>>: Digest for November 19, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

Table of Contents

निर्वाचन आयोग की पहली बार 80 वर्ष से अधिक आयु के वृद्व एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए होम वोङ्क्षटग ब्लॉक में दूसरे दिन भी हुई। शहर में 30 मतदाता घर से मताधिकार का प्रयोग कर रहे है। ब्लॉक से पहली बार 242 मतदाताओं ने होम वोङ्क्षटग सुविधा का चयन किया है। तीन दिवसीय होम वोङ्क्षटग के पहले दिन 80 में से 77 मतदाता ने मतदान किया। जबकि दो जनों की मौत हो चुकी है और एक अन्य जगह अस्पताल में उपचाररत है।


शुक्रवार को टीम के माइक्रो आब्जर्वर, सेक्टर ऑफिसर, पीआरओ एवं होम वोङ्क्षटग डाक मत पत्र की पांच टीमों ने विकल्प चुनने वाले मतदाताओं के घर पहुंचे और निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्ण गोपनीयता से वृद्व एवं दिव्यांगजनों से मतदान करवाया गया। यह टीमें शनिवार को भी ब्लॉक के शेष दूनी, आवां, चंदवाड़, घाड़, धुवां, $ख्वासपुरा आदि क्षेत्रों में होम वोङ्क्षटग करवाने घर तक जाएगी।


बुजुर्गों ने निभाई भागीदारी

घर बैठे मतदान करने वाली 84 वर्षीय बसंती देवी, 82 वर्षीय शांति देवी, 92 वर्षीय कजोड़ी देवी, 88 वर्षीय सौभाग देवी, 80 वर्षीय सूरज देवी, 85 वर्षीय चांद देवी, 82 वर्षीय प्रहलाद शर्मा ने कहा कि डाक मतपत्र के जरिए मतदान करने के अधिकार का प्रयोग किया है। इसे आयोग की सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि यह सुविधा नहीं होती तो शायद उन्हें मताधिकार प्रयोग करने का अवसर ही नहीं मिल पाता। वृद्धजनों, दिव्यांगजनों ने कहा हमने तो अपनी जिम्मेदारी निभाई हैं अब आप सभी मतदाता भी 25 नवंबर को राष्ट्रहित में मतदान अवश्य करें।

निवाई में 66 मतदाताओं ने घर बैठे किया मतदान

विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को दिव्यांगों तथा अस्सी वर्ष से ऊपर की आयु के लोगों ने घर बैठे होम वोङ्क्षटग की। रिटर्निंग ऑफिसर रविकांत ङ्क्षसह ने बताया कि शुक्रवार को निवाई विधानसभा क्षेत्र में पांच टीमों ने होम वोङ्क्षटग करवाई। उन्होंने बताया कि पहली टीम ने पीपलू, नाथडी, ढूढिया, और दौताना में होम वोङ्क्षटग करवाई। जहां सभी 16 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया।

एक मतदाता अनुपस्थित रहा

टीम नंबर दो ने नानेर, झिराना, मुमाणा, काशीपुरा में 12 मतदाताओं में से 11 मतदाताओं ने घर बैठे होम वोंटिग की। तथा एक मतदाता अनुपस्थित रहा। टीम नंबर तीन ने आकोडिया, चतुर्भुजपुरा, जगतपुरा, मनोहरपुरा और वनस्थली में 17 मतदाताओं में से 16 मतदाताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किया। तथा एक मतदाता अनुपस्थित रहा। टीम नंबर चार ने बस्सी, खेडा, खेडीमानपुर में 9 मतदाताओं में से सभी मतदाताओं ने होम वोंटिग की। पांचवीं पोङ्क्षलग टीम ने राहोली, सूरिया, सजिया, चनानी, बृजलालपुरा में 14 मतदाताओं ने घर बैठे मतदान किया।

अवैध बजरी खनन परिवहन के मामले में निवाई पुलिस ने सात ट्रैक्टर जब्त किए है। बरोनी थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि शनिवार को अन्तर जिला नाकाबंदी के दौरान गांव जामडोली में अवैध बजरी भरकर आ रहे दो ट्रैक्टर दिखाई दिए। पुलिस की नाकाबंदी देखकर चालक बजरी से भरे ट्रैक्टर रास्ते में छोडकऱ भाग छूटे।

