>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023 : नड्डा की चुटकी : 'गहलोत साहब गिनती भूल गए क्या- 2030 से पहले 2023 आता है' Thursday 05 October 2023 04:20 AM UTC+00 जयपुर. Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कांग्रेस सरकार के विजन 2030 पर चुटकी लेते हुए कहा, 'मैं यहां आया तो देखा जगह-जगह मिशन-2030 के पोस्टर लगे हैं। गहलोत साहब भूल गए क्या 2030 से पहले तो 2023 आता है। गिनती भूल गए क्या? ऐसा करोगे तो गुलाटी खा जाओगे।' नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में भाजपा के 'आपणो राजस्थान, सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, राजस्थान को बदनाम करने का काम सीएम गहलोत कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वे महिला उत्पीड़न के नाम पर कई प्रदेशों में जाती हैं, लेकिन राजस्थान में रणथंभौर आकर निकल जाती हैं। इससे पहले वे मोती डूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने गए। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए। कटाक्ष किया, संकल्प दिलाया, विजन बताया... 3. कांग्रेस ने जनता को चूना लगाया: कांग्रेस के नेता जंगल में चूना डालकर जनता को बताते हैं कि यहां से सड़क निकलेगी। भोली-भाली जनता उसे मान भी लेती थी। चुनाव होते ही जनता को चूना लग जाता है। लाल डायरी : मंत्री को हटाया, लेकिन दूसरे को नहीं यह भी पढ़ें : सीएम गहलोत आज जारी करेंगे विजन 2030 दस्तावेज, 2.50 करोड़ से अधिक मिले हैं सुझाव 1.50 करोड़ लोगों से लेंगे सुझाव - सभी जिलों और संभाग मुख्यालय पर एलईडी युक्त रथ खड़े किए जाएंगे। यह भी पढ़ें : भाजपा के नेताओं को नड्डा का संदेश, एक सुर-लय-ताल से काम करो, कमल खिलाने की चिंता करो |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
