।
- त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता है।
- इसलिए, अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं तो अपने आहार में परवल को जरूर शामिल करें।

परवल को रोजाना क्यों खाना चाहिए?

परवल एक ऐसी सब्जी है जो कई तरह से बनाई जा सकती है। आप इसे सब्जी, भुजिया, या सलाद के रूप में खा सकते हैं। परवल को रोजाना खाने से आपको निम्नलिखित फायदे मिल सकते हैं:

- स्वस्थ वजन बनाए रखने में मदद मिलती है।
- एनीमिया के जोखिम को कम करता है।
- मजबूत इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देता है।
- थकान और कमजोरी को दूर करता है।
तो, अगर आप इन सभी स्वास्थ्य लाभों का लाभ उठाना चाहते हैं तो अपने आहार में परवल को जरूर शामिल करें।

1.खून की कमी की करता है पूर्ती
यदि आप एनीमिया की कमी की पूर्ती करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, इसमें विटामिन बी, विटामिन सी और आयरन की मात्रा भरपूर होती है। इसके सेवन से एनीमिया की कमी दूर हो जाती है, वहीं ये थकान, बॉडी पेन जैसी अन्य समस्यायों को दूर करने में भी मदद करती है।

यह भी पढ़े-पुरुषों में कम नींद से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें कितने घंटे सोना है जरूरी

2.हार्ट की सेहत को रखता है स्वस्थ
हार्ट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें नैचुरली रूप से एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री के जैसे कई सारे तत्व पाए जाते हैं, जो दिल की सेहत को स्वस्थ रखते हैं। यदि आप हार्ट अटैक के खतरे से बचाव करना चाहते हैं तो परवल को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

3.पाचन क्षमता को रखता है स्वस्थ
पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखना चाहते हैं और कब्ज, पेट फूलने, अल्सर की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित होता है, इसमें कुछ ऐसे कण पाए जाते हैं जो आंत में फ़ूड कणों को तोड़ने में काफी ज्यादा असरदार साबित होते हैं, इसलिए पाचन क्षमता को मजबूत बना के रखने के लिए परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

4.डायबिटीज को करता है नियंत्रित
डायबिटीज की बीमारी को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है, इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म में सुधार करे हाई ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रण में रखता है। इसमें एंटी ग्लाइसेमिक जैसे कई सारे गुड़ प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो कि इन्सुलिन के स्राव को उत्तेजित करता है, इसलिए डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए परवल का सेवन फायदेमंद होता है।


5.हड्डियों को बनाता है मजबूत
हड्डियों को मजबूत बना के रखना चाहते हैं तो परवल का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभकारी होता है, इसके सेवन से वहीं दांतों से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। रोजाना परवल का भरपूर मात्रा में सेवन करते हैं तो फ्रैक्चर का खतरा दूर हो जाता है, वहीं ये हड्डियों से जुड़ी बीमारी जैसे कि ऑस्टियोआर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी काम कर देता है।

Tags:
  • health

नई दिल्ली। भारी बारिश से अमरीकी शहर न्यूयॉर्क जलमग्न हो गया। सड़कें डूब गईं और यातायात ठप हो गया। जलप्रलय से यहां आधारभूत ढांचे को भी भारी नुकसान हुआ। लेकिन पहली बार नहीं है कि न्यूयॉर्क में ऐसे हालात देखने को मिल रहे हैं। विशेषज्ञों ने चेताया है कि जलवायु परिवर्तन के बढ़ते प्रभावों के कारण स्थिति और भी खराब हो सकती है।

कैसे चरमराई जलनिकासी व्यवस्था?
न्यूयॉर्क के पांचों नगरों में नालों, पाइपों और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट्स की क्षमता भारी बारिश जैसे हालातों के लिए अब सीमित साबित होने लगी है। यहां की जलनिकासी व्यवस्था प्रति घंटे 1.75 इंच बारिश ही झेल सकती है, लेकिन हालिया बारिश में दो इंच से अधिक बारिश हुई। जिससे बाढ़ आ गई और कारें बहकर बेसमेंट और सबवे स्टेशनों में घुस गईं।

क्यों बढ़ रहे तबाही के मंजर?
इसी जुलाई में भी न्यूयॉर्क की हडसन वैली में बाढ़ से तबाही हुई थी। 2021 में न्यूयॉर्क की सड़कों पर ऐसा ही मंजर था, जब तूफान इडा से शहर में बाढ़ आ गई। इस दौरान प्रति घंटा तीन इंच बारिश हुई थी। 2014 में आई बाढ़ भी जो इसी तरह भयानक थी, इसमें प्रति घंटे पांच इंच बारिश हुई और लगभग तीन अरब रुपयों का नुकसान हो गया। सामान्य से अधिक बारिश यहां मुश्किलें बढ़ा रही है।

जलवायु परिवर्तन कैसे जिम्मेदार?
मौसम के बदलते पैटर्न के कारण धरती का तापमान बढ़ रहा है। ऐसे में महासागरों की सतह गर्म होने का मतलब है वातावरण में अधिक नमी, जो भारी बारिश के साथ बाढ़ का कारण बन सकती है। जलवायु परिवर्तन जेट स्ट्रीम के व्यवहार को भी बदल रहा है। जिसमें ये स्ट्रीम एक ही स्थान पर लंबे समय तक बनी रहती हैं और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनती हैं।

न्यूयॉर्क के लिए और बड़ा खतरा क्या?
इस शहर की ऊंची इमारतें आसपास के जलस्रोतों में धंसती जा रही हैं। जिसकी सालाना दर 1-2 मिमी है। समुद्र के जलस्तर में वृद्धि से न्यूयॉर्क के डूबने का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में यहां के तटीय इलाके को बाढ़ से बचाना चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

Tags:
  • special

जयपुर।

राजस्थान में सरकार और पेट्रोलियम डीलर्स के बीच पेट्रोल-डीज़ल पर वैट कम करने को लेकर लंबे समय तक बना गतिरोध जल्द टूटने के कगार पर दिख रहा है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के साथ सरकार की विशेष समिति की आज फिर एक महत्वपूर्ण बैठक प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि आज की बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति बन सकती है। अगर ऐसा होता है तो ये तय है कि राजस्थान में पेट्रोल-डीज़ल पर वैट दर में सरकार कुछ कटौती करेगी जिससे पेट्रोलियम डीलर्स के साथ ही आम जनता को बड़ी राहत नसीब होगी।

 

कई बिंदुओं पर सैद्धांतिक सहमति

सरकार और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के बीच अब तक कई स्तर की बातचीत बेनतीजा रही है। लेकिन कल मंगलवार को हुई बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मंथन हुआ। बैठक के बाद एसोसिएशन के संरक्षक सुनीत बगई ने कहा कि लगभग सभी मांगों पर सकारात्मक वार्ता हुई है। कुछ तकनीकी पहलुओं पर गतिरोध है जिसे भी मानकर चल रहे हैं कि दूर हो सकती है।

 

सरकार के पाले में गेंद, 'गणित' पर हो रहा काम
वित्त सचिव (राजस्व) के अगुवाई में गठित सरकार की उच्च स्तरीय कमेटी फिलहाल पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन की पंजाब के समान वैट दर करने की प्रमुख मांग के तकनीकी पहलू पर काम कर रही है। वैट कटौती के बाद पेट्रोल-डीज़ल की बिक्री से लेकर सरकार को वैट से मिल रहे राजस्व तक में क्या और कितना असर पड़ेगा, इसके हर छोटे-बड़े पहलुओं पर अफसर 'जोड़-भाग' करने में जुटे हैं।

 

... तो 5 रुपए तक होगी कटौती!
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन संरक्षक सुनीत बगई ने 'न्यूज़ टुडे' से बातचीत में कहा कि एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अपनी मांगों के साथ ही वैट कम करने से राजस्व और पेट्रोल-डीज़ल बिक्री पर असर से सरकार को अवगत करवा दिया है। इनमें से ज़्यादातर पर सरकार की विशेष समिति का सकारात्मक रुख रहा है।

 

संभावना है कि गतिरोध वैट दर के एवरेज राउंड ऑफ़ के बाद टूट सकता है। बगई ने उम्मीद जताई कि सब कुछ मांगों के अनुसार होता है तो पेट्रोल-डीज़ल पर लगभग पांच रूपए तक की कटौती हो सकती है। पेट्रोलियम डीलर्स कमेटी से वार्ता के बाद ही पेट्रोल पंपों को बेमियादी बंद करने के बारे में निर्णय लेंगे।

 

पेट्रोल-डीजल की दर

राज्य पेट्रोल डीजल

उत्तरप्रदेश 96.35 89.52

गुजरात 96.42 92.17

दिल्ली 96.72 89.62

पंजाब 96.96 87.29

हरियाणा 97.18 90.05

राजस्थान में दर

जयपुर 108.48 93.72

श्रीगंगानगर 113.49 98.24

Bad Cholesterol: यदि कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ा हुआ रहता है तो डाइट में इन चीजों का सेवन कर सकते हैं, ये कोलेस्टेरोल के लेवल को कम करने में बहुत ही ज्यादा असरदार साबित हो सकते हैं।

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और गलत खान-पान की आदतों के कारण लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इनमें से एक है खराब कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना। खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से हृदय रोग, स्ट्रोक और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखने के लिए कई तरह की दवाएं और उपचार उपलब्ध हैं। लेकिन इनके अलावा कुछ घरेलू उपाय भी हैं जो काफी कारगर साबित हो सकते हैं। इनमें से एक है हरी सब्जियों का सेवन। हरी सब्जियों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व होते हैं जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करते हैं।

-कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करना चाहते हैं और गंदे कोलेस्ट्रोल की मात्रा को कंट्रोल में करना चाहते हैं तो डाइट में भिंडी, परवल और बैंगन को शामिल कर सकते हैं, ये घुनलशील फाइबर होते हैं वहीं इनमें एंटी ऑक्सीडेंट्स की मात्रा भी भरपूर होती है।

यह भी पढ़े-पुरुषों में कम नींद से बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, जानें कितने घंटे सोना है जरूरी

-कोलेस्ट्रॉल का लेवल यदि ज्यादा हो जाता है तो डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए डाइट में कच्ची प्याज को शामिल कर सकते हैं, कच्ची प्याज के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल नियंत्रण में रहता है, ज्यादा फायदा चाहते हैं तो आप इसमें नींबू और काले नमक को भी मिला सकते हैं।

-कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करना चाहते हैं तो डाइट में आप अंगूर, सेब, संतरे और नींबू का सेवन कर सकते हैं, इनमें पेक्टिन नामक तत्व प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, ये तत्व कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बैलेंस करते हैं।

-कच्ची सोयाबीन का सेवन करते हैं तो भी ये शरीर में जमे हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को बाहर निकालने में असरदार साबित होता है, इसी के साथ आप डाइट में किनोवा, अंगूर जैसे फायदेमंद तत्वों को भी शामिल कर सकते हैं।

-कोलेस्ट्रोल से जुड़ी चीजों को जानना चाहते हैं तो इसके लेवल को नियंत्रण में रखने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल लगभ्ग 200 एमजी/ डीएल होना चाहिए, इससे ज्यादा शरीर को काफी सारे नुकसान हो सकते हैं।

हरी सब्जियों के सेवन से होने वाले फायदे

हरी सब्जियों के सेवन से होने वाले कुछ प्रमुख फायदे निम्नलिखित हैं:

- खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं।
- अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाते हैं।
- हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं।
- स्ट्रोक के जोखिम को कम करते हैं।
- कैंसर के जोखिम को कम करते हैं।
- पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं।
- वजन कम करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े-Health Tips: यह हरी सब्जी है आपकी सेहत का खजाना, रोजाना खाएं और पाएं कई फायदे

खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने वाली हरी सब्जियां

खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए आप निम्नलिखित हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं:

- पालक
- ब्रोकली
- बीन्स
- मटर
- गाजर
- चुकंदर
- भिंडी
- आलू
- सेब

हरी सब्जियों का सेवन कैसे करें

हरी सब्जियों का सेवन आप सलाद, सब्जी, जूस या सूप के रूप में कर सकते हैं। सलाद में आप हरी सब्जियों के साथ फल, नट्स और बीज भी मिला सकते हैं। सब्जी बनाते समय हरी सब्जियों को ज्यादा न पकाएं। जूस या सूप बनाने के लिए हरी सब्जियों को धोकर कद्दूकस कर लें और फिर इन्हें ब्लेंडर में डालकर अच्छी तरह से पीस लें।

Tags:
  • health

जयपुर। चारदीवारी में हाल ही एक दुर्घटना को सांप्रदायिक माहौल देने के विरोध में आज सर्व समाज के साथ व्यापारी बड़ी चौपड़ पर जुटे। यहां महाधरना दिया गया। बाजार बंद रखकर व्यापारियों ने विरोध दर्ज कराया। सुबह से ही परकोटे के बाजार बंद नजर आए। लोग बड़ी संख्या में धरने में पहुंचे। व्यापारियों के साथ सांसद दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा और अन्य नेता भी धरने में शामिल हुए। इससे पहले सुबह से ही जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार और हवामहल बाजार में आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया।

 

समाजों ने दिया धरने को खुला समर्थन
जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया गया। परकोटा क्षेत्र के प्रमुख व्यापार मंडलों, संत समाज, विभिन्न समाजों ने धरने को खुला समर्थन दिया है। इसके साथ ही सुबह से चारदीवारी के बाजार बंद रहे। इससे पहले लोग समूह में जयकारे लगाते हुए धरने पर पहुंचे। कुछ लोग परिवार सहित भी पहुंचे। तिरंगा लहराते हुए, भगवा पताका लिए लोग धरने में शामिल हुए। लोग जय श्रीराम, भारत माता के जयकारे लगाते हुए नजर आए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी धरने में शामिल हुई। इस बीच देश भक्ति गीत और हनुमान चालीसा के पाठ भी सुनाई दिए। धरने में 'जयपुर की जनता कर रही पुकार, बंद करो ये हत्याचार..., आतंकियों को बाहर भगावो... जैसे नारे लिखी हुई तख्तियां लिए लोग शामिल हुए। त्रिपोलिया बाजार के बरामदों पर लोग जुटे। लक्ष्मी नारायण बाइजी मंदिर के बाहर मंच बनाया गया।

img_20231004_110113.jpg

व्यापारियों का खुला समर्थन
जयपुर व्यापार महासंघ ने जयपुर के सभी छोटे-बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक सांकेतिक रूप से बंद रखकर महाधरने को खुला समर्थन दिया। वहीं जयपुर व्यापार मंडल के नेतृत्व में परकोटे के बाहरी करीब 120 व्यापार मंडलों का भी महाधरने को समर्थन मिला। इससे राजापार्क, वैशाली नगर, अजमेर रोड, सांगानेर, प्रताप नगर, मालवीय नगर, झोटवाड़ा, कालवाड़ रोड, सीकर रोड के बाजारों भी दोपहर एक बजे तक बंद है। औद्योगिक संगठनों ने तीन घंटे के बंद का खुला समर्थन किया।

img_20231004_094734.jpg

व्यापारियों ने उठाई ये मांगें
घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों पर अविलंब कार्रवाई की जाए।
दोषियों को गिरफ्तार किया जाए।
व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।

