>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बहनों ने भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना की Wednesday 15 November 2023 04:17 PM UTC+00 भीलवाड़ा में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज बुधवार को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाए। भाइयों की लंबी उम्र की प्रार्थना की।
भाइयों ने बहनों को तोहफे दिए। इससे पहले सुबह से ही दुकानों पर मिठाइयों से लेकर आकर्षक तोहफों की खरीदारी की गई। भाई-बहन के अटूट प्रेम को सूत्र में पिरोते इस त्योहार को लेकर जितना उत्साह बहनों में दिखा, उतने ही भाई भी उत्साहित दिखे। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा के लिए तांता लगा रहा। धनतेरस, छोटी दीपावली, लक्ष्मी पूजन, गोवर्धन पूजा और भैया दूज के साथ ही दीपाेत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया।
|
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
