>>: Digest for November 16, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

भरतपुर. पांच दिवसीय दीपोत्सव के अंतर्गत भाई दूज पर बुधवार को हलैना बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ ने कस्बे के बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था की पोल पूरी तरह से खोल कर रख दी। बुधवार को सुबह से ही बस स्टैंड पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। बस स्टैंड से बनखंडी मंदिर नदबई रोड पुलिस थाना तक वाहनों से बार-बार जाम लगता रहा। बस स्टैंड की पार्किंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सुबह से ही पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया था और बारी-बारी से वाहनों को निकाला गया। लेकिन बस स्टैंड पर हुए अतिक्रमण से हालात संभल नहीं पाए। इसके चलते बुधवार को हुए दो सड़क हादसों में तीन जनों की मौत हो गई।

पहला हादसा बुधवार दोपहर को हुआ, जिसमें बस स्टैंड पर हलैना निवासी दिलीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह जाटव दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में युवक का पैर टूट गया। पुलिस ने तत्काल स्थानीय चिकित्सालय पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे भरतपुर के लिए रैफर कर दिया। दूसरा हादसा बुधवार शाम को बनखंडी आश्रम के पास हुआ। जिसमें टेम्पो की चपेट में आने के बाइक सवार दो जने घायल हो गए। घायलों में भूदेव पिता घनश्याम और छोटू पिता भूरीसिंह निवासी हंतरा शामिल हैं। ये दोनों बाइक पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में टेम्पो की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। जिन्हें भरतपुर रैफर किया गया है।बरसों पुरानी है अतिक्रमण की समस्या

कस्बे के बस स्टैंड पर हुए अतिक्रमण की समस्या कई वर्षों पुरानी है। प्रशासन की ओर से कई बार इस अतिक्रमण को हटाया गया लेकिन जितना प्रशासन ने अतिक्रमण को हटाया कुछ दिन बाद उससे ज्यादा अतिक्रमण हो जाता है। कदाचित बस स्टैंड के हालात ऐसे हैं कि स्टैंड पर खड़ा होना बाजार में अंदर प्रवेश करना बड़ा मुश्किल है और तहसील के सामने खड़ा करना तो कतईं संभव नहीं है। अतिक्रमण की वजह से आज बस स्टैंड पर उमड़ी भीड़ से पूरी पार्किंग व्यवस्था फेल हो गई। पुलिस ने काफी प्रयास किया लेकिन भीड़ संभल नहीं पाई और दो हादसों में तीन जने घायल हो गए।

नदबई. उप तहसील मुख्यालय लखनपुर के ग्रामीणों ने राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय वाले कीचड़युक्त मार्ग को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार का ऐलान किया है। समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की यह रास्ता गांव के आवागमन का मुख्य मार्ग है। जलभराव के कारण अत्यंत जर्जर एवं कीचड़युक्त होने से राहगीरों, बच्चों एवं बुजुर्गों को आवागमन में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पडता है। यहां पर बधेल समाज के आवास बने हुए हैं गंदगी एवं दुर्गंध में यहां के निवासियों को रहना पड़ रहा है। जिससे मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बना हुआ है। क्षेत्रीय विधायक सहित ग्राम पंचायत लखनपुर को लिखित में अवगत कराने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस संबंध मे कई बार प्रशासन को भी अवगत करवाया कि इस मार्ग पर महानरेगा अन्तर्गत ग्रेवल सडक बनवाई जाए, लेकिन आज तक इस मार्ग की किसी भी जनप्रतिनिधि ने सुध नहीं ली।

अब जनता ने कसी कमर, चुनाव का किया बहिष्कार

अब ग्रामीणों का कहना की जो विधायक प्रत्याशी जीतने के बाद सर्व प्रथम इस कीचड़युक्त रास्ते को बनाने के लिए सर्व समाज के साथ बधेल समाज को पूर्णरूपेण आश्वस्त करेगा उसे ही मतदान किया जाएगा नहीं तो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान का बहिष्कार किया जाएगा। इस अवसर पर एडवोकेट महेश लखनपुर, बधेल समाज लखनपुर अध्यक्ष रतनसिंह, रमन बधेल, चौहान, समय सिंह बधेल, बिष्णु प्रताप, अजमत, राजपाल बधेल, सूरज, बल्देव,रामवीर बधेल, यदुवीर चौधरी, प्रदीप दुवे, केशव, सुखराज भगत सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.