img_20231004_105251.jpg

पुलिस के फूले हाथ—पैर, भारी जाप्ता तैनात
महाधरने के चलते पुलिस के साथ सुरक्षा एंजेसियों के हाथ पैर फूल गए है। मौके पर रामगंज व सुभाष चौक इलाके में पुलिस का भारी जाप्ता तैनात किया गया। एसटीएफ, क्यूआरटी व आरएसी के जवान भी मौजूद रहे। एडिशनल डीसीपी नॉर्थ बिजेन्द्र सिंह भाटी ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा सभी धर्मगुरूओं, सीएलजी मैंबर व अन्य लोगों को बुलाकर मीटिंग की है और समझाइश करके शांति की अपील की है। फिलहाल इलाके में शांति है। पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ खुद अधिकारियों के साथ मिलकर रामगंज में रहने वाले दोनों समुदायों के लोगों व सीएलजी मैंबरों के साथ अब तक 10 बार से ज्यादा मीटिंग कर चुके है।

img_20231004_104312.jpg

बजट में हो सुरक्षा के प्रावधान
जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने कहा कि असामाजिक तत्वों की ओर से योजनाबद्ध तरीके से दुकानों पर लूटपाट करना, लोगों के साथ अभद्रता करना, भय का वातावरण करना बंद होनी चाहिए। सरकार ऐसे लोगों को पकड़े और कार्रवाई करें। सरकार को बजट में भी सुरक्षा पर विशेष प्रावधान करने चाहिए।

img_20231004_102054.jpg

व्यापारियों को बनाया जा रहा निशाना
जयपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ. ललीत सांचौरा ने कहा, व्यापारियों को निशाना बनाया जाता है, आपराधिक तत्व हमले व्यापारियों पर करता है। अब व्यापारी हाथ नहीं जोड़ेगा, हमले का जवाब हमले से देगा, जयपुर मंडल सभी व्यापार मंडलों को सशक्त व मजबूत करने के लिए उनके पास जाएगा।

jaipur_6.jpg

जयपुर. अगर सास कामकाजी है तो बहुओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है। ऐसी बहुओं को काम करने की पूरी आजादी मिलेगी। खास बात यह है कि ऐसी महिलाओं की परेशानी और चुनौतियों को परिवार के सभी लोग समझते हैं और सहयोग करते हैं। इसके विपरीत जहां पुरुष वर्ग ही कामकाजी होता है उस परिवार की बहुओं को कॅरियर और परिवार को लेकर हमेशा तनाव का सामना करना पड़ता है। इस कारण अधिकांश बहुएं नौकरी छोड़ देती हैं। स्टेट ऑफ वर्किंग इंडिया 2023 की एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार महिला वर्किंग फॉर्स में पिछले कई सालों में बदलाव सामने आए हैं। कोरोना के बाद स्वरोजगार को चुनने वाली महिलाओं की संख्या 10 प्रतिशत तक बढ़ गई है, कोविड से पहले जहां 50 प्रतिशत महिलाएं स्वरोजगार थीं, वहीं अब यह दर बढ़कर 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

महिलाओं को पहचान देना बेहद जरूरी

झोटवाड़ा निवासी डॉ. सुमन गुप्ता हमेशा अपनी दोनों बहुओं को काम करने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती हैं। वे पेशे से रिटायर्ड एसोसिएट प्रोफेसर हैं और उनकी बहू चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। इस कारण वे काम की अहमियत बखूबी समझती हैं। उनका कहना है महिलाओं को अपनी एक पहचान बनाना बहुत जरुरी हैै। उनकी बहू नूपुर का कहना है कि उनके परिवार के सदस्यों ने हमेशा उसे काम करते रहने के लिए बढ़ावा दिया है।

सासू मां का असर

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि शहरी घरों में जहां सास कामकाजी हैं, वहां बहुओं के कामकाजी होने की संभावना 70 प्रतिशत अधिक है। ग्रामीण क्षेत्रों में 50 फीसदी अधिक है। आज भी महिलाओं को शादी के बाद काम करने के लिए कई शर्तें लागू की जाती हैं। ऐसे में कामकाजी सास होने से उन घरों में महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने की संभावना बढ़ जाती है।

टॉपिक एक्सपर्ट
भाग्यश्री सैनी- महिला एवं बाल अधिकार कार्यकर्ता

आज भी महिलाओं को नौकरी करने या स्वरोजगार के लिए पुरुष या अन्य सदस्य की हां पर निर्भर रहना पड़ता है। महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता बेहद जरुरी है, ताकि वह दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर सके। इसी से समाज आगे बढ़ेगा।

जयपुर।

राजस्थान भाजपा का एक नया चुनावी अभियान 'आपणो राजस्थान- सुझाव आपका, संकल्प हमारा' आज लॉन्च होने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दोपहर 1 बजे जयपुर के बिड़ला सभागार में एक कार्यक्रम से इस अभियान का शुभारंभ करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना करेंगे।

 

20 दिन का है आउटरीच अभियान
प्रदेश भाजपा का ये अभियान 20 दिनों का है, जो आम जनता तक पहुंचने और पार्टी पक्ष में पैठ बनाने के मकसद से शुरू किया जा रहा है। इसमें मजदूर से लेकर, व्यापारी, उद्योगपति, रिक्षा चालक, प्रबुद्धजन और किसान सहित समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।

 

रथ में रखी जा रही 'आकांक्षा पेटी'
जानकारी के अनुसार अभियान को लेकर रवाना हो रहे सभी 51 रथों में आकांक्षा पेटी रखी जा रही है, जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर ये रथ आमजन से भाजपा के संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। वहीं इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक मौजूद रहेंगे।

 

'हाईटेक' माध्यम से भी लेंगे सुझाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे। सुझाव के लिए ईमेल, व्हाटसएप्प, मैसेज के जरिये भी लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इन सुझावों को एकत्रित करने के बाद इन्हें शामिल करते हुए संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।

Anti Ageing Food: उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, जिनमें से एक है त्वचा में बदलाव। त्वचा पर झुर्रियां, महीन रेखाएं, और उम्र के निशान दिखाई देने लगते हैं। इन बदलावों को रोकने के लिए एंटी एजिंग फूड का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है।

एंटी एजिंग फूड में ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है। एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। विटामिन और मिनरल्स त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

कुछ ऐसे एंटी एजिंग फूड हैं जिन्हें आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं:

डार्क चॉकलेट: डार्क चॉकलेट में फ्लेवोनॉइड्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को नुकसान से बचाते हैं।
बेरीज: बेरीज में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, और फाइबर होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।
ग्रीन टी: ग्रीन टी में कैटेचिन होते हैं जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं।
अखरोट: अखरोट में विटामिन ई, ओमेगा-3 फैटी एसिड, और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़े-Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

एवोकाडो: एवोकाडो में विटामिन ए, ई, और सी होते हैं जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं।
टमाटर: टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है।
हरी पत्तेदार सब्जियां: हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन ए, सी, और ई होते हैं जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

एंटी एजिंग फूड का सेवन करने के फायदे:

- त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।
- झुर्रियों, महीन रेखाओं, और उम्र के निशान को कम करने में मदद करता है।
- त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है।
- त्वचा को सूर्य के हानिकारक किरणों से बचाता है।
- त्वचा में कोलेजन उत्पादन को बढ़ाता है।

एंटी एजिंग फूड का सेवन करने के तरीके:

आप इन एंटी एजिंग फूड को अपनी डाइट में शामिल करने के लिए कई तरह के तरीके अपना सकते हैं। आप इन्हें ताजा रूप में खा सकते हैं, या फिर इनसे सलाद, स्मूदी, या जूस बना सकते हैं।

यह भी पढ़े-Health Tips: यह हरी सब्जी है आपकी सेहत का खजाना, रोजाना खाएं और पाएं कई फायदे

1.डार्क चॉकलेट
डार्क चॉकलेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, बढ़ती सेवन करते हैं तो ये त्वचा में ग्लो को बरक़रार रखता है, बढ़ती उम्र में पुरुष और महिला दोनों को ही डार्क चॉकलेट का सेवन भरपूर मात्रा में करना चाहिए, इससे दिमाग तेज होता है, वहीँ ये त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों को भी दूर कर देते हैं, इसलिए स्वस्थ रहने के लिए डार्क चॉकलेट का सेवन जरूर करें।

2.सीड्स और नट्स का सेवन
त्वचा को ग्लोइंग बना के रखना चाहते हैं और त्वचा से जुड़ी बीमारियों को दूर करना चाहते हैं तो डाइट में बादाम, किशमिश, अखरोट जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं, वहीं इनमें एंटी-ेगिंग प्रॉपर्टीज होती है जो कि त्वचा से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने में बहुत ही ज्यादा असरदार होती हैं।

3. ग्रीन टी
लंबे समय तक स्किन को खूबसूरत बना के रखना चाहते हैं और त्वचा से जुड़ी दिक्क्तों को भी दूर करना चाहते हैं तो ग्रीन टी को रोजाना सेवन जरूर करना चाहिए, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की प्रॉपर्टीज भरपूर होती है, वहीं ये त्वचा को डैमेज होने से भी बचा के रखती है। इसलिए आपको ग्रीन टी का रोजाना सेवन करना चाहिए।

4.बेरीज
त्वचा को हेल्दी बना के रखना चाहते हैं तो डाइट में विटामिन सी युक्त खट्टे फलों को शामिल कर सकते हैं, आप डाइट में बेरीज,नींबू, ऑरेंज जैसे फलों को शामिल कर सकते हैं, इनमें कोलेजन की मात्रा भरपूर होती है, ये त्वचा को मुलायम और सॉफ्ट बना के रखते हैं। वहीं ये एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसी प्रॉपर्टीज से भी भरपूर होते हैं जो बढ़ती उम्र को कम करने में असरदार होते हैं।

5.एवोकाडो
एवोकाडो का सेवन शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है, इसमें विटामिन सी, विटामिन बी, फोलेट, मैग्नीशियम जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, यदि आपकी आयु 50 वर्ष या इससे अधिक है तो रोजाना एक एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं, इससे एंटी एजिंग की समस्या दूर हो जाती है, वहीं ये त्वचा को टाइट बना के भी रखते हैं, इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कि स्किन की इलास्टिसिटी को सुधारते हैं।

यदि आप एंटी एजिंग फूड का सेवन करते हैं, तो आपको नियमित रूप से व्यायाम करना और धूप से बचना चाहिए। इससे आपको इन फूड्स से अधिकतम लाभ मिल सकेगा।

Tags:
  • diet-fitness

राजस्थान में बनाए गए 15 नए जिलों में कलक्टर और पुलिस अधीक्षक को चुनाव के दौरान अहम जिम्मेदारी नहीं मिलेगी। निर्वाचन विभाग ने पुराने जिलों के कलक्टर को ही जिला निर्वाचन अधिकारी माना है। इसी तरह कानून व्यवस्था के मामले में भी नए जिलों के बजाय पुराने जिलों के पुलिस अधीक्षक से ही प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। तीन दिन पहले हुई बैठक में भी चुनाव आयोग ने पुराने जिलों के ही कलक्टर और एसपी से ही संवाद किया है। हालांकि नए जिलों के कलक्टर इन्हें सहयोग जरूर करेंगे। प्रदेश में 17 नए जिले बनाए गए हैं। इनमें से पन्द्रह जिलों का विभाजन करते हुए एसपी और कलक्टर लगा दिए हैं। निर्वाचन विभाग पुराने जिलों के हिसाब से ही काम कर रहा है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त सहित पूरी टीम जब प्रदेश के दौरे पर आई थी तब भी बैठक में 33 जिलों के निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को बुलाया गया था। हालांकि चुनाव आयोग ने संवाद पुराने जिलों के अधिकारियों से ही किया।

जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण में कलक्टर नहीं

सरकार ने 15 जिलों में कलक्टर और एसपी तैनात कर दिए, लेकिन जयपुर ग्रामीण और जोधपुर ग्रामीण में अभी कलक्टर नहीं लगाए। यहां अभी विशेषाधिकारी ही लगा रखे हैं। यहां अभी जिलों का विभाजन नहीं किया गया है। ऐसे में जयपुर और जोधपुर कलक्टर ही पूरा जिम्मा संभाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Good News : रेलवे की नई पहल, दरभंगा से दौराई के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

ये बनाए नए जिले

दूदू, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल, अनूपगढ़, फलौदी, गंगापुर सिटी, डीग, नीम का थाना, ब्यावर, शाहपुरा, केकड़ी, सलूम्बर, बालोतरा, डीडवाना-कुचामन, सांचौर।

पुलिस लाइन अस्तित्व में नहीं आई

नवगठित जिलों में भले ही एसपी और अन्य अधिकारी तैनात कर दिए, लेकिन अभी न पुलिस लाइन अस्तित्व में है न ही अन्य विंग। पुलिस लाइन के लिए पुराने जिले से 50-50 जवान दिए गए हैं। चुनाव के दौरान निरोधात्मक कार्रवाई के लिए भी ये जवान पर्याप्त नहीं हैं। इन जिलों की आयोग को भेजी जाने वाले प्रतिदिन की रिपोर्ट पुराने जिलों के एसपी ही भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें - जयपुर में हिंदूवादी संगठनों का जोरदार प्रदर्शन, देखें तस्वीरें जो बताएगी हकीकत

जयपुर. मानसून की प्रदेश से विदाई के बाद अब रात के तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। पारे में गिरावट के असर से रात में मौसम सर्द हो चला है। हालांकि दिन में अब भी पारा औसत तापमान से ज्यादा रहने पर गर्मी तीखे तेवर दिखा रही है। बीती रात सीकर में सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना जताई है। हवा में दिशा में संभावित बदलाव होने पर दिन के तापमान में भी आंशिक गिरावट हो सकती है। मौसम में आए अचानक बदलाव से मौसमी बीमारियों के मरीज भी बढ़े हैं। बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ देखी जा रही है।

सीकर में बीती रात सीजन की सबसे सर्द

बीती रात सीकर जिले में सीजन की सबसे सर्द रात रही। फतेहपुर में रात का तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो मंगलवार की तुलना में दो डिग्री कम रहा है। श्रीगंगानगर के संगरिया में 17.9, वनस्थली 18.9, अलवर 18.5, डबोक 18.6, सिरोही 18.2 और भीलवाड़ा में न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। जयपुर में बीती रात के तापमान में पारा एक डिग्री गिरकर 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पश्चिमी इलाकों में गर्मी के तीखे तेवर

प्रदेश के पश्चिमी जिलों में दिन में अब भी पारा औसत से ज्यादा दर्ज हो रहा है। पिछले 24 घंटे में जैसलमेर में 39.7 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं बाड़मेर 39.3, बीकानेर 39.1, श्रीगंगानगर 38, फलोदी और जालोर 38.2 और पिलानी में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जयपुर में दिन के तापमान में आंशिक बढ़ोतरी पिछले 24 घंटे में रही और पारा 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Dry Mouth Remedies: मुँह का सूखापन एक ऐसी समस्या है जिससे अक्सर लोग परेशान होते हैं। यह समस्या रात के समय ज्यादातर होती है। मुँह सूखने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि सलाइवा का कम बनना, डिहाइड्रेशन, और कुछ दवाओं के साइड इफेक्ट। यह समस्या अक्सर बढ़ती उम्र में होती है, लेकिन कम उम्र के लोग भी इससे प्रभावित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े-Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल का लेवल अक्सर रहता है बढ़ा तो इन हरी सब्जियों का करें कच्चा सेवन

जानिए कि मुँह सूखने के कौन-कौन से कारण हो सकते हैं
जब भी मुँह में पर्याप्त मात्रा में लार नहीं बनता है, तो इस स्थिति में व्यक्ति को मुँह सूखने जैसी समस्यायों का सामना करना पड़ सकता है, इसके होने ढेरों कारण हो सकते हैं जैसे कि-
-यदि आप शराब, सिगरेट या अन्य नशीले पदार्थ का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो इसके कारण आपका मुँह सूख सकता है।
-जो व्यक्ति ज्यादा मात्रा में दवाइयों का सेवन करते हैं उन्हें ये समस्या अक्सर आती है क्योंकि दवाइयों की तासीर ज्यादातर गर्म होती है, जिसके कारण आप डिहाइड्रेशन का शिकार हो सकते हैं, इसलिए ज्यादा मात्रा में इसे अवॉयड करना चाहिए।
-कीमोथेरेपी के चलते व्यक्ति को मुँह सूखने की समस्या हो सकती है, इसके होने पर व्यक्ति को लार का उत्पादन धीरे-धीरे कम होने लग जाता है।
-यदि व्यक्ति को किसी प्रकार के संक्रमण से ग्रसित है या उसे ट्यूमर की समस्या है तो भी लार ग्रंथियों को हटाने से मुँह सूख जाता है।

