>>: Weather Update : राजस्थान से विदा हुआ मानसून, अब मौसम में घुलने लगी ठंडक

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर/पत्रिका. Weather Update : राजस्थान में मानसून विदा हो गया है। इसी के साथ प्रदेश में रात का पारा गिरने लगा है। बीते सितंबर में मानसून की विदाई के साथ अब मौसम में ठंडापन घुलने लगा है। हालांकि सर्दी की रंगत 1 दिसंबर से 10 फरवरी तक ज्यादा रहेगी।

पश्चिम विक्षोभ, बिपरजॉय और मानसून में झमाझम के बाद मौसम करवट बदलने लगा है। बीते दो-तीन दिन से देर रात हल्की ठंडक घुल रही है। बीते एक सप्ताह में दिन का तापमान 34.2 से 36.7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। रात का तापमान भी 25.4 से 23.9 डिग्री सेल्सियस के बीच है। अक्टूबर अंत तक इसमें धीरे-धीरे और गिरावट होगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें : Weather Update: तीन दिन देरी से विदा हुआ मानसून, इस सप्ताह ऐसा रहेगा मौसम

यूं बदलता है मौसम
अक्टूबर की शुुरुआत में बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश के तट को पार कर जाता है। ऐसे में आर्द्रता ज्यादा बढ़ती है। गर्मी और उमस में इजाफा होता है। लेकिन रात को हल्का ठंडापन बढ़ता है। अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 30 से 37 न्यूनतम तापमान 15 से 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाता है। अक्टूबर-नवम्बर में कई बार औसत बरसात 10 से 20 मिलीमीटर तक होती है।

यह भी पढ़ें : Monsoon Update : राजस्थान में टूटा 116 साल का रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने दी नई रिपोर्ट

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.