>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
आवो गोवर्धनजी महाराज, पूजूं पग्लियां माथा आज Tuesday 14 November 2023 03:01 PM UTC+00 भीलवाड़ा वस्त्रनगरी में दीपावली के दूसरे दिन सोमवार व मंगलवार को दो दिन गोवर्धन पूजा की गई। मंदिरों और घरों में ठाकुर जी को अन्नकूट का भोग लगाया गया। इस बार दो दिन गोवर्धन पूजा हुई।
मंगलवार को भी कुछ मंदिरों में अन्नकूट का भोग लगाया गया। महिलाओं ने गोवर्धन पूजते हुए गाय के गोबर से भगवान गोवर्धन महाराज की आकृति बनाकर पूजा की। पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर समूह में पूरे विधि-विधान के साथ महिलाओं ने गोवर्धनजी महाराज की पूजा कर परिवार में खुशहाली की कामनाएं की। महिलाओं ने भगवान गोर्वधन के गीत आवो गोवर्धनजी महाराज, पूजूं पग्लियां माथा आज, पूरण कराजो सारो काज, जुग-जुग जिए परिवार, पूजा गोर्वधन वीर सहित लोकगीत गाए तथा अपने परिवार की सुख-समृद्धि व शांति के लिए आशीर्वाद मांगा। मंगलवार को भी शहर व जिले में गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की गई। भाई दूज आज |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