Health Tips: बढ़ती उम्र को चाहते हैं रोकना तो डाइट में इन चीजों को जरूर करें शामिल

अब जानिए कि मुँह सूखने के कौन-कौन से लक्षण हो सकते हैं
- गले में खरास होना
- आवाज का बैठ जाना
- बदबूदार सांस का होना
- बोलने और निगलने में बहुत ही ज्यादा कठनाई महसूस होना
- आवाज का बैठ जाना

जानिए मुँह सूखने की समस्या से कैसे बचाव कर सकते हैं
-लिक्विड चीजों का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें, जैसे कि रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पियें, वहीं जूस का भी सेवन कर सकते हैं।
-ओरल हाइजीन का भी ध्यान रखें, कोशिश करें कि दिन में तो ब्रश करें हीं, वहीं रात के समय में भी जरूर करें।
-अदरक और नींबू का सेवन मुँह सूखने की समस्या से निजात दिला सकता है, इसलिए इसका सेवन रोजाना कर सकते हैं।

घरेलू उपचार

मुँह सूखापन के लिए कुछ घरेलू उपचार भी मददगार हो सकते हैं। इनमें शामिल हैं:

गुनगुने पानी से गरारे करना: गुनगुने पानी से गरारे करने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ सकता है।
शहद का सेवन करना: शहद एक प्राकृतिक लार बढ़ाने वाला है।
अदरक का सेवन करना: अदरक एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी है जो मुंह में सूजन को कम करने में मदद कर सकता है।
नियमित रूप से च्यूइंग गम चबाना: च्यूइंग गम चबाने से मुंह में लार का उत्पादन बढ़ सकता है।

यदि आपको मुँह सूखापन की समस्या है, तो अपने डॉक्टर से बात करें। वे आपको इस समस्या के कारण का पता लगाने और उचित उपचार प्राप्त करने में मदद कर सकते हैं।

Tags:
  • health

जयपुर। राजस्थान में एक के बाद टीचर्स की ओर से स्टूडेंट्स के रेप करने के मामले सामने आ रहे है। पाली और चूरू के बाद अब बाड़मेर में स्टूडेंट के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। मामला बाड़मेर जिले के धनाऊ थाना इलाके का है, जहां सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले एक टीचर ने कॉलेज की एक स्टूडेंट से रेप किया। जब वह प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन करवाने का दबाव बनाया और इसके लिए मेडिसिन भी लाकर दे दी। इससे पहले परिजन युवती को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे तो पता चला कि वह डेढ़ महीने की गर्भवती है। इसके बाद से टीचर फरार हो गया। वहीं पीड़िता का बाड़मेर के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2023 में उसने 12 वीं क्लास थाना क्षेत्र के एक स्कूल से की थी। अभी वह कॉलेज में पढ़ती है। दो महीने पहले की बात है कि वह थाना क्षेत्र के प्राइमरी स्कूल से निकल रही थी। इसी दौरान टीचर बालाराम पुत्र मुकनाराम ने स्कूल के अंदर बुलाया। लेकिन वह नहीं गई। मना करने के बाद भी टीचर जब बार-बार बुलाने लगा तो वह स्कूल में बने ऑफिस में गई। यहां टीचर ने उसके साथ दो बार रेप किया।

इधर, टीचर को जब पता चला कि वह प्रेग्नेंट हो सकती है तो 28 सितंबर को पीड़िता पर अबॉर्शन करने का दबाव बनाया और दवाई लाकर दी। 28 सितंबर के तीन दिन बाद 1 सितंबर को अचानक पीड़िता की तबीयत खराब होने लगी। पेट दर्द होने पर परिजन उसे धनाऊ के ही एक प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टर ने सोनोग्राफी करवाने को कहा। 2 अक्टूबर सोमवार को परिजन पीड़िता को लेकर बाड़मेर के डिस्ट्रीक्ट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां जब सोनोग्राफी करवाई तो वह प्रेग्नेंट निकली। इधर, हॉस्पिटल मैनेजमेंट को जब शक हुआ तो उन्होंने इसकी पुलिस को सूचना दी।

थाना अधिकारी ने बताया कि हॉस्पिटल से सूचना मिलने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। यहां जब उसके बयान लिए तो सारा घटनाक्रम बता दिया। इसके बाद 2 अक्टूबर को ही रेप समेत एससी-एसटी धाराओं में मामला दर्ज कर दिया गया था। पुलिस के अनुसार युवती और आरोपी टीचर दोनों एक-दूसरे पड़ोस में रहते हैं। इस वजह से पहले से इनकी जान पहचान थी। बहरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में एक युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला मानसरोवर थाना इलाके का है। जहां एक युवती को बंधक बना कर दो दिन तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।

पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी युवक ने मामला दर्ज करवाया है। युवक ने बताया कि उसकी दो बहने झोटवाड़ा में किराए से कमरा लेकर रह रही है। इसी मकान में किराएदार गुणेश मीणा का सामान भी रखा हुआ है। युवक ने आरोप लगाया है कि 26 सितंबर की शाम आरोपी गुणेश उसकी छोटी बहन को गुर्जर की थड़ी स्थित कमरे पर सामान रखवाने और साफ सफाई के लिए ले गया। जहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो अपने दोस्त को बुलवा लिया। गुणेश ने दो दिन तक उसकी बहन को बंधक बना कर रखा और दुष्कर्म किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जयपुर। Rajasthan Election 2023 : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा अपने एक दिवसीय प्रवास के लिए आज राजधानी जयपुर पहुंचे। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जयपुर एयरपोर्ट पहुँचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया। नड्डा को जयपुर एयरपोर्ट पहुंचकर रिसीव करने वालों में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। इसके बाद नड्डा का काफिला वहां से निकलकर एयरपोर्ट के ही नज़दीक एक होटल पहुंचा।

जयपुर प्रवास में नड्डा का मोती डूंगरी गणेश मंदिर में दर्शन करने के बाद बिड़ला सभागार पहुंचने का कार्यक्रम है, जहां वे प्रदेश भाजपा के नए चुनावी अभियान ''आपणों राजस्थान सुझाव आपका, संकल्प हमारा'' को लॉन्च करेंगे। वे 51 रथों को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अलग-अलग जगहों के लिए रवाना करेंगे।

20 दिन का है आउटरीच अभियान
प्रदेश भाजपा का ये अभियान 20 दिनों का है, जो आम जनता तक पहुंचने और पार्टी पक्ष में पैठ बनाने के मकसद से शुरू किया जा रहा है। इसमें मजदूर से लेकर, व्यापारी, उद्योगपति, रिक्षा चालक, प्रबुद्धजन और किसान सहित समाज के सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे।

रथ में रखी जा रही 'आकांक्षा पेटी'
जानकारी के अनुसार अभियान को लेकर रवाना हो रहे सभी 51 रथों में आकांक्षा पेटी रखी जा रही है, जिसमें लोग अपने लिखित सुझाव दे सकते हैं। जिला मुख्यालयों और तहसील स्तर पर जाकर ये रथ आमजन से भाजपा के संकल्प पत्र के संबंध में सुझाव लिए जाएंगे। वहीं इन रथों के साथ जिला संयोजक और संकल्प पत्र समिति के सह-संयोजक मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : तो... टिकट वितरण में दिखेगा नारी शक्ति वंदन, भाजपा-कांग्रेस ने की तैयारी!

'हाईटेक' माध्यम से भी लेंगे सुझाव
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी करेंगे। सुझाव के लिए ईमेल, व्हाटसएप्प, मैसेज के जरिये भी लोग अपने सुझाव भेज सकते हैं। इन सुझावों को एकत्रित करने के बाद इन्हें शामिल करते हुए संकल्प पत्र तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने में हो रही देरी, सामने आई ये वजह

जयपुर।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गहलोत सरकार पर एक बार फिर तीखे प्रहार किए हैं। राजस्थान में प्रदेश भाजपा का एक चुनावी अभियान लॉन्च करने जयपुर आने से पहले उन्होंने एक के बाद एक 6 बयान जारी किए। इन्हें भाजपा राजस्थान के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से हैश टैग आपणो राजस्थान संकल्प कैंपेन के ज़रिए जारी किया गया। इन बयानों से नड्डा ने राज्य सरकार को पूरी तरह से फेल बताया। साथ ही पीएम मोदी का ज़िक्र करते हुए राजस्थान में सरकार भाजपा बनने का दावा किया।

 

पहला 'वार'-
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने क़ानून व्यवस्था मुद्दे पर पहला वार किया। उन्होंने कहा, 'NCRB की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान महिलाओं के खिलाफ हो रहे दुष्कर्म के मामलों में नंबर-1 पर खड़ा है, यहां महिलाओं की कोई सुरक्षा नहीं है। सिर्फ परिवारों को बचाने के लिए वोट के खातिर काम कर रहे हैं।'

 

दूसरा 'वार'-
नड्डा का अगला वार केंद्र सरकार के जल जीवन मिशन योजना की राजस्थान में स्थिति को लेकर रहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जल जीवन मिशन के तहत राजस्थान को देश में सबसे ज्यादा पैसा दिया गया। लेकिन काम की बात की जाए तो राजस्थान पूरे देश में 29वें नंबर पर है।

 

तीसरा 'वार'-
नड्डा ने पीएम मोदी का ज़िक्र करके भी कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब-जब भी दुनिया में मोदी जी की तारीफ होती है, तो यहां कांग्रेस के पेट में मरोड़ होती है। कांग्रेसी कहते हैं कि मोदी बिच्छू है, मोदी सांप है, मोदी चाय बेचने वाला है। लेकिन देश की 140 करोड़ जनता का आशीर्वाद मोदी जी के साथ है।

 

चौथा 'वार'-
नड्डा ने अपने चौथे बयानी वार में भी प्रधानमंत्री के नाम का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने सिर्फ सरकार ही नहीं चलाई, ना ही सिर्फ देश को आगे ही बढ़ाया है बल्कि मोदी ने देश में राजनीति की संस्कृति को बदला है।

 

पांचवां 'वार'-
नड्डा ने एक बयान में राजस्थान में भ्रष्टाचार का मसला भी उठाया। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार है। इन्होंने अपने एक-एक विधायक को भ्रष्टाचार का खुला लाइसेंस दे रखा है और यहां भ्रष्टाचार खुले तरीके से हो रहा है।

 

छठा 'वार'
नड्डा का छठा और अंतिम बयानी वार रहा हेल्थ सेक्टर के मुद्दे पर। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'आयुष्मान भारत योजना' के तहत 50 करोड़ लोगों को हर साल गंभीर बीमारियों से लड़ने के लिए 5 लाख रुपये तक का हेल्थ कवर दिया। ये हेल्थ कवर जाति के आधार पर नहीं, गरीबी के आधार पर दिया गया है।

जयपुर. चारदीवारी में हाल ही एक दुर्घटना को सांप्रदायिक माहौल देने के विरोध में बुधवार को सर्व समाज के साथ व्यापारियों ने बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया। नाराज व्यापारियों ने बाजार बंद रखकर सरकार के प्रति विरोध प्रकट किया। विरोध के कारण आज सुबह परकोटे में काई बाजार नहीं खुला। वहीं जयपुर बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले हिंदू संगठनों के साथ व्यापारी छोटे-छोटे समूहों में जुलूस के रूप में बड़ी चौपड़ पहुंचे और महाधरने में शामिल हुए। समूहों में आने वाले लोग तिरंगा लहराते हुए, भगवा पताका लिए लोग धरने में शामिल हुए। इस दौरान परकोटा जय श्रीराम, भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। व्यापारियों के साथ सांसद व पूर्व राजपरिवार की दीया कुमारी, सांसद रामचरण बोहरा और अन्य नेता भी धरने में शामिल हुए। इससे पहले पुलिस ने सुबह से ही जौहरी बाजार, त्रिपोलिया बाजार, रामगंज बाजार और हवामहल बाजार में आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया था। परकोटा क्षेत्र के प्रमुख व्यापार मंडलों, संत समाज, विभिन्न समाजों ने धरने को खुला समर्थन दिया है।

जयपुर। राजधानी जयपुर में मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में मंगलवार को आग लग गई। जिससे लाखों रुपए के उपकरण जलकर राख हो गए। आग लगने से लाखों के गैजेट्स और रिसर्च स्कॉलर का काम भी जल गया।
घटना मंगलवार की है। जब आग एमएनआइटी के भौतिक विभाग के तीसरे फ्लोर पर बने लैब में लगी। आग इतनी तेजी से फैली की, इसमें भौतिक विभाग की लैब सहित आस-पास के कमरों तक पहुंच गई। आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ियों ने एक घंटे की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन चार साल से पीएचडी कर रहे स्कॉलर्स का नुकसान हुआ है। उनका पूरा डेटा कम्प्यूटर में था। वे सभी कम्प्यूटर जलकर खाक हो गए।

आग से लैब पूरी तरह जलकर खाक हो गई। लैब के कमरे भी जलकर खाक हो गए। लैब में मौजूद रिसर्च वर्क के डॉक्यूमेंट, कम्प्यूटर, लैब मशीन, पीएचडी स्कॉलर्स के लैपटॉप, सहित जरूरी सामान और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिकल शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। जानकारी के मुताबिक 50 लाख रुपए के उपकरण जल गए।

Lychee Peel Benefits: गर्मियों का मौसम आते ही लीची का स्वाद लेने वालों की संख्या बढ़ जाती है। लीची एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है। इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, पोटैशियम, फाइबर और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। लीची के छिलके को अक्सर लोग फेंक देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लीची के छिलके भी कई सारे फायदेमंद तत्वों से भरपूर होते हैं?

