>>: पति-पत्नी को डरा कर चोर ले गया नकदी व फोन

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

आतिशबाजी के बीच एक मकान में छत से होकर घुसा चोर पेचकस से डरा पति-पत्नी से धक्का-मुक्की कर हजारों की नगदी व महंगा फोन ले गया। चोरी कोठारी मोहल्ला स्थित चार्टेंड एकाउटेंट आशीष जैन के घर हुई। पुलिस ने मामला दर्जकर चोर की तलाश शुरू कर दी। लक्ष्मी की पूजा के बाद देर रात आशीष व उसकी पत्नी कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में बीमार मां भोला देवी सो रही थी। इसी दौरान करीब 11.30 बजे छत के रास्ते नीचे मकान में आए चोर ने कमरे में पहुंच पति-पत्नी के पर्स निकाल बाहर आंगन में आ गया और कीमती सामान टटोलने लगा।

चोर ने आशीष के पर्स में रखी 40 हजार की नकदी व पत्नी के पर्स में रखा महंगा फोन कब्जे में ले लिया। आशीष शोच के लिए बाहर आया तो आंगन में चोर को देख लपककर उसे पकड़ लिया। पति का शोर सुन कर पत्नी भी जाग बाहर आ गई। मगर चोर साथ में लाया पेचकस दिखा डराने लगा और धक्का-मुक्की करने लगा। इस दौरान आशीष चोटिल हो गया। चोर छत के रास्ते से भाग गया।


घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी

देवली. शहर के तेली मोहल्ला में रविवार शाम घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक ले जाते चोर का पीडि़त के पुत्र ने कुछ दूरी तक दौडकऱ एवं चिल्लाकर पीछा भी किया। लेकिन चोर जहा•ापुर चौराहा से तेज रफ्तार के साथ ओझल हो गया। बाइक चोरी को लेकर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया की राजीव पुत्र जसवन्त कुमार शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें पीडि़त ने अवगत कराया कि रविवार शाम घर के बाहर मोरटसाइकिल खड़ी हुई थी। जिसको चोर ले गया। आवाज सुनकर पुत्र दार्शिल भारद्वाज बाहर आया तो एक युवक भाग गया।


सीसीटीवी में चोर की पीठ नजर आई-बाइक चोर की पीठ के पीछे बैग लटका हुआ नजर आ रहा है। जब चोर बाइक लेकर जा रहा था। उसके स्टार्ट की आवाज पर दार्शिल ने दौड़ लगाकर चोर चोर चिल्लाकर पीछा भी किया। इस बीच चोर तेजी गति से बाइक चलाकर जहाजपुर चुंगी नाका चौराहा से ओझल हो गया। इसलिए पकड़ में नहीं आ सका।

इधर, खेत से सब्जी लेकर बेचने आए एक युवक की बाइक चोरी हो गई। पीडि़त ने बाइक चोरी की रिपोर्ट पुलिस थाने में दी है। थानाधिकारी भंवर लाल ने बताया कि राधेश्याम कीर पुत्र घासीराम निवासी गोल डूंगरी टोंक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसमें बताया कि वह 9 नवम्बर को सुबह लोकी बेचने यहां आया था। वापस लौटा तो बाइक नहीं मिली। बाइक चोरी को लेकर मुकदमा दर्ज किया है।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.