इसी प्रकार नटवाडा तिराहे पर नाकाबंदी चैक पोस्ट पर पुलिस ने अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर जब्त किए। चालक नाकाबंदी देखकर फरार हो गए। गांव बहड़ में बनास नदी से अवैध बजरी भरकर आ रहे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया।

गांव नोहटा मोड से भी पुलिस ने गश्त के दौरान अवैध बजरी से भरा ट्रैक्टर जब्त किया। इसका चालक भी पुलिस को देखकर भाग छूटा। पुलिस ने अवैध खनन व परिवहन के मामले में ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों व मालिकों के विरुद्ध एमएमआरडी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज तलाश शुरू कर दी है।

तीन जने गिरफ्तार

राजकोट में शराब पीकर आए दिन वृद्ध माता-पिता से लड़ाई-झगड़ा कर परेशान करने व संग्रामपुरा गांव में बिजली ट्रासंफार्मर लगवाने की बात पर झगड़ा करने पर दूनी पुलिस ने दो भाई समेत तीन जनों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

थाना एएसआई भवानीशंकर जाट ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भाई राजकोट निवासी लोकेश व विक्रम पुत्र रामराज है। वही तीसरा आरोपी संग्रामपुरा निवासी श्योजी पुत्र दुर्गालाल कुम्हार है। उन्होंने बताया कि शराब पीकर लड़ाई-झगड़ा करने की राजकोट निवासी वृद्ध माता-पिता की और से थाने में की शिकायत पर पुलिस ने लोकेश व विक्रम को गिरफ्तार किया वही संग्रामपुरा में बिजली ट्रासंफार्मर लगाने की बात पर परस्पर झगड़ा करने पर श्योजी कुम्हार को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

शहर में ठेका पद्धति बंद करने के विरोध में सफाईकर्मियों की ओर से कार्य बहिष्कार कर बैठे एक माह से अधिक समय हो गया, मगर नगरपालिका प्रशासन अब तक कोई समाधान तलाश नहीं पाया। ऐसे में शहर कि सडक़ों सहित चौराहे एवं गली-मोहल्लों में कचरा एवं गंदगी के ढेर लगने लगे है। हालात बद से बदतर होते जा रहे है, लोगों को अब कचरा व गंदगी के ढेर पर मुंह मारते आवारा मवेशियों एवं जानवरों से शहर में खतरनाक बीमारियां फैलने का भय सताने लगा है।

ठेका पद्धति बंद करने पर अड़े सफाईकर्मी

नगरपालिका चेयरमेन मायादेवी बलाई, अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि कई बार जनप्रतिनिधि सफाईकर्मियों के साथ वार्ता कर चुके हैं, मगर वह ठेका पद्धति बंद कर नगरपालिका के माध्यम से कार्य करने की मांग पर अड़े हुए है। गौरतलब है कि नगरपालिका ने स्थानीय सफाईकर्मियों को बिना अवगत कराए साफ-सफाई का ठेका बाहरी ठेकेदार को दे दिया, इसके बाद 9 अक्टूबर को सफाईकर्मियों ने साफ-सफाई कार्य का बहिष्कार कर दिया था।

37 दिन में मात्र 3 दिन हुई सफाई

नगरपालिका एवं सफाईकर्मियों में चल रही खींचतान के चलते 37 दिन से चले आ रहे कार्य बहिष्कार के चलते गत माह से अब तक सफाईकर्मियों ने मात्र विजयादशमी पर दो दिन शहर की साफ-सफाई की। इसके बाद वापस कार्य बहिष्कार किए जाने के बाद दीपावली पर्व पर लक्ष्मीपुजन से एक दिन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि प्रशांत बरूना सहित आधा दर्जन युवाओं ने एक-दो जगह मुख्य चौराहे पर लगे कचरे व गंदगी के ढेर साफ किए।

मवेशी एवं जानवर मार रहे मुंह

कचरे व गंदगी के ढेर लगने लगे है तो उन पर आवारा मवेशी एवं जानवर मुंह मार रहे हैं। इससे शहर में फेल रही दुर्गंध से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही खरतरनाक बीमारियां फेलने का भी भय सताने लगा है। हालात यह है कि शहर के आवां, घाड़ एवं सरोली मार्ग, बस स्टैण्ड सहित गली-मोहल्ला एवं चौराहों पर कचरे एवं गंदगी के ढेर लगे है।