लीची के छिलके में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं।

जानिए लीची के छिलकों से होने वाले इन फायदों के बारे में

1.हार्ट के सेहत के लिए होता है फायदेमंद
लीची ही नहीं इसके छिलके को सुखाकर इसके पाउडर का सेवन करते हैं तो भी ये हार्ट के सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होते हैं। लीची के छिलके कई सारे कंपाउंड से भरपूर होते हैं, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइन्फ्लामेट्री जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके रोजाना खाली पेट एक चम्मच गुनगुने पानी के सेवन से हार्ट की सेहत स्वस्थ रहती है। इसलिए आप लीची का सेवन तो करें हीं, वहीं इसके छिलके को भी रोजाना के डाइट में इस्तेमाल कर सकते हैं।

2.पाचन से जुड़ी दिक्क्तों को करता है दूर
पाचन से जुड़ी समस्यायों से ग्रसित रहते हैं तो लीची के छिलके का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है, इसके छिलके में भी फ्लेवोनोइड्स, ट्राइटरपेंस, फिनोलिक जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी होते हैं, इसलिए इसके छिलके को सुखाकर आप इसके पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं, ये कब्ज की समस्या को दूर करता है वहीं हाजमा से जुड़ी कई सारी समस्याओं से भी निजात दिलाता है।


3.बेली फैट की समस्या को करता है दूर
लीची के छिलके के पाउडर के रोजाना सेवन से वेट कंट्रोल में रहता है, वहीं ये बेली फैट की समस्या को दूर करने में भी असरदार होता है, ये एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई सरे तत्वों से भरपूर होता है, जो कि वजन को नियंत्रण करने में मदद करता है, वहीं इसके छिलके में ओलीगोनाल नामक तत्व पाया जाता है, जो पेट में जमी एक्स्ट्रा चर्बी को कम करता है, इसलिए वजन को कम करना चाहते हैं तो लीची के छिलके को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-Health Tips: सुबह उठने के बाद गले में खरास, आवाज बैठना, बदबूदार सांस जैसी समस्याएं हो रही हैं? तो यह खबर आपके लिए है

4.हाई ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करना चाहते हैं तो लीची के साथ इसके छिलके का रोजाना सेवन कर सकते हैं, ये स्वास्थ्य के लिए बहुत ही ज्यादा लाभकारी माने जाते हैं, इसमें क्लोरोजेनिक एसिड, क्वेरसेटिन 3-ओ-ग्लूकोसाइड जैसे कई सारे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, ये ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में बहुत ही ज्यादा लाभदायक होते हैं, इसलिए आप इन्हें रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।


5.सनबर्न से दिलाता है राहत
यदि आप ज्यादा समय तक सूरज की रोशनी के सामने रहते हैं तो सनबर्न जैसी कई सारी समस्याएं आ जाती हैं, ऐसे में इस समस्या से राहत पाने के लिए आप लीची के छिलके को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये सनबर्न की समस्या को दूर कर देता है, वहीं दाग, पिम्पल्स और भी त्वचा से जुड़ी कई प्रोब्लेम्स को ये दूर करता है, इसलिए इसके छिलके का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।

Tags:
  • health


जयपुर। रामगंज इलाके में इकबाल हत्याकांड मामले में तनाव बरकरार है। हिंदू संगठनों की ओर से आज बड़ी चौपड़ पर धरना प्रदर्शन दिया जा रहा है। चारदीवारी बाजार को बंद कर दिया गया है। सैंकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे हैं। लोग हाथ में झंडे लिए हुए और जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं। आरोप है कि समुदाय विशेष के उपद्रवियों ने हिंदू व्यापारियों की दुकानों में तोड़फोड़ व लूटपाट की है। इसी के विरोध में सर्व समाज के लोग बड़ा प्रदर्शन कर रहे हैं। रामगंज व सुभाष चौक इलाके में पुलिस का भारी जाप्ता तैनात है। मौके पर एसटीएफ, क्यूआरटी व आरएसी के जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है।

बता दें कि जयपुर बचाओ संघर्ष समिति और हिंदूवादी संगठनों की ओर से आज बाजार बंद का ऐलान किया गया है। सुबह 10 बजे से बड़ी चौपड़ पर महाधरना दिया जा रहा है। हिंदू परिवारों से आह्वान किया गया है कि सनातन को बचाने के लिए सभी धरने में शामिल होकर हिंदू समाज और सनातन की एकता का संदेश दें। सुभाष चौक थाना क्षेत्र की घटना के बाद विशेष समुदाय की ओर से परकोटे में भय का माहौल बनाया गया। उसके विरोध में बड़ी चौपड़ पर हिंदू समाज की ओर से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा है।

Cumin Seeds Benefits: जीरा एक ऐसा मसााला है जो खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीरे के सेवन से कई स्वास्थ्य समस्याएं भी दूर हो सकती हैं? जीरा का पानी रोजाना पीने से पेट दर्द, पेट में गैस, अपच आदि समस्याओं से राहत मिल सकती है। इसके अलावा, जीरा का पानी पीने से वजन कम करने, इम्यूनिटी बढ़ाने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए लाभदायक
डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए जीरे का सेवन बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसके सेवन से पेट से जुड़ी कई समस्याएं दूर हो जाती हैं, वहीं यदि आपको कब्ज, अपच जैसी परेशानियाँ रहती हैं तो भी आप जीरे को रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं । जीरे को तो शामिल करें हीं वहीं आप जीरे के पानी का भी सेवन कर सकते हैं।

पेट की सेहत को रखता है स्वस्थ
पेट की सेहत को स्वस्थ बना के रखना चाहते हैं तो जीरे का सेवन बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है, अक्सर व्यक्तियों को पेट से जुड़ी कोई न कोई परेशानी बनी ही रहती है, ऐसे में जीरे के इस्तेमाल से पेट साफ़ हो जाता है, वहीं इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है और फाइबर की मात्रा भी भरपूर होती है, इसलिए जीरे का इस्तेमाल आप रोजाना कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-Health Tips: लीची के छिलकों को फेके नहीं लाएं इस्तेमाल में, इसके हैं 5 बड़े फायदे,जानिए

इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत
इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाना चाहते हैं तो जीरे का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसमें एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा भरपूर होती है, ये संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टेरिया को नस्ट कर देता है, इसलिए इसको आप रोजाना के डाइट में शामिल कर सकते हैं।

त्वचा को बनाता है सॉफ्ट
त्वचा से जुड़ी समस्यायों को दूर करना चाहते हैं तो जीरे का इस्तेमाल बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है, इसमें पोटैशियम, कैल्शियम, मैंगनीज जैसे कई सारे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इनका सेवन आप रोजाना कर सकते हैं ताकि त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर हो जाएंगी।

जीरे के पानी के फायदे

जीरे के पानी के कई फायदे हैं, जिनमें शामिल हैं:

- पाचन में सुधार
- वजन कम करने में मदद
- इम्यूनिटी को बढ़ावा देता है
- ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है
- श्वसन समस्याओं से राहत देता है
- हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है
- त्वचा के लिए फायदेमंद
- जीरे के पानी की विधि

जीरे के पानी को बनाने के लिए, आपको चाहिए:

1 चम्मच जीरा
1 गिलास पानी

यह भी पढ़े-Health Tips: सुबह उठने के बाद गले में खरास, आवाज बैठना, बदबूदार सांस जैसी समस्याएं हो रही हैं? तो यह खबर आपके लिए है

विधि:

- एक पैन में पानी डालें और उबाल लें।
- जीरे को पानी में डालें और 5 मिनट तक उबालें।
- गैस बंद करें और पानी को ठंडा होने दें।
- इसे छानकर पी लें।
- जीरे के पानी को कब पीना चाहिए?

जीरे के पानी को सुबह खाली पेट पीना सबसे अच्छा होता है। इससे पाचन में सुधार होता है और दिन भर ऊर्जा बनी रहती है। आप इसे दिन में किसी भी समय भी पी सकते हैं, लेकिन खाली पेट पीने से ज्यादा फायदा मिलता है।

जीरे के पानी के नुकसान

जीरे के पानी के कोई नुकसान नहीं हैं, लेकिन इसे अधिक मात्रा में पीने से पेट में जलन या दर्द हो सकता है। इसलिए, इसे सीमित मात्रा में ही पीना चाहिए।

जीरे का पानी एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक पेय है। इसमें कई पोषक तत्व होते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। जीरे के पानी को रोजाना पीने से आप कई स्वास्थ्य समस्याओं से बच सकते हैं।

Tags:
  • home-and-natural-remedies

Sujhav Aapka Sankalp Hamara Campaign : जयपुर बिड़ला ऑडिटोरियम में सुझाव आपका-संकल्प हमारा अभियान लॉन्च करने के अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कांग्रेस पर जमकर बरसे। जे.पी. नड्डा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति की संस्कृति बदल दी। लंबे समय तक कांग्रेस पार्टी ने राज किया, वे राज कैसा था? वादे करो, बेवफा हो जाओ, भूल जाओ और फिर नए वायदे लेकर अगले चुनाव में खड़े हो जाओ। मोदी जी ने संस्कृति को बदला और रिपोर्ट कार्ड की राजनीति शुरू की, जो कहा है वो करेंगे। जो करेंगे उसको आगे बढ़ाएंगे। अब ऐसी संस्कृति आ गई कि जो कहा था वो किया है, जो नहीं कहा था वे भी करके दिया है।

जयपुर में जेपी नड्डा की बड़ी बातें

-
मोती डूंगरी गणेश मंदिर जाकर आशीर्वाद लिया।
- आशीर्वाद लेकर भाजपा ने अभियान का आगाज किया।
- जो कहा था वह किया है, जो नहीं कहा था वह भी किया है।
- पीएम मोदी ने मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक से निजात दिलाया।
- आईएएम का कहना है भारत की गरीबी 12 फीसद घटी है।
- हम दिल्ली के टिकट से जो कर सकते थे किया।
- गरीबों को हर साल हेल्थ इंश्योरेंस दिया।
- कांग्रेस का मकसद है लूट, हमारा मकसद है गरीबों को ताकत देना।
- कांग्रेस ने आपसी खींचतान में पांच साल गुजार दिए।
- कांग्रेस की भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की नीति है।
- लाल डायरी का मुद्दा उठाने पर MLA की छुट्टी की।
- अब इनको घर पर बिठाओ और भाजपा को काम दो।
- भाजपा जब कोई संकल्प पत्र निकालती है, तो वह केवल राजनीतिक दस्तावेज ही नहीं होता बल्कि वह हमारा आगे कार्य करने का लक्ष्य होता है।
- पार्टी ने तय किया है कि किसी का भी सुझाव हम न छोड़ें। मुझे विश्वास है कि ये कार्यक्रम सफल होगा और अपना राजस्थान आपके सुझाव से एक मजबूत और विकसित राज्य बनेगा।
- सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान के अंतर्गत 15 दिन में 200 विधानसभाओं में जाना है। वहां लोगों से संपर्क करना और लाखों कार्यकर्ताओं के माध्यम से राजस्थान को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हमें चलना है।
- राजस्थान को बदनाम कांग्रेस सरकार की नीति कर रही है।

यह भी पढ़ें - Rajasthan Politics : जयपुर में लैंड करने से पहले ही हमलावर हुए JP Nadda, गहलोत सरकार पर कर डाले 6 बड़े बयानी वार

यह भी पढ़ें - जेपी नड्डा ने सुझाव आपका-संकल्प हमारा अभियान किया लॉन्च, अब 51 आकांक्षा रथ टटोलेंगे राजस्थान की जनता की नब्ज

जयपुर। राजधानी के परकोटे क्षेत्र में वर्षों पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का अभी लोग इंतजार कर रहे है। इस बीच सरकार ने जगतपुरा, गैटोर व बाइजी की कोठी क्षेत्र के लोगों के लिए जरूर राहत दी है। दो साल में इन क्षेत्रों में 130 करोड़ रुपए खर्च कर पेयजल वितरण तंत्र को मजबूत किया जाएगा।

अगर तय समय पर काम हुआ तो जगतपुरा, गैटोर व बाइजी की कोठी क्षेत्र की करीब एक लाख से अधिक आबादी को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।जलदाय विभाग के अफसरों की मानें तो जगतपुरा, गैटोर व बाइजी की कोठी क्षेत्र में पेयजल लाइन करीब 30 साल पुरानी है, जो 5 से 7 फीट गहराई पर है, ऐसे में पेयजल लीकेज होने या दूषित पानी की शिकायत पर उसे दुरुस्त करने में इंजीनियर्स के पसीने छूट जाते हैं। ऐसे में तीनों क्षेत्रों में पेयजल लाइनों को बदलने के साथ यहां घरों में प्रेशर से पानी पहुंचाने के लिए जलाशयों का निर्माण करवाया जाएगा।

बाइजी की कोठी क्षेत्र में यह होगा काम
जलदाय विभाग 46 करोड़ 37 लाख रूपए में बाइजी की कोठी, मॉडल टाउन और आसपास के क्षेत्र में सुचारू पेयजल आपूर्ति के लिए पंप हाउस का जीर्णोद्धार करवाएगा। इसके अलावा नए उच्च जलाशय का निर्माण होगा। बाइजी की कोठी और मॉडल टाउन क्षेत्र में नई पाइप लाइन जोड़ने और नई लाइन बिछाने का काम किया जाएगा। इससे क्षेत्र की 50 हजार की आबादी को राहत मिलेगी।

जगतपुरा में यह होगा काम
जलदाय विभाग ने जगतपुरा क्षेत्र में 44 करोड़ 30 लाख रुपए में नए उच्च जलाशय, स्वच्छ जलाशय और पंप हाउस निर्माण का काम करेगा। इसके साथ ही जगतपुरा क्षेत्र में नई पाइप लाइन जोड़ने और बिछाने का काम होगा। योजना में मनोहरपुरा कच्ची बस्ती में जेडीए की ओर से आवंटित भूमि पर 18 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय, 18 लाख लीटर का भूतल जलाशय, करीब 80 किलोमीटर क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने के साथ ही 5 हजार जल कनेक्शन फिर से जोड़ने का काम होगा। इससे क्षेत्र की 32 हजार आबादी को लाभ मिलेगा।

गैटोर क्षेत्र में यह होगा काम
जलदाय विभाग गैटोर क्षेत्र में 37 करोड़ 16 लाख रुपए खर्च कर वर्तमान में स्थापित पंप हाउस का जीर्णोद्धार करेगा, इसके साथ ही नए उच्च जलाशय का निर्माण और संपूर्ण गैटोर क्षेत्र में नई पाइप लाइन जोड़ने एवं बिछाने के काम करेगा। इसमें उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय के पीछे सिद्धार्थ नगर में 15 लाख लीटर क्षमता का उच्च जलाशय बनाया जाएगा। करीब 62 किलोमीटर में पाइप लाइन जोड़ने एवं बिछाने के अलावा 5500 नल कनेक्शनों को बदला जाएगा। इससे करीब 30 हजार की आबादी को फायदा मिलेगा।

इधर अभी सुध नहीं
जलदाय विभाग ने परकोटा क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइनों को बदलने का प्लान बनाया, लेकिन अभी तक इस धरातल पर काम शुरू नहीं हुआ है। परकोटा क्षेत्र के किशनपोल विधानसभा क्षेत्र, हवामहल विधानसभा क्षेत्र और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र में करीब 365 किलोमीटर क्षेत्र में पुरानी पेयजल लाइन बदली जानी है। हालांकि इसके लिए काम स्वीकृत हो चुका, टेंडर होने के बाद भी काम धरातल पर नहीं उतर रहा है।

Rajasthan Assembly Elections 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव अब बस सिर पर हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजस्थान चुनावी अभियान का आगाज करने के लिए आज जयपुर पहुंच गए हैं। जेपी नड्डा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में बुधवार दोपहर 'आपणो राजस्थान सुझाव आपका-संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत की। साथ ही 51 Akanksha Rath को हरी झंडी दिखाई। यह आकांक्षा रथ पूरे प्रदेश में घूमकर जनता नब्ज टटोलेंगे। आकांक्षा रथ राज्य की सभी 200 विधानसभाओं से जनता के सुझाव को एकत्र करेगी। हर रथ पर एक संयोजक और सह संयोजक होगा। हर रथ में एक आकांक्षा पेटी रखी होगी, जिसमें कोई भी व्यक्ति अपने सुझाव डाल सकता है।

भाजपा मिस्ड कॉल, वॉट्सऐप और वेबसाइट के जरिए भी जनता के सुझाव लेगी। इस अवसर पर जेपी नड्डा ने टोल फ्री नंबर और वेबसाइट भी जारी किया। इससे पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का जयपुर एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जबरदस्त स्वागत किया। इसके बाद जेपी नड्डा ने मोती ड़ूगरी में भगवान के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया।

20 दिन घूमेगा आकांक्षा रथ

राजस्थान में आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी का घोषणा पत्र (संकल्प पत्र) तैयार करने के लिए भाजपा ने राजस्थान की जनता से ही सुझाव मांगने का फैसला किया है। दरअसल, राजस्थान में होने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपना घोषणा पत्र तैयार करने के मिशन में लगी हुई है। जिसे पार्टी घोषणा पत्र के बजाय संकल्प पत्र कहती है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में राजस्थान की जनता के सुझाव को भी शामिल करने का फैसला किया है। 20 दिन में जनता के आए सुझावों के अनुसार भाजपा राजस्थान में अपना संकल्प पत्र बनाएगी।

यह भी पढ़ें - चितौड़गढ़ में पीएम मोदी ने CM अशोक गहलोत को दिया धन्यवाद, कहा - सब चालू रहेंगी

यह भी पढ़ें - Rajasthan Elections : जे.पी. नड्डा आज जयपुर में करेंगे 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत, मांगेंगे जनता से सुझाव

Health Tips: स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी है। अच्छी नींद से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बीमारियों से दूर रहता है। लेकिन रात में क्या खाएं और क्या न खाएं, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका सेवन रात में करने से नींद में खलल पड़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

रात में क्या खाएं, क्या न खाएं?

