>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself. |
भारत पाक युद्ध में दादा ने दी शहादत, पोती उड़ा रही है सेना में लड़ाकू विमान Saturday 18 November 2023 06:48 AM UTC+00 story of bravery : काटली नदी के तट पर बसा उदयपुरवाटी उपखंड का पापड़ा गांव अपनी एक अलग पहचान रखता है। गांव के बेटे सेना में सिपाही से लेकर ब्रिगेडियर व कर्नल तक के उच्च पद पर आसीन है। यहां का हर नोनिहाल सेना में जाकर देश सेवा करने का अपने दिल में जज्बा रखता है। भारत-पाकिस्तान 1948 की लड़ाई में पापड़ा गांव के शहीद लादूराम जीतरवाल ने देश की रक्षा के लिए शहादत दी थी। लाल शहीद लादूराम जितरवाल की पोती मोहना सिंह अब सेवा में लड़ाकू विमान उड़ा रही है। गांव के बेटे सेना में बने ब्रिगेडियर व कर्नल पहाड़ी क्षेत्र के गांव पापड़ा के बेटे सेना में बने ब्रिगेडियर व कर्नल पद पर तैनात है। शहीद पिता रामदेव सिंह बड़सरा, प्रधानाचार्य सुरेन्द्र बड़सरा,किशोर सिंह शेखावत ने जानकारी दी कि गांव के बेटे सेना में सिपाही से लेकर ब्रिगेडियर व कर्नल तक के उच्च पद पर आसीन है। गांव के सैकड़ों जवान सेना में सेवा देकर देश सेवा का फर्ज अदा कर रहे हैं। गांव के भानूप्रतापसिंह आर्मी ट्रेऩगिं कमाण्ड बटालियन में ब्रिगेडियर के पद पर तैनात है । जागीराम मिठारवाल कर्नल के पद पर कार्यरत है। प्रमोद कुमार बड़सरा सेवानिवृत कर्नल है। दिनेश कुमार बड़सरा लेप्टिनेंट के पद पर कार्य कर रहे है। युवराज सिंह शेखावत लेप्टिनेंट है। इन्द्रराज रैपसवाल