>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जिले के आठ विद्यालयों को किया क्रमोन्नत, सुविधाएं का विस्तार नहीं Wednesday 04 October 2023 06:07 AM UTC+00 अलवर. प्रदेश के 86 राजकीय उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों को सीधे ही उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया गया है। इसमें जिले के 9 विद्यालय शामिल हैं। जिले में पिछले चार माह में महात्मा गांधी और उच्च माध्यमिक विद्यालय में 100 से भी अधिक विद्यालयों को क्रमोन्नत किया जा चुका है, लेकिन शिक्षा विभाग विद्यालयों में सुविधाएं मुहैया नहीं करवा पा रहा है। विद्यालयों में चतुर्थ श्रेणी से लेकर प्रिंसिपल पद तक रिक्त हैं। जिससे विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालयों के क्रमोन्नत के आदेश शिक्षा निदेशक कानाराम ने जारी किए हैं। क्रमोन्नत विद्यालय सत्र 2023-24 से संचालित किए जाएंगे। कक्षा 9 व 10 एक साथ शुरू की जाएंगी। आगामी सत्रों में कक्षा 11 एवं कक्षा 12 शुरू की जाएंगी। इस प्रकार से होगी स्वीकृति: स्कूलों को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर से मान्यता के लिए आवेदन करना होगा। क्रमोन्नत विद्यालय में वर्तमान में कार्यरत प्रधानाध्यापक, राजकीय प्राथमिक विद्यालय के पद पर कार्यरत वरिष्ठ अध्यापक को उसके विषय के वरिष्ठ अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाएगा। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में वर्तमान में कार्यरत शारीरिक शिक्षक ग्रेड को क्रमोन्नत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के शारीरिक शिक्षक के पद पर समायोजित किया जाएगा। इस प्रकार से है क्रमोन्नत विद्यालयों की संख्या: शिक्षा विभाग की ओर राजस्थान के कई जिलों के विद्यालयों को क्रमोन्नत किया है। इसमें अजमेर 3, अलवर 9, बांसवाड़ा 1, बारां 2, भरतपुर 5, भीलवाड़ा 6, बीकानेर 7, बूंदी 3, चितौड़गढ़ 2, चूरू 1, दौसा 1, धौलपुर 3, गंगानगर 2, हनुमानगढ़ 3, जयपुर 5, जैसलमेर 1, झुंझुनूं 4, करौली 4, कोटा 2, नागौर 3, पाली 3, प्रतापगढ़ 4, राजसमंद 2, सवाई माधोपुर 1, सीकर 3, टोंक 2 तथा उदयपुर के 4 स्कूलों को राजकीय उच्च माध्यमिक स्तर पर क्रमोन्नत किया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