स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद जरूरी है। अच्छी नींद से व्यक्ति स्वस्थ रहता है और बीमारियों से दूर रहता है। लेकिन रात में क्या खाएं और क्या न खाएं, इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जिनका सेवन रात में करने से नींद में खलल पड़ सकता है और पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए आइए जानते हैं कि रात में किन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए।

क्या आप भी रात में नींद से परेशान हैं? क्या आपको पाचन संबंधी समस्याएं होती हैं? अगर हां, तो हो सकता है कि आप रात में गलत फूड्स खा रहे हों।

यह भी पढ़े-Jeera Benefits: पेट से लेकर हार्ट तक की सेहत का ख्याल रखता है जीरा , जानिए 7 चमत्कारी फायदे

हैवी फूड्स
हैवी फूड्स का सेवन सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा नुकसानदायक होता है, इसलिए रात में कभी भी फ़ास्ट फ़ूड, जैसे कि बर्गर, पिज़्ज़ा जैसी चीजों का सेवन रात के समय नहीं करना चाहिए। रात में कोशिश करना चाहिए कि कुछ हल्का ही खाएं ताकि पेट से जुड़ी दिक्कतें दूर रहें।

थायमिन रिच फूड्स
यदि आप अनिद्रा की समस्या से ग्रसिर रहते हैं तो आप डाइट में थायमिन युक्त चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए, इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, वहीं ये नींद को भी बाधित कर सकता है, इसलिए रात के समय आपको सोयाबीन, टमाटर जैसी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

लिक्विड युक्त चीजों का ज्यादा सेवन न करें
लिक्विड डाइट का सेवन बॉडी के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता है, लेकिन इनके ज्यादा मात्रा में सेवन से स्वास्थ्य को कई सारी समस्यें हो सकती हैं, लिक्वीड डाइट लेने से आपको रात में बार-बार वाशरूम जाने की परेशानी हो सकती है, जिसका असर नींद के ऊपर भी पड़ता है, इसलिए लिक्विड युक्त चीजों का सेवन कम करें।

मसालेदार चीजों का सेवन करना
रात में मसालेदार चीजों का ज्यादा मात्रा में सेवन करते हैं तो आपको पाचन से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं, इसके आलावा मसालेदार भोजन के साथ-साथ नमक युक्त चीजों का सेवन भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं।

यह भी पढ़े-Health Tips: लीची के छिलकों को फेके नहीं लाएं इस्तेमाल में, इसके हैं 5 बड़े फायदे,जानिए

शुगर लोडेड फूड्स
स्वस्थ रहना चाहते हैं और नींद की पूर्ती करना चाहते हैं तो शुगर लोडेड फूड्स का सेवन आपको ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए, कोशिश करें कि डाइट में रात में कैंडी, चॉकलेट जैसी चीजों क सेवन ज्यादा मात्रा में बिल्कुल न करें।

रात में किन फूड्स का सेवन करना चाहिए?

हल्का और सुपाच्य भोजन: रात में हल्का और सुपाच्य भोजन करें। इसमें सब्जियां, सलाद, दही, दूध, सोयाबीन, और अंडे शामिल हैं।

आयोडीन युक्त भोजन: आयोडीन युक्त भोजन नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें सीफूड, अंडे, और दूध शामिल हैं।

मैग्नीशियम युक्त भोजन: मैग्नीशियम युक्त भोजन अनिद्रा को दूर करने में मदद करता है। इसमें बादाम, अखरोट, और पालक शामिल हैं।

ट्रिप्टोफैन युक्त भोजन: ट्रिप्टोफैन एक अमीनो एसिड है, जो नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है। इसमें दूध, दही, अंडे, और सोयाबीन शामिल हैं।

Tags:
  • health

Weather Update : मौसम का मिजाज अब बदल गया है। मौसम विभाग ने मंगलवार को पूरे राजस्थान प्रदेश से मानसून के रुखसत होने की घोषणा कर दी। अब करीब एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। ठंड की आहट बढ़ गई है। राजस्थान के कुछ जिलों में ठंड अपना असर दिखा रहा है। मंगलवार को प्रदेश का सबसे ठंड जिला सीकर रहा। सीकर में पारा 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा भी कई जिलों में तापमान कम था। माउंट आबू 17 डिग्री, फतेहपुर में 17.4 और सिरोही में पारा 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा।

मौसम विज्ञानियों का अलर्ट है कि सितम्बर माह के दूसरे सप्ताह के दो दिन बारिश की संभावना है। वैसे राजस्थान में मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। पर 12 अक्टूबर और 13 अक्टूबर को कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। यह वहां के लोकल मौसम बदलाव की वजह से भी हो सकता है। इसके बाद मौसम पूरी तरह से शुष्क हो जाएगा। फिर प्रदेश में सर्दी की शुरुआत हो सकती है।

पोस्ट मानसून बारिश का हो सकता है असर

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पोस्ट मानसून बारिश और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से होने वाली बारिश भी राजस्थान में सामान्य से थोड़ी ज्यादा होने की संभावना जताई है। राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में बारिश ज्यादा हो सकती है।

यह भी पढ़ें - Weather Update : मौसम विभाग का पूर्वानुमान, अक्टूबर में होगी औसत से कम बारिश, बढ़ेगा तापमान

जयपुर में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहने की संभावना

जयपुर में का आज बुधवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बाकी हवा चल रही है।

स्थान - न्यूनतम - अधिकतम तापमान

जोधपुर 20.7 37.8

जैसलमेर 21.6 39.7

बाड़मेर 23.8 39.3

जालोर 22.1 38.2

सिरोही 17.2 36.1

फलोदी 27.6 38.2 |

यह भी पढ़ें - weather update e : मौसम ने बदली करवट, मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में होगी बारिश

अब एंड्रॉइड डिवाइस पर जीमेल में इमोजी रिएक्शन के साथ दें जवाब गूगल ने एंड्रॉइड डिवाइस पर इमोजी के साथ ईमेल पर रिएक्शन फीचर पेश किया है। यह फीचर धीरे-धीरे एंड्रॉइड यूजर्स के साथ शुरू होगा और अगले कुछ महीनों में वेब और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। कंपनी ने एक अपडेट में कहा, अपने एंड्रॉइड डिवाइस पर, अपने आप को अभिव्यक्त करें और इमोजी के साथ ईमेल का तुरंत जवाब दें।

जीमेल (Gmail) में, आप हर एक मैसेज पर इमोजी रिएक्शन (Emoji Reaction) ऑप्शन पा सकते हैं। गूगल ने कहा, वह मैसेज खोलें, जिसका आप जवाब देना चाहते हैं। मैसेज के नीचे इमोजी रिएक्शन पर टैप करें। पिकर से, वह इमोजी चुनें जिसका आप इस्तेमाल करना चाहते हैं। ज्यादा इमोजी के लिए, 'सेलेक्ट मोर' पर टैप करें। आपके चुने गए इमोजी ईमेल के नीचे दिखाई देंगे।'

यह भी पढ़ें : आईटेल ने सिर्फ 13,999 रुपए में 3डी कव्र्ड डिस्पले से लैस एस23 प्लस स्मार्टफोन किया लॉन्च

यह जानने के लिए कि ईमेल पर किसने रिएक्ट किया, उस इमोजी रिएक्शन को टच करके रखें, जिसे आप चेक करना चाहते हैं। किसी अन्य व्यक्ति द्वारा ईमेल में जोड़ा गया रिएक्शन रियूज करने के लिए, मौजूदा रिएक्शन चिप पर टैप करें। जीमेल में आपके "अनडू सेंट" सेटिंग्स के आधार पर, आपके पास इमोजी रिएक्शन जोडऩे के बाद हटाने के लिए 5 से 30 सेकंड तक का समय होता है।

यह भी पढ़ें : 'Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल' 8 अक्टूबर से शुरू, मोबाइल, लैपटॉप सहित 25 हजार से ज्यादा प्रोडक्ट्स मिलेंगे कम दाम पर

गूगल (Google) के अनुसार, इमोजी रिएक्शन को हटाने के लिए, अपने मैसेज के नीचे नोटिफिकेशन में 'अनडू' पर टैप करें। आप केवल अपने कंप्यूटर पर "अनडू सेंट" पीरियड को बदल सकते हैं। हालांकि, इमोजी भेजने पर कुछ प्रतिबंध हैं। आप अपने स्कूल या वर्क अकाउंट के साथ इमोजी रिएक्शन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। अगर मैसेज 20 से ज्यादा लोगों को भेजा गया है, ग्रुप ईमेल लिस्ट में यदि आपको बीसीसी किया गया है और कुछ अन्य मामलों में इमोजी रिएक्शन उपलब्ध नहीं होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि अगर आप पहले ही उस मैसेज पर 20 से ज्यादा रिएक्शन भेज चुके हैं तो आप किसी मैसेज पर रिएक्शन नहीं भेज पाएंगे।

-आईएएनएस

Tags:
  • apps

नई दिल्ली। ऊर्जा-कुशल इमारतें भारत के लिए 2070 तक नेट-जीरो उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने में मददगार हो सकती हैं। भवन निर्माण क्षेत्र देश के ऊर्जा संबंधित उत्सर्जन का 20 फीसदी और ऊर्जा खपत के 33 फीसदी के लिए जिम्मेदार है। 2030 तक भारत में इमारतों के चार गुना बढ़ने का अनुमान है। लेकिन जलवायु परिवर्तन से आने वाले समय में रात के समय के तापमान में वृद्धि और अनियमित वर्षा सहित इमारतों को ठंडा रखने की आवश्यकताओं में बढ़ोतरी की आशंका है। इससे 2050 तक इमारतों की ऊर्जा खपत में आठ गुना वृद्धि होगी। ऐसे में देश को ऐसी इमारतों के निर्माण पर ध्यान देने की जरूरत है जिससे ऊर्जा उपयोग को कम किया जा सके।

उच्च लागत और जागरुकता कमी बड़ी बाधक:

भारत, विश्व में तीसरा सबसे बड़ा उत्सर्जक है। भले ही यहां प्रति व्यक्ति उत्सर्जन कम हो लेकिन यह 2000 के बाद से वैश्विक ऊर्जा मांग में 10 फीसदी से अधिक की वृद्धि के लिए जिम्मेदार है। विशेषज्ञों का मानना है कि अधिक टिकाऊ निर्माण और कुशल उपयोग से ऊर्जा उपयोग और ग्रीनहाउस उत्सर्जन को कम किया जा सकता है। ऊर्जा-कुशल इमारतें न केवल एनर्जी की मांग को कम करेंगी, बल्कि लोगों की सेहत, सुरक्षा और जल संरक्षण जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित होंगी। लेकिन ऐसे निर्माण की उच्च लागत, जागरुकता का अभाव और खराब योजनाएं इसमें बाधक बनती हैं।

कांच की लोकप्रियता ने बढ़ाया उत्सर्जन:

देश में परिचालन उत्सर्जन (इमारतों को ठंडा, गर्म और हवादार रखने के साथ-साथ उसमें रोशनी आदि के लिए लगने वाली ऊर्जा) इमारतों के कुल उत्सर्जन का 60 फीसदी है, जबकि वैश्विक स्तर पर यह 76 प्रतिशत है। देश में भवनों के निर्माण में हमेशा से जलवायु को केंद्र में रखा जाता था लेकिन अब इमारतों में कांच अधिक लोकप्रिय हो गया है। प्राकृतिक रोशनी आने की वजह से इसे पसंद किया जाता है लेकिन यह इमारतों में हीट को ट्रैप कर लेता है। ऐसे में इमारत को ठंडा रखने के लिए अधिक ऊर्जा की खपत होती है। जरूरी है कि नई और मौजूदा इमारतों की ऊर्जा दक्षता को बढ़ाया जाए क्यूंकि इससे प्रदूषण में भी कमी की जा सकती है।

भविष्य के खतरों से बचने के लिए यह निर्माण जरूरी:

भारत का निर्माण क्षेत्र, देश की कुल वार्षिक प्राथमिक ऊर्जा का 37 फीसदी उपभोग करता है, जो प्रभावी ऊर्जा-कुशल उपायों के अभाव में आठ गुना से अधिक बढऩे की आशंका है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के अनुसार अगर इमारतों को अधिक कुशल बनाया जाता है और हवा की आवाजाही सीमित हो, तो भी बाहरी वायु प्रदूषण कारक जैसे जंगल की आग का धुआं या अन्य प्रदूषक तत्व आदि घर के अंदर कम हो जाएंगे। पर्यावरण के लिए उपयोगी इमारतों का निर्माण इसलिए भी जरूरी है क्योंकि 2050 तक विश्व में 37 फीसदी ऊर्जा की मांग इमारतों या घरों को ठंडा रखने के लिए होगी। एक चौथाई मांग घरेलू उपकरणों को चलाने और 12 प्रतिशत घर को गर्म करने के लिए की जाएगी।

विश्व में बढ़ती इमारतें

  • 39% वैश्विक ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं इमारतें
  • 2050 तक पेरिस जलवायु समझौते के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कार्बन उत्सर्जन घटाना जरूरी
  • 2060 तक वैश्विक बिल्डिंग फ्लोरस्पेस दोगुना होने का अनुमान
Tags:
  • special

RRC Central Railway Recruitment 2023 : रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती सेल (Railway Recruitment Cell) (आरआरसी) (RRC), सेंट्रल रेलवे ने स्पोट्र्स कोटा के तहत ग्रुप सी के 21 और ग्रुप डी के 41 (तत्कालीन ग्रुप डी) पदों पर भर्ती के लिए पात्र खिलाडिय़ों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पोस्ट सभी समुदायों के लिए खुली है। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए कोई आरक्षण नहीं है। इसके अलावा, ट्रायल में सफल योग्य अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पुरुष और महिला अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा
1 जनवरी, 2024 तक अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से कम, जबकि 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी जिन अभ्यर्थियों का जन्म 1 जनवरी, 1999 और 1 जनवरी, 2006 (दोनों तिथियां शामिल) के बीच हुआ हो, वे ही इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 31/12/1998 को या उससे पहले जन्मे उम्मीदवार पात्र नहीं हैं। इसी प्रकार, 02/01/2006 को या उसके बाद जन्मे उम्मीदवार भी पात्र नहीं हैं। किसी भी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट नहीं मिलेगी।

चयन प्रक्रिया
इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ट्रायल के लिए बुलाया जाएगा और ट्रायल में सफल अभ्यर्थियों को ही अगली चयन प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएाग।

आवेदन शुल्क
एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक, महिला, अल्पसंख्यक और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपए, जबकि अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 500 रुपए भरने होंगे। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन अवश्य पढ़ें।

ऐसे करें अप्लाई
अभ्यर्थी सेंट्रल रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rrccr.com/ पर लॉगिन कर 17 अक्टूबर (शाम 6 बजे) तक आवेदन कर सकते हैं।

आपके सवालों के जवाब फैमिली एस्ट्रो स्पेशल पर
ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज के साथ

यहां पाएं चार तरह की एस्ट्रो विधाओं के टिप्स
1). अंकगणित
2). टैरो कार्ड
3). वैदिक ज्योतिष (सनसाइन-मूनसाइन)
4). वास्तु शास्‍त्र
यह कॉलम उन पाठकों के लिए है जो ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से भविष्य के पूर्वानुमानों में भी रुचि रखते हैं। भविष्य के पूर्वानुमान लगाने की लगभग सभी लोकप्रिय विधाओं को समाहित कर इस क्षेत्र में रुचि रखने वाले पाठकों के लिए यह देश में एक नए तरह की पहल है। जिसमें पाठक ना केवल दिन से जुड़ी सम्भावनाओं की जानकारी लें सकेगें साथ ही भविष्य से जुड़े प्रश्न भेज पूर्वानुमान प्राप्त कर सकेगें।
इस कॉलम में अंकगणित टैरो कार्ड, सनसाइन, वैदिक ज्योतिष एवं मून साइन के अनुसार ग्रह नक्षत्र के समग्र प्रभाव का पूर्वानुमान और संभावना पर लगातार जानकारियों को साझा करेंगे।

mukesh_bharajdwaj_pandit_1_8396264-m.jpg

ज्योतिषाचार्य: पं. मुकेश भारद्वाज

अंकगणित के अनुसार आज का मूलांक 5 और भाग्यांक 4 है। आज के दिन में जहां एक और बुद्धिमत्ता और ज्ञान को उचित अवसर मिलने के सहयोग बना रहे हैं। वहीं दूसरी ओर तकनीकी दक्षता और उससे जुड़े कार्यों में विशेष प्रगति की संभावनाएं दिखाई देती हैं। वे सभी लोग जो ज्ञान के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। बैंकिंग सेगमेंट में कर रहे हैं। अर्थव्यवस्था और किसी भी प्रकार के शेयर मार्केट या कमोडिटी या अन्य प्रकार के आर्थिक गतिविधियों में संलग्न है। उन सभी के लिए अच्छे अवसर मिलने की संभावना रहेगी। इसके साथ ही चार का अंक थोड़ा नकारात्मक माना जाता है और फिर वह दो और दो के सहयोग से बना है। इस कारण से आज के दिन में संभाल कर चलने का दिन रहेगा। तेजडियों की जगह मंदडियो को सफलता मिलने की संभावना अधिक दिखाई देती है ।इसके अतिरिक्त जो लोग अपने जॉब के परिवर्तन या विभाग बदलने की संभावनाओं को देख रहे थे उनके लिए भी आज का दिन महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। मूलांक 1,2,4,5,7 और 9 वालों के लिए आज का दिन बेहतर होने की संभावना रहेगी।

वैदिक ज्योतिष (सनसाइन — मूनसाइन)

सनसाइन के अनुसार कार्य स्थल पर आज का दिन नकारात्मकता से शुरू अवश्य होगा। लेकिन दिन के मध्य भाग में थोड़ी सकारात्मक ऊर्जा मिलने से उन सभी लोगों को राहत मिलेगी। जो अपने कार्यों को एकाग्रता और प्रतिबद्धता के साथ करना चाहते हैं। कर्मचारियों के आपसी संदेह और एक दूसरे पर विश्वास का लाभ उच्च अधिकारी उठाने का प्रयास करेंगे। बहुत समझ कर चलने का दिन है। तकनीकी रूप से दक्ष लोगों को आज अधिक अवसर मिलेंगे। जिनकी आर्थिक पक्ष को समझने में दक्षता है, उन्हें भी विशिष्ट अधिकार मिलने की संभावना रहेगी।

मूनसाइन के अनुसार आज का दिन भावनात्मक विषयों पर एक दूसरे के साथ खास विषयों पर वार्तालाप में पिछली बातों के संदर्भ और आर्थिक लेनदेन में बढ़ती गई अन्य नेताओं के आधार पर थोड़ा तनावपूर्ण रह सकते हैंं आज का दिन इस बात के लिए भी विशेष रूप से परेशानी भरा हो सकता है। जिसमें आपसी सद्भाव या निष्ठा के प्रति पूरी ईमानदारी ना बरती गई हो। अगर दोनों पक्ष एक ही तरह के मूड के साथ बातचीत में शामिल हुए तो संबंधों में स्थाई तनाव आने की संभावना से युक्त दिन है।

आपका सवाल

प्रश्न: श्राद्ध से पितरों सद्गति कैसे मिलती है? — निशा सावंत

उत्तर: श्राद्ध करने वाले व्यक्ति का श्राद्ध कर्म करने के पीछे मुख्य उद्देश्य यही रहता है कि पूर्वजों को उनकी पितृ योनि में कोई कष्ट ना हो। जो भी उनके संकल्प या इच्छाएं अधूरी रह गई हैं जिनके कारण मुक्ति में बाधाएं आ रही हैं वे दूर हो और इसके साथ ही उनके परिवार की श्रद्धांजलि पितरों तक पहुंचे वे उन्हें आशीर्वाद दें। उन्हें किसी भी प्रकार का कष्ट न हो। अर्थात या तो वे देवलोक या पितृलोक में स्थित हो या पुनर्जन्न लें। वेद और पुराणों में श्राद्ध कर्म की मंत्र सहित कुछ ऐसी विधियां है, जिससे कि मृतकों का आत्मबल विकसित होता है और उनका संताप मिट जाता है। संताप मिटने से ही उन्हें प्रेत योनियों से मुक्ति मिलती है और वे सद् गति मिलने के बाद अपने लोक को गमन करते हैं। नए जन्म लेने की प्रक्रिया में आगे बढ़ जाते हैं। श्राद्ध करने से पितरों को सद् गति इसी तरह मिलती है।

shyam_narayan_8348378-m_1_8396264-m.jpg

ज्यो पंचंदन श्यामनारायण व्यास , पंचागकर्ता

मेष:- कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों मे आपका सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ:- बोलते कुछ और करते कुछ है। पहले खुद समझे क्या करना है। नए कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्कल पर विवाद सम्भव है। पेट संबंधित से पीड़ित रहेंगे।


मिथुन:- आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पुरे योग है। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम करें।


कर्क:- अपने कॅरियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह:-नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या:- दिन की महत्वता को समझे और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें। खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की नासमझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला:- अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृश्चिक:- अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नती से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालो से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि सम्भव है।


धनु:- आज का दिन शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर:- निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं। फालतू विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथो के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुम्भ:- सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में न पड़े आपका ही नुकसान होगा । बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी। शुभ रंग हरा है।


मीन:- अपने विवेक से काम करें। आप चाहकर भी अपने मन माफिक काम नही कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलो में लापरवाही बिल्कुज न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

ghanshyam_8348378-m_1_8396264-m.jpg

ग्रह-नक्षत्र ज्योतिर्विद: पं. घनश्यामलाल स्वर्णकार

शुभ वि. सं: 2080
संवत्सर का नाम: पिङ्गल
शाके सम्वत: 1945
हिजरी सम्वत : 1445
मु.मास: रवि-उल-अव्वल- 19
अयन: दक्षिणायण
ऋ तु: शरद्
मास: आश्विन
पक्ष: कृष्ण

श्रेष्ठ चौघडिय़ा: आज सूर्योदय से प्रात: 07-52 बजे मे शुभ, पूर्वाह्न 10-48 बजे से अपराह्न 03-11 बजे तक क्रमश: चर, लाभ व अमृत तथा सायं 4-38 बजे से सूर्यास्त तक शुभ के श्रेष्ठ चौघडि़ए हैं एवं दोपहर 11-52 बजे से दोपहर 12-39 बजे तक अभिजित नामक श्रेष्ठ मुहूर्त हैं, जो आवश्यक शुभकार्यारम्भ के लिए अत्युत्तम हैं।


शुभ तिथि: सप्तमी भद्रा संज्ञक तिथि सम्पूर्ण दिवारात्रि है। सप्तमी तिथि में वाहन, सवारी, विवाहादि मांगलिक कार्य, नाचना, गाना, वस्त्र, अलंकार, यात्रा, प्रवेश आदि विषयक कार्य शुभ व सिद्ध होते हैं, पर अभी श्राद्धपक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य वर्जित हैं।

नक्षत्र: मृगशिर ''मृदु व तिङर््यंमुख'' संज्ञक नक्षत्र सायं 07-40 बजे तक, तदन्तर आद्र्रा ''तीक्ष्ण व ऊध्र्वमुख'' संज्ञक नक्षत्र रहेगा। मृगशिर नक्षत्र में यदि समय व तिथ्यादि शुद्ध व शुभ हो तो विवाह, यज्ञोपवीत, यात्रा, देव-प्रतिष्ठा, वास्तु और कृषि सम्बन्धी कार्य शुभ होते हैं, पर अभी श्राद्ध पक्ष में शुभ व मांगलिक कार्य शुभ नहीं होते।


योग: वरियान नामक नैसर्गिक शुभ योग अंतरात 05-22 बजे तक, तदन्तर परिघ नामक नैसर्गिक अशुभ योग है। परिघ योग की पूर्वाद्र्ध घटियां शुभ कार्यों में
वर्जित हैं।


विशिष्ट योग: रवियोग नामक शक्तिशाली शुभ योग रात्रि 07-40 बजे तक है, जो तिथि, वार, नक्षत्र जन्य कुयोगों की अशुभताओं को नष्ट कर शुभकार्यारम्भ के लिए मार्ग प्रशस्त करता है।


करण : भद्रा संज्ञक विष्टि नामकरण सायं 06-08 बजे तक , तदन्तर बव-बालवादि करण क्रमश: है।


व्रतोत्सव: आज सप्तमी का श्राद्ध है

kundali_5.jpg

चंद्रमा: चंद्रमा प्रात: 06-59 बजे तक वृष राशि में, इसके बाद मिथुन राशि में होगा।


शुभ मुहूर्त: आज मृगशिर में प्रसूति स्नान, अन्नप्राशन, हलप्रवहण व विपणि-व्यापारारम्भ के यथाआवश्यक शुभ मुहूर्त हैं।


दिशाशूल: गुरुवार को दक्षिण दिशा की यात्रा में दिशाशूल रहता है। चन्द्र स्थिति के अनुसार आज प्रात: 06-59 बजे के बाद से पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक व शुभप्रद है।


राहुकाल (मध्यममान से): दोपहर बाद 1-30 बजे से अपराह्न 3-00 बजे तक राहुकाल वेला में शुभकार्यारम्भ यथासम्भव वर्जित रखना हितकर है।

आज जन्म लेने वाले बच्चे: इनके नाम (वो, क, कि, कू, घ) आदि अक्षरों पर रखे जा सकते हैं। प्रात: 06-59 बजे तक जन्मे जातकों की जन्म राशि वृष व इसके बाद जन्मे जातकों की जन्म राशि मिथुन है। वृष राशि के स्वामी शुक्र व मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं। सायं 07-40 बजे तक जन्मे जातकों का जन्म स्र्वणपाद से व इसके बाद जन्मे जातकों का जन्म रजतपाद से है। सामान्यत: ये जातक शोख तबीयत वाले, विवेकशील, कुछ अहंकारी, चंचल चित्त वाले और कुछ क्रोधी स्वभाव के होते हैं। वृष राशि वाले जातकों को लाभ के अवसरों को नहीं छोडऩा चाहिए। प्रतियोगी क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

जयपुर।
केन्द्रीय कारागृह जयपुर में रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के सौजन्य से ह्दय परिवर्तन सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें बंदियों के लिए मोटिवेशनल स्पीच का प्रोग्राम रखा गया। केन्द्रीय कारागार में बुधवार को पुलिस महानिदेशक कारागार भूपेन्द्र कुमार दक की अध्यक्षता में रोटरी क्लब जयपुर के सौजन्य से मोटिवेशनल स्पीच का प्रोग्राम रखा गया। मोटिवेशनल स्पीच के 9 बार के विश्व रिकार्ड धारक प्रेरक वक्ता सुबोध जैन ने बंदियों को मोटिवेशन करते हुए बताया कि इंसान चाहे तो क्या कुछ नहीं कर सकता। कुछ अच्छा करने के लिए मुहुर्त की जरूरत नहीं होती। बल्कि सकारात्मक इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। डाकू अगुलीमान जिसे बौद्ध ने शिक्षा देकर अपना भिक्षु बनाया। भगवान नारायण ने डकैत रत्नाकार को डकैत रत्नाकार से महर्षि वाल्मिकी बनाया। भगवान कृष्ण ने जेल में जन्म लेकर सृष्टि का भला किया। महात्मा गांधी, सुभाष चन्द्र बोस, भगत सिंह आजाद जैसे महापुरुष अच्छे कार्य के लिए जेल गए। डर के आगे जीत है। जन्म से कोई अपराधी नहीं होता। अच्छे कार्य की शुरुआत कही से भी की जा सकती है। सौरभ जैन ने बताया कि प्रेरणा पूर्वजों से भी मिलती है। उन्हें प्रेरणा उनकी माताजी से मिली। उन्होंने कहा कि अक्सर व्यक्ति दूसरों के लिए ही ताली बजाता है। यहि स्वयं भी अच्छा करे तो अपने लिए दूसरों से ताली बजवा सकता है। पुलिस महानिदेशक कारागार भूपेन्द्र दक बने बताया कि मोटिवेशन प्रोग्राम जयपुर के साथ साथ राज्य की सभी केन्द्रीय जिला, उपकारागृह कुल 105 जिलों के बंदी ऑनलाइन के माध्यम से आज एक साथ देखा। रोटरी क्लब जयपुर सिटीजन के अध्यक्ष राजेश गंगवाल, चार्टर अध्यक्ष सुधीर जैन सहित कई लोगों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में महानिरीक्षक कारागार विक्रम सिंह कर्णावत, जेल अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा, उपाधीक्षक शिवेन्द्र कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

झुंझुनूं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र राजस्थान विधान सभा के झुंझुनूं (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) में से एक है। यह जिला प्रदेश की राजनीति में अहम स्थान रखता है। 1951 से लेकर अब तक हुए विधानसभा चुनावोंं में अधिकतर बार कांग्रेस यहां से जीतती आई है। वर्तमान में बृजेंद्र सिंह ओला (Brijendra Singh Ola) यहां से विधायक हैं और अशोक गहलोत मंत्रिमंडल में परिवहन (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री हैं।

इस सीट पर सबसे पहले चुनाव वर्ष 1951 में हुआ था। तब कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरे नरोत्तम लाल ने जीत दर्ज की थी। उसके बाद 1957 के चुनाव में कांग्रेस ने उन्हीं पर भरोसा जताया और वह लगातार दूसरी बार चुनाव जीतने में सफल रहे। 1962 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने सुमित्रा सिंह को टिकट दिया और वह जीतने में सफल रहीं।

जीत की हैट्रिक बनाई
इसके बाद सुमित्रा सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 1967, 1972 और 1977 के चुनावों में जीत दर्ज कर हैट्रिक बनाई। हालांकि, तीन साल बाद 1980 में हुए चुनाव में कांग्रेस ने सुमित्रा की जगह सीस राम ओला को मैदान में उतारा और पार्टी का यह निर्णय सही साबित हुआ। 1985 के चुनाव में कांग्रेस ने फिर से ओला को मैदान में उतारा और वह फिर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।

जनता दल ने रोका कांग्रेस का विजयी रथ
हालांकि, 1990 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ा। इस वर्ष हुए चुनाव में जनता दल की टिकट पर मैदान में उतरे मोहम्मद माहिर आजाद ने जीत दर्ज कर कांग्रेस का विजयी रथ को रोक दिया। 3 साल बाद सीट फिर से कांग्रेस की झोली में आई सीट जनता दल के पास यह सीट केवल 3 साल तक ही रह पाई। 1993 में हुए चुनाव में सीस राम ओला तीसरी बार यहां से जीतने में सफल रहे। हालांकि, 1998 के चुनाव में निर्दलीय मैदान में उतरी कांग्रेस की पूर्व नेता सुमित्रा सिंह यहां से जीत दर्ज करने में सफल रही।

2003 में फिर जीतीं सुमित्रा
2003 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्त्ता से बेदखल कर वसुंधरा राजे के नेतृत्व में सरकार बनाने में सफल हुई भारतीय जनता पार्टी ने सुमित्रा सिंह को मैदान में उतारा और वह फिर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। फिर से कांग्रेस की झोली में आई सीट हालांकि, 2003 के बाद 2008, 2013 और 2018 के चुनावों में कांग्रेस ने फिर से शानदार वापसी करते हुए सीट को अपने पास बरकार रखा। इन तीनों चुनाव में बृजेंद्र ओला ने जीत दर्ज की और वर्तमान सरकार में परिवहन मंत्री हैं।

जयपुर. सुभाष चौक में सड़क दुर्घटना को साम्प्रदायिक माहौल देने के विरोध में सर्व समाज की ओर से बड़ी चौपड़ पर दिए जा रहे महाधरना के दौरान एक बार तनाव की स्थिति बन गई। सैकड़ों युवा धरना स्थल से रामगंज बाजार की तरफ नारेबाजी करते हुए कूच कर गए। हालांकि रामगंज बाजार के मुहाने पर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ और बड़ी चौपड़ पर रामगंज की तरफ एडिशनल कमिश्नर कैलाश बिश्नोई व कुंवर राष्ट्रदीप ने भीड़ को समझाने का प्रयास किया। बड़ी चौपड़ महाधरना से भीड़ रामगंज बाजार के मुहाने पर लगे पुलिस वेरिकेड्स तक पहुंच गई और रामगंज बाजार की तरफ जाने के लिए पुलिसकर्मियों से धक्का मुक्की करने लगी। लेकिन पुलिस अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ भीड़ में उग्र युवाओं को समझाते हुए बड़ी चौपड़ की तरफ धकेला। करीब आधा घंटे तक तनाव की स्थिति बनी रही। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ शुरू होने पर सभी युवा शांत हुए और हनुमान चालीसा के पाठ करने लगे। क्षेत्र की डीसीपी राशि डूडी डोगरा चारों तरफ की कमान संभाले हुए थी। पुलिस की सूझबूझ के कारण महाधरना शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। महाधरना समापन के बाद बड़ी संख्या में रामगंज की तरफ भीड़ पैदल रवाना हो गई। इस दौरान रामगंज बाजार में बिजली के पोल पर लगा एक धार्मिक ध्वज को एक युवक उतारने का प्रयास करने लगा। तभी करीब 100 मीटर दूर खड़े पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ अकेले ही दौड़ लगाते हुए युवक को पकड़ा। इसके बाद अन्य पुलिस बल वहां पहुंचा और युवाओं को समाझकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सादावर्दी में पुलिसकर्मियों के गले में केसरिया दुपट्टा डालकर तैनात कर रखे थे। भीड़ रामगंज की तरफ जाने लगी तो ये पुलिसकर्मी भीड़ को अपने मनमुताबिक डायवर्ट भी किया। पुलिस ने महाधरना को देखते हुए बड़ी चौपड़ पर जाने वाले बाजारों में जौहरी बाजार को सांगानेरी गेट, हवामहल बाजार में चांदी की टकसाल और त्रिपोलिया बाजार में चौड़ा रास्ता के पास वेरिकेड्स लगाकर वाहनों के लिए रास्ता बंद कर दिया था। यहां से लोगों को पैदल महाधरना स्थल जाने की व्यवस्था की गई। वहीं साम्प्रदायिक माहौल न बिगड़े इसके लिए बड़ी चौपड़ से रामगंज चौपड़ के बीच में चार जगह वेरिकेड्स लगा रखे थे। घाटगेट बाजार, सूरजपोल बाजार व रामगंज चौपड़ से चार दरवाजा जाने वाले मार्ग पर भी वेरिकेड्स लगाए गए। ताकि दोनों तरफ से भीड़ बेरोकटोक न आ जा सके। महाधरना को देखते हुए परकोटा में करीब डेढ़ हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। इसके अलावा बड़ी संख्या में एडिशनल डीसीपी, एसीपी, निरीक्षक लगाए गए।

Rajasthan Assembly Election 2023 : जयपुर। चुनाव नजदीक आते ही टिकट दावेदारों का सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे दावेदार नाते-रिश्ते तक भूल गए। अलवर ग्रामीण सीट को लेकर ऐसा ही मामला बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर घटित हुआ। यहां अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से टिकट हासिल करने के लिए घमासान मचा रहा।

पूर्व विधायक जयराम जाटव के और दूसरे पक्ष के दावेदार समर्थक कार्यालय पहुंचे। जाटव के सामने उनकी ही बेटी मीना कुमारी भी भाजपा से टिकट मांग रही है। यहां दोनों ने जमकर नारेबाजी की और बाद में एक-दूसरे के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

मामला मारपीट तक भी पहुंची, लेकिन एनवक्त पर लोगों ने बीचबचाव किया। इस बीच मीना कुमारी की अपने भाई (जाटव के बेटे) के बीच भी तनातनी हो गई। मीना कुमारी ने मारने के लिए चप्पल तक उठा ली।

यह स्थिति देख भाजपा के बड़े नेता भी एकबारगी सकपका गए। यहां मौजूद दूसरे कार्यकर्ताओं में चर्चा चलती रही कि, राजनीतिक महत्वकांक्षा के कारण ऐसा होना दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बीजेपी के उम्मीदवारों की सूची जारी होने में हो रही देरी, सामने आई ये वजह

RPS Transfer List : जयपुर. पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को एक आदेश जारी कर 16 पुलिस उप अधीक्षकों के तबादले किए हैं। एडीजी संजीव कुमार नार्जरी के आदेशानुसार कैलाश जिंदल को जयपुर कमिश्नरेट में एसीपी अशोक नगर लगाया है।

यह भी पढ़ें : Govt Jobs : सेंट्रल रेलवे में ग्रुप सी और डी पदों के लिए निकली भर्ती

तरुणकांत सोमानी को सीओ छबड़ा, बुद्धाराम बिश्नोई को सोजत सिटी, मुकेश चौधरी को सीओ भिवाड़ी, सुरेन्द्र सिंह को सहायक कमांडेंट 5वीं बटालियन आरएसी, महेश चंद मीणा को सीओ आबकारी, विजय कुमार को सीओ खानपुर, राजीव रहाड़ को सीओ रेवदर, संजय कुमार आर्य को सीओ यातायात अलवर, नेत्रपाल सिंह को आरपीए जयपुर, घनश्याम वर्मा को लीव रिजर्व एडीजी (कल्याण) कार्यालय, मृत्युंजय मिश्रा को सीओ झाडोल, पार्थ शर्मा को सीओ राजसमंद, राहुल जोशी को एससी-एसटी सैल राजसमंद, अभय कुमार को सायबर सैल राजसमंद व रुद्र प्रकाश शर्मा को लीव रिजर्व सीआईडी-सीबी में लगाया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान विधानसभा चुनाव : कांग्रेस का गढ़ है झुंझुनूं विधानसभा सीट

जयपुर। प्रदेश में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार कैसे रिपीट हो, इसे लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस कांग्रेस हर संभव प्रयास कर रही है। एक ओर जहां कर्नाटक फॉर्मूले पर टिकट वितरण की बात कही जा रही है तो वहीं अब चुनाव रणनीति भी कर्नाटक फॉर्मूले पर बनने पर मंथन हो रहा है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने इसके लिए कर्नाटक में चुनाव प्रबंधन संभाल चुके शशिकांत सेंथिल को राजस्थान की जिम्मेदारी दी है। जिस पर सेंथिल के नेतृत्व में सेंट्रल वॉर रूम ने कामकाज भी शुरू कर दिया है। इसे लेकर सेंथिल ने बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस सचिवों की बैठक ली और कर्नाटक फॉर्मूले से अवगत करवाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे।


शशिकांत सेंथिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक में कैसे 40 फीसदी करप्शन के मामले को प्रमुख मुद्दा बनाया जो सीधे जनता से जुड़ा हुआ था। ऐसे में राजस्थान में भी केंद्र सरकार और बीजेपी के खिलाफ ईस्टर्न कैनल परियोजना, महंगाई, युवा बेरोजगारी जैसे मुद्दों को ग्रासरूट पर प्रमुखता से उठाया जाए।

साथ ही सचिवों तो को यह भी कहा कि अपने-अपने प्रभार वाले विधानसभा क्षेत्रों और जिलों में स्थानीय कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ समन्वय रखें और चुनावी का फीडबैक लेते रहे। जिन विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को लेकर क्या-क्या कमजोरी सामने आ रही हैं उनका भी फीडबैक सेंट्रल वॉर रूम को भेजा जाए जिससे कि समय रहते उन कमजोरी को दूर किया जाता जा सके।

कार्यकर्ता से पीसीसी अध्यक्ष पद पर
पीसीसी सचिवों की बैठक में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पार्टी ने एक आम कार्यकर्ता को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया है यह काम केवल कांग्रेस नेतृत्व भी कर सकता है। उन्होंने कहा कि वे 1981 से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे और आज प्रदेश कांग्रेस के सर्वोच्च पद पर हैं। डोटासरा ने कहा कि मैं उन अध्यक्षों में से नहीं हूं जो मंच पर अपनी कुर्सी बीच में लगवाने में भरोसा करता हों, मैं तो कोने में बैठकर भी काम करने में शर्म महसूस नहीं करता हूं। यही वजह है कि राहुल गांधी की जनसभा दौरान भी मंच पर जिलाध्यक्षों की कुर्सी लगाई गई थी और विधायक सामने बैठे हुए थे।

 

वीडियो देखेंः- Cag Report 2023 : आपके राज्य पर कितना कर्ज..?| CM Ashok Gehlot | Rajasthan News | Breaking

जयपुर। सुशासन पर बुधवार को झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में विभिन्न राज्यों में हुए नवाचारों का प्रजेंटेशन दिया गया, गुरूवार को राजस्थान के नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। दो दिवसीय क्षेत्रीय सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2014 में शिकायत निवारण पोर्टल पर हर साल देश भर में लगभग 2 लाख शिकायतें आती थीं, आज यह संख्या उस समय के मुकाबले 10 गुना यानि लगभग 20 है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्रालयों की ओर से शिकायतों का औसत निपटाने समय 2021 में 32 दिन था, जो जनवरी 2023 में 19 दिन हो गया है। यह स्थिति शिकायत निवारण तंत्र पर लोगों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।


जितेंद्र सिंह ने कहा कि आकांक्षी जिले, गतिशक्ति और कोविड वैक्सीन को लेकर हुए कार्य में देश रोल मॉडल के रूप में उभर कर आया है, अन्य देशों में भी इसका अनुशरण किया। इस मौके पर मुख्य सचिल उषा शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने सुशासन देते हुए लोगों को योजनाओं की गारंटी दी है, जिनके जरिए अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी लाभ मिल रहा है।

डीबीटी के जरिए गैस सब्सिडी और छात्रवृत्ति सीधे लोगों के खातों में जा रही है। 181 हैल्पलाइन के जरिए पांच साल में करीब एक करोड़ शिकायतें मिली हैं और इनमें से लाखों लोगों की समस्याओं का समाधान किया गया है।

एचसीएम रीपा के डीजी नवीन महाजन ने कहा कि गुरूवार को राजस्थान में गवर्नेंस को लेकर अपनाए गए नवाचारों पर प्रजेंटेशन दिया जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारियों के अनुसार गुरुवार को पहले चूरू और हनुमानगढ़ के कलक्टर प्रजेंटेशन देंगे और उनके बाद एसीएस वीनू गुप्ता, एचसीएम रीपा के डीजी नवीन महाजन और भारत सरकार में सचिव वी. श्रीनिवास नवाचारों को लेकर प्रजेंटेशन देंगे।

Netflix To Increase Streaming Service Price : स्ट्रीमिंग दिग्गज नेटफ्लिक्स कथित तौर पर हॉलीवुड स्ट्राइक के दौरान खोए राजस्व की भरपाई के लिए अपनी स्ट्रीमिंग सर्विस की कीमत फिर से बढ़ाने की योजना बना रही है, जिसकी शुरुआत अमेरिका और कनाडा से होगी। द वर्ज की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी हड़ताल (स्ट्राइक) खत्म होने के कुछ महीनों बाद कीमतों में बढ़ोतरी जारी कर सकती है, जो आने वाले हफ्तों में हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह न्यूज सबसे पहले वॉल स्ट्रीट जर्नल ने प्रकाशित की थी।

यह भी पढ़ें : नेटफ्लिक्स के बाद डिज्नी प्लस यूजर्स को देने जा रहा झटका, अगले महीने से फीचर पर लगेगी रोक

यह भी देखने वाली बात होगी कि कीमतों में कितनी बढ़ोतरी की जाएगी। स्ट्रीमिंग सेवाओं से अधिक वेतन और शेष भुगतान की मांग को लेकर जुलाई में 15,000 से अधिक टेलीविजन और फिल्म अभिनेता हड़ताल पर चले गए। स्क्रीन एक्टर्स गिल्ड-अमेरिकन फेडरेशन ऑफ टेलीविजन एंड रेडियो आर्टिस्ट्स का एक संघ, जो लगभग 1,60,000 अभिनेताओं का प्रतिनिधित्व करता है, हड़ताल पर है क्योंकि संघ एलायंस ऑफ मोशन पिक्चर एंड टेलीविजन प्रोड्यूसर्स के साथ अवशेषों और एआई के उपयोग के संबंध में एक समझौते पर पहुंचने में विफल रहा है।

वे राइटर्स गिल्ड ऑफ अमेरिका (डब्ल्यूजीए) के नक्शेकदम पर चल रहे थे, जो 2 मई से हड़ताल पर हैं। पिछले साल, नेटफ्लिक्स (Netflix) ने अपने सभी प्लान की कीमतें बढ़ा दीं, विज्ञापन-मुक्त मानक स्तर को बढ़ाकर 15.49 डॉलर प्रति माह और प्रीमियम प्लान को 19.99 डॉलर प्रति माह कर दिया।

कंपनी ने 6.99 डॉलर प्रति माह विज्ञापन-समर्थित योजना भी पेश की और बाद में अपनी 9.99 डॉलर प्रति माह मूल विज्ञापन-मुक्त योजना को बंद कर दिया। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में पासवर्ड साझा करने पर रोक लगा दी और अपने खाते को अपने घर के बाहर के किसी व्यक्ति के साथ साझा करने के लिए प्रति माह अतिरिक्त 7.99 डॉलर चार्ज करना शुरू क र दिया।

-आईएएनएस

Tags:
  • apps

Rajasthan Police Constable PET/PST Date Declared : राजस्थान पुलिस ने कांस्टेबल के 3578 पदों की भर्ती के लिए आयोजित होने वाली शारीरिक दक्षता/मापतौल (पीईटी/पीएसटी) परीक्षा के लिए तिथि जारी कर दी है। परीक्षा 26 से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता/मापतौल परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in और https://recruitment2.rajasthan.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Election 2023 : केन्द्र सरकार की नीतियों से गरीब व अमीर की खाई बढ़ी: सचिन पायलट

किसी भी सूरत में एडमिट कार्ड डाक के जरिए नहीं भेजे जाएंगे। विभाग की ओर से जारी शॉर्ट नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अभ्यर्थी परीक्षा की तैयारी रखें और आधिकारिक वेबसाइट को नियमिति रूप से देखते रहें। जो उम्मीदवार पीईटी/पीएसटी सफल होंगे, उन्हें राजस्थान पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 2023 में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राजस्थान : चुनाव से पहले फिर जारी हुई तबादला सूची, 16 उप अधीक्षकों को किया इधर से उधर