यह बोले अधिशासी अधिकारी

सफाईकर्मियों की और से कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। ऐसे में उच्चाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करा समीप की नगरपालिका एवं अन्य निकायों से कार्य व्यवस्था को लेकर कर्मचारी लगाने की मांग करेंगे।
पवन कुमार शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका, दूनी

नगरफोर्ट तहसील मुख्यालय पर स्थित लघु पुष्कर मंडाकला सरोवर में कार्तिक पूर्णिमा पर लाखों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे साथ ही कार्तिक पूर्णिमा से 15 दिवसीय मेले का भी आयोजन होगा। मेले में जिला ही नहीं, बल्कि पड़ोसी राज्य के पशुपालक व व्यापारी यहां व्यापार के लिए आते हैं। तहसील मुख्यालय नगरफोर्ट स्थित आस्था और श्रद्धा के केंद्र एवं मांडव ऋषि की तपोभूमि में लघु पुष्कर मांडकला में वर्षों से कार्तिक पूर्णिमा से विशाल व्यापारी व पशु मेला का आयोजन होता आ रहा है।

पूर्णिमा पर पवित्र स्नान के लिए आएंगे

जिलेभर व अन्य जिलों से श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान करने बड़ी संख्या में आएंगे। नागरचाल के इस प्रसिद्ध मेले में ग्रामीण घरेलू सामान सर्दी के कपड़े, मनिहारी सहित अन्य आवश्यक सामानों किसान कृषि संबंधी सामानों की खरीदारी करते हैं। ग्राम पंचायत प्रशासन ने भी लघु पुष्कर मांडकला पशु मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है।

सरोवर के तट पर सभी समाज के हैं मंदिर

लघु पुष्कर मंडल सरोवर के तट पर सभी समाजों के करीब दो दर्जन मंदिर स्थित है जिसमें सबसे प्रसिद्ध है धाकड़ समाज का भगवान धरणीधर मंदिर, माली समाज का कल्याण धनी मंदिर, गुर्जर समाज का देवनारायण भगवान मंदिर, मीणा समाज का मंडलेश्वर महादेव मंदिर, जाट समाज का बालाजी मंदिर सहित सभी समाजों के मंदिर है ।

मांडव ऋषि ने बगरू टापू पर की थी तपस्या
लघु पुष्कर मांडकला सरोवर के मध्य में स्थित बगरू टापू पर बैठकर प्राचीन काल में मांडव ऋषि ने तपस्या की थी, आज भी यह स्थान सरोवर के मध्य स्थित है। यहां हनुमान जी का प्राचीन मंदिर स्थित है। वर्तमान में यहां बाबा रामदासजी महाराज करीब 51 साल से तपस्या कर रहे हैं। लघु पुष्कर मांडकला सरोवर प्राचीन काल से ही साधु संतो की पहली पसंद रहा है । यहां पर प्राचीन काल में कई साधु संतों ने तपस्या की थी, जिनके अवशेष आज भी यहां देखने को मिलते हैं। वर्तमान में सरोवर के तट पर स्थित रामकृष्ण आश्रम में महामंडलेश्वर मोनी बाबा अमर दास जी महाराज निवास करते हैं।

पलाई कस्बे में बीसलपुर पेयजल परियोजना विभाग, उच्चाधिकारियों ,जनप्रतिनिधियों की अनदेखी तथा घोर लापरवाही के चलते हुए परियोजना के तहत बीसलपुर पेयजल की टंकी का निर्माण हुआ। टंकी भरने के बाद टेङ्क्षस्टग के दौरान पहले ही दिन बीसलपुर पेयजल टंकी की हवा निकल गई। परियोजना के तहत निर्मित पानी की टंकी में जगह-जगह से रिसाव हो रहा है। टंकी में लगे हुए पाइपों सहित अन्य जगहों से भी पानी टपक रहा है। वहीं अधिकृत संवेदक, विभाग के उच्चाधिकारियों की लापरवाही का भी मामला सामने आ रहा है।

144.27 करोड़ रुपए की लागत से टंकी का निर्माण

घर घर तक शुद्ध व मीठा पानी पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई बीसलपुर पेयजल परियोजना के तहत पलाई में जल जीवन मिशन के अंतर्गत उच्च जलाशय का निर्माण 144.27 करोड़ रुपए की लागत से टंकी का निर्माण हुआ, लेकिन पेयजल टंकी का तो निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, परन्तु टंकी से बिछनी वाली लाइनों का कार्य अभी भी प्रगति पर हैं।

ग्रामीणों ने लगाए ये आरोप

ग्रामीणों ने परियोजना के अधिकृत संवेदक व विभाग के उच्चाधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि परियोजना के अधिकृत संवेदक व विभाग के उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों की मिलिभगत से भ्रष्टाचार का मामला सामने आ रहा है।वहीं परियोजना की पानी टंकी का उच्च गुणवतापूर्ण कार्य नहीं हुआ तथा घटिया सामग्री उपयोग में लाई गई। लेकिन विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों व ग्राम पंचायत द्वारा अपनी वाही वाही लूटने के चक्कर में आनन फानन में ही इसका लोकार्पण भी किया गया था। जिसके पहले जहां डाली गईं लाइनें कई जगह से क्षतिग्रस्त हो रही है। कस्बे में पेयजल संकट छाया हुआ है।

बजरी खनन से जुड़े शंकर मीणा हत्याकाण्ड में 5 माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, पहले हो चुके 13 गिरफ्तार
टोंक जिले के पीपलू उपखण्ड में बजरी खनन को लेकर हुए शंकर मीणा हत्याकांड में 5 माह से फरार एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

एसपी राजर्षि राज, एएसपी आदर्श चौधरी के आदेश तथा डिप्टी इन्दु लोदी, थानाधिकारी जयमल ङ्क्षसह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने पीपलू थाने में दर्ज शंकर मीणा हत्याकांड मामले में 5 माह से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है।


थानाधिकारी जयमलङ्क्षसह ने बताया कि आरोपी मोहन उर्फ कटप्पा उर्फ बाबा ठाकुर पुत्र भगवान राजपूत (21) निवासी किढ़वाना (झूंझुनू) को विशेष टीम द्वारा गिरफ्तार किया है। वृत्त स्तर पर गठित विशेष टीम ने आरोपी को अथक प्रयास से पकडकऱ अनुसंधान अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एचसीएमयू. सीआईडी(सीबी) रेंज सैल अजमेर दिनेश कुमार यादव के समक्ष 17 नवंबर 2023 को पेश किया।


आरोपी को बाद अनुसंधान प्रकरण में पीपलू थाने लाया गया। आरोपी 18 नवंबर को को सम्बन्धित न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त प्रकरण में अब तक कुल 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण का अनुसंधान एच.सी.एम.यू. सीआईडी (सीबी) रेंज सैल अजमेर द्वारा जारी है।

गठित विशेष टीम में बरोनी थाना के लिए उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, हैड कांस्टेबल कमलेश, कांस्टेबल मोतीलाल, रामराज, मुनिम शामिल रहे।


यह था शंकर मीणा हत्याकांड


उपखंड क्षेत्र के डोडवाडी-गाता में 27 जून 2023 की रात को ट्रैक्टर चालक शंकर मीणा की बजरी लीज धारकों द्वारा निर्मम हत्या की गई थी। मामला इतना हाइ प्रोफाइल हो गया था कि हत्याकांड मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी।


इसमें 4 पुलिसकर्मियो, लीज धारक, रॉयल्टी नाका मालिक सहित कुल 14 जनों पर हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इस प्रकरण में लगातार अनुसंधान जारी हैं।

10 लाख की स्मैक जब्त, आरोपी गिरफ्तार


पुरानी टोंक थाना पुलिस ने शनिवार को 10 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक पकड़ी है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।


पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर्दश चौधरी एवं उपाधीक्षक सलेह मोहम्मद के निर्देशन में पुरानी टोंक थाना प्रभारी उदयवीर के नेतृत्व में टीम ने छुट्टन का चौराहा कालीपलटन निवासी आरोपी मोहम्मद शकील उर्फ ङ्क्षचकारा पुत्र मोहम्मद नूर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक व एक मोटरसाइकिल को जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ स्मैक की वर्तमान अनुमानित बाजार मुल्य 10 रुपए है। आरोपी स्मैक को बेचने की तैयारी में था। इससे पहले ही पुलिस ने उसे दबोच लिया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.