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने बुधवार को पार्टी नेता के रूप में कंजरवेटिव पार्टी के अपने पहले सम्मेलन को संबोधित किया। सुनक ने यहां कहा कि, ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और उनकी गाथा एक ब्रिटिश कहानी है। सुनक ने कहा कि ब्रिटेन एक नस्लवादी देश नहीं है और यहां उनकी त्वचा का रंग कोई 'बड़ी बात' नहीं है। पीएम पद का कार्यभार संभालने के लगभग एक साल बाद सुनक के इस भाषण को उनके राजनीतिक करियर का सबसे महत्वपूर्ण भाषण माना जा रहा है। एक घंटे से लंबे चले इस भाषण में सुनक ने करीब 7500 शब्द बोले।

अक्षता ने कराया सुनक का परिचय, 14 साल बाद भी हूं आकर्षित
अपने पति के कंजरवेटिव पार्टी के इस पहले सम्मेलन के लिए सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने राजनीतिक मंच पर पहली बार पदार्पण किया। वह मैनचेस्टर में कंजरवेटिव पार्टी के सम्मेलन में अपने पहले भाषण के लिए सबसे अच्छे दोस्त ऋषि सुनक का परिचय देने के लिए सामने आईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि शादी को 14 साल हो गए हैं लेकिन वे आज भी ऋषि सुनक के प्रति आकर्षित हैं। अक्षता ने कहा, ऋषि के साथ रहना मेरी जिंदगी का सबसे आसान फैसला था।


ईमानदारी सुनक की ताकत
अक्षता ने बताया कि वे बिना निमंत्रण के यहां आईं और इस बारे में उनके पति को भी पता नहीं है। अक्षता ने कहा कि मैं आज उन्हें और पार्टी को अपना समर्थन दिखाने के लिए यहां आई हूं। इस मौके पर मैं कहीं दूसरी जगह होने के बारे में सोच भी नहीं सकती। अक्षता ने कहा, सुनक की जिस चीज ने मुझे उनकी ओर सबसे ज्यादा आकर्षित किया, वह थी उनके चरित्र की ताकत, उनकी ईमानदारी, उनकी सत्यनिष्ठा और सही-गलत की दृढ़ समझ।

मार्गरेट थैचर से जोड़ा
इसके बाद सुनक ने अपने भाषण में खुद को जानी-मानी कंजरवेटिव नेता मार्गरेट थैचर से जोड़ा। फार्मेसी चलाने वाले परिवार में पैदा हुए सुनक ने कहा कि उनकी पार्टी एक किराने वाली की बेटी और फार्मेसी वाले के बेटे की पार्टी है। सुनक ने इस मौके पर तीन अहम घोषणाएं की, जिनकी हर ओर चर्चा हो रही है।

16 से 19 साल के बीच अंग्रेजी और गणित का अध्ययन अनिवार्य
इस मौके पर सुनक ने कहा कि वे शिक्षा के क्षेत्र में नए ब्रिटिश स्टैंडर्ड को प्रस्तावित कर रहे हैं। इसके अंतर्गत हर 16 से 19 वर्ष के छात्र को अब गणित और अंग्रेजी पढ़ना अनिवार्य होगा और उन्हें कुल 5 विषय पढ़ने होंगे। इसके लिए व्यापक पैमाने पर शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी।

सिगरेट पर बैन
सुनक ने यहां घोषणा की है कि आने वाले समय में बच्चे ब्रिटेन में सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे। इसके लिए वे हर साल सिगरेट खरीदने के लिए उम्र को बढ़ाना चाहता हैं। अब ब्रिटेन में 14 साल से कम के बच्चे सिगरेट नहीं खरीद पाएंगे और इसमें हर वर्ष एक साल की बढ़ोतरी होती जाएगी।

पुरुष तो हमेशा पुरुष रहेंगे
वहीं एक अन्य बयान से सुनक विवादों में भी घिर गए हैं। सुनक ने कहा कि ये कहना सही नहीं कि कोई भी अपनी सोच के अनुसार पुरुष या महिला कुछ भी हो सकता है। पुरुष हमेशा पुरुष रहेंगे और महिला हमेशा महिला। ये एक सामान्य समझ की बात है। सुनक के इस कथन को एक तरह से ट्रांसजेंडर पहचान पर सवाल उठाने से जोडा़ जा रहा है।

Tags:
  • world

लंदन. दुनिया में मीठे ड्रिंक्स की खपत बढ़ गई है। हाल ही नेचर कम्युनिकेशन जर्नल में प्रकाशित अध्ययन में सामने आया कि 1990 से 2018 के बीच शर्करायुक्त ड्रिंक्स की वैश्विक खपत में 16 फीसदी की वृद्धि हुई है। 185 देशों के इन आंकड़ों के आधार पर मौजूदा जीवन शैली को लेकर अमरीका की टफ्ट यूनिवर्सिटी के अध्ययन में सामने आया कि 2005 में बाद से मीठे ड्रिंक्स का सेवन बढ़ गया, खासकर 40 वर्ष की उम्र से ज्यादा के लोगों में। अध्ययन में सामने आया कि दुनिया में सबसे ज्यादा शर्करा युक्त ड्रिंक्स उप सहारा अफ्रीका, लैटिन अमरीका और कैरेबियाई देशों के लोग पीते हैं। पूर्वी अफ्रीकी देश रवांडा में सबसे ज्यादा 34 डिंक्स एक व्यक्ति सप्ताह में औसतन पीता है, जबकि टोगो में 29 ड्रिंक है।

भारत, चीन, बांग्लादेश में ज्यादा नहीं
इंग्लैंड में 4.2 ड्रिंक्स हर व्यक्ति औसतन एक सप्ताह में पी लेता है। ब्रिटेन की खपत पश्चिमी यूरोप में सबसे अधिक है। एशियाई देशों की बात करें तो भारत, चीन और बांग्लादेश में औसत साप्ताहिक ड्रिंक्स का महज 5 फीसदी ही स्वीट ड्रिंक्स इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे किया सर्वेक्षण
ये निष्कर्ष बड़े सर्वेक्षण से निकाला है, जिसमें 20 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों से उनकी आहार आदतों के बारे में पूछा गया। अध्ययन में मीठी चाय और कॉफी का शामिल नहीं किया गया, क्योंकि शर्करा पेय के विपरीत इनमें आमतौर पर एक कप में 50 कैलोरी कम होता है।

डब्लूएचओ कर चुका आगाह
विश्व स्वाथ्य संगठन के मुताबिक स्वीट ड्रिंक्स में आमतौर पर चीनी की बजाय आर्टिफिशियल स्वीटनर एस्पार्टेम का इस्तेमाल किया जाता है, जो कैंसर का भी कारण बन सकता है। एस्पार्टेम एक मिथाइल एस्टर नामक कार्बनिक का कंपाउंड है। इसे लैब में बनाया जाता है और चीनी से 200 गुना तक ज्यादा मीठा होता है। स्वीट ड्रिंक्स में यह 95 फीसदी तक इस्तेमाल किया जाता है।

अमरीका की प्रतिनिधि सभा मंगलवार को एक तरह की अराजकता दिखी। हार्डलाइनर कहे जाने वाले सांसद मैट गेट्ज के नेतृत्व में आठ रिपब्लिकन सांसदों ने अपनी ही पार्टी के स्पीकर केविन मैक्कार्थी को हटाने के लिए डेमोक्रेट सदस्यों से हाथ मिला लिया। मैक्कार्थी को पद से हटाने के लिए संसद के अंदर मतदान में 216-210 वोटों से मैक्कार्थी को उनके पद से हटा दिया गया। इस तरह बाइडन प्रशासन के लिए संसद के जरिए दो-दो बार आपातकालीन ऋण सीमा को बढ़ाकर देश को डिफॉल्ट होने से बचाने के बाद भी केविन मैक्कार्थी को डेमोक्रेटिक पार्टी के सांसदों का साथ नहीं मिला और मतदान के दौरान डेमोक्रेटिक सांसदों ने मैक्कार्थी के खिलाफ वोट डाला।

पहली बार स्पीकर को हटाया गया
अमरीकी इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है, कि सदन ने अपने नेता को हटाने के लिए मतदान किया है। इसके पहले 2015 में स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मौका आया था, लेकिन तब स्पीकर ने मतदान से पहले ही स्पीकर पद से इस्तीफा दे दिया था।

फिर से स्पीकर बनना नहीं चाहते मैक्कार्थी
जनवरी में अमरीकी संसद के स्पीकर बने केविन मैक्कार्थी केवल 269 दिनों के लिए ही इस पद पर रहे। उन्हें आरंभ से ही अपनी ही पार्टी के हार्डलाइनर कहे जाने वाले नेताओं की तरफ से कई मौकों पर जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ता था। इन हार्डलाइनर्स का नेतृत्व मैट गेट्ज कर रहे थे। गेट्ज को उस समय बड़ा मौका मिल गया जब पिछले दिनों मैक्कार्थी ने रविवार को गेट्ज जैसे नेताओं के विरोध को दरकिनार करते हुए डेमोक्रेट सदस्यों के साथ हाथ मिलाकर अमरीका में शटडाउन रोकने के लिए जरूरी फंडिंग बिल को सदन से पारित करा लिया। अब गेट्ज ने मैक्कार्थी को सबक सिखाने के लिए डेमोक्रेट सदस्यों की मदद से उनको स्पीकर पद से हटा दिया है। पद से हटाए जाने के बाद कैलिफोर्निया से सांसद मैक्कार्थी ने कहा है कि वे अब फिर से स्पीकर पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे।

बंद दरवाजों के पीछे होती है बातचीत
मैक्कार्थी को पद से हटाए जाने के लिए प्रस्ताव का समर्थन करने वाले फ्लोरिडा से सांसद मैट गेट्ज ने कहा है कि मैक्कार्थी को हटाए जाने का कारण वह प्रक्रिया है जिसके द्वारा संघीय व्यय को मंजूरी दी जाती है। संघीय सरकार के विभिन्न विभागों के लिए संसद से बड़े पैमाने पर व्यय बिलों को मंजूरी दे दी जाती है और इसके लिए अक्सर बंद दरवाजों के पीछे बातचीत होती है। 12 अलग-अलग बिलों पर अलग-अलग बहस करने के बजाए एक बड़े पैकेज में मतदान किया जाता है, जिसमें जरूरी खर्च के साथ गैर-जरूरी खर्चों को मंजूरी दे दी जाती है।

अगर रिपब्लिकन पार्टी ने सख्त रुख नहीं अपनाया, तो वाशिंगटन में कभी भी कुछ नहीं बदलेगा।

यह सब सिर्फ ध्यान आकर्षित करने के लिए
शिकायती होने के बजाय शासन करने का चुनाव करने के लिए मुझे कोई अफसोस नहीं है। फ्लोरिडा के सांसद मैट गेट्ज असली रिपब्लिकन नहीं हैं। उनके विरोध का फंडिंग बिल से कोई लेना-देना नहीं है...यह सब ध्यान आकर्षित करने के लिए था। फ्लोरिडा में गेट्ज कई मौकों पर अहम फंडिंग बिल पारित कराने के लिए डेमोक्रेट के साथ खड़े होते रहे हैं।

पैट्रिक मैकहेनरी बने अंतरिम स्पीकर
मैक्कार्थी के इस्तीफे के बाद नॉर्थ कैरोलिना से सांसद पैट्रिक मैकहेनरी को उनकी जगह सदन का अंतरिम स्पीकर बनाया गया है। मैकहेनरी को मैक्कार्थी का बेहद भरोसे मंद व्यक्ति माना जाता है और वो अपने नीति कुशलता के लिए वित्तीय मामलों की जानकारी के लिए जाने जाते हैं।

चुनौतियां इंतजार नहीं करेंगी
राष्ट्रपति जो बाइडेन को उम्मीद है, कि सदन जल्द ही नए स्पीकर का चयन करेगा। उन्होंने कहा है, कि हमारे देश के सामने आने वाली तत्काल चुनौतियां इंतजार नहीं करेंगी।
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे


रिपब्लिकन पार्टी में बढ़ रहा लोगों का भरोसा
संसद में सरकार की फंडिंग पर डेमोक्रेट और रिपब्लिकन के बीच चल रही तकरार के बीच आर्थिक मामलों में अमरीकन लोगों का भरोसा रिपब्लिकन पार्टी में बढ़ा है। गैलप के ताजा सर्वे के अनुसार 32 साल में पहली बार रिपब्लिकन ने डेमोक्रेट्स को इस बेहद अहम मसले पर पीछे छोड़ दिया है। 53 फीसदी लोगों ने जहां आर्थिक मसलों में रिपब्लिकन पार्टी को सही माना है वहीं 39 प्रतिशत डेमोक्रेट के साथ खड़े दिख हैं। इस तरह रिपब्लिकन पार्टी के इस मसले पर 14 अंकों की बढ़ी बढ़त मिल रही है।

Tags:
  • world



जयपुर. राजधानी को जल्द ही विश्वस्तरीय सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल मैदान मिलने जा रहा है। विद्याधर नगर स्टेडियम में करीब 13 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा यह मैदान राज्य का पहला सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल मैदान होगा। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) की ओर से इसकी प्रक्रिया अंतिम चरण में है। यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर का 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और डिस्कस थ्रो इवेंट एरिया भी विकसित किया जाएगा।

फुटबॉल मैदान को फीफा नियमानुसार तैयार किया जा रहा है। रनिंग ट्रैक पर राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय बड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा। नवरात्रा स्थापना के दौरान मैदान के विकास कार्य की शुरूआत की जाएगी। लगभग 6 महीनों में कार्य पूरा होने पर ये सुविधाएं खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होंगी। उल्लेखनीय है सवाईमानसिंह स्टेडियम पर पड़ने वाले दबाव को कम करने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित स्टेडियम का विकास किया जा रहा है।

विद्याधर नगर स्टेडियम में फिलहाल ये खेल चल रहे

स्टेडियम में मौजूदा समय में बास्केटबॉल, कबड्डी, वेटलिफ्टिंग और टेनिस खेलों की गतिविधियां चल रही हैं। इसके साथ ही फुटबॉल भी खेला जाता है। लेकिन उचित मैदान नहीं होने के कारण फुटबॉलर मिट्टी के मैदान में ही खेलने को मजबूर हैं। सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ मैदान बनने से खिलाड़ियों का काफी हद तक मदद मिलेगी। खेल के दौरान चोटिल या घायल होने के खतरे में भी कमी आएगी।

ये होंगी सुविधाएं

खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम
400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक
डिस्कस थ्रो एरिया
ट्रैक एंड फील्ड के कई इवेंट्स
लगभग 3000 दर्शकों के लिए दर्शक दीर्घा
सात हेक्टेयर जमीन का विकास
लगभग 35 स्ट्रीट लाइट्स से चमकेगा ग्राउंड तक का रास्ता

ये फायदे होंगे

राजधानी की मेजबानी में होंगी बड़ी प्रतियोगिताएं
सालभर फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव
खेल पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
यह मैदान अधिक मजबूत होगा, जिसके रखरखाव पर भी कम खर्च होगा
एसएमएस स्टेडियम का दबाव होगा कम

इनका कहना है

जेडीए द्वारा सिंथेटिक एस्ट्रो टर्फ फुटबॉल ग्राउंड, 400 मीटर सिंथेटिक रनिंग ट्रैक और दर्शक दीर्घा का निर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण संबंधित कार्यालय कार्य अंतिम चरण में हैं। नवरात्रा में इसकी विधिवत शुरुआत की जाएगी। तैयार होने में 6 महीने का समय लगेगा। इसके बाद खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध होगा।
महेश गोयल, एक्सइएन, जेडीए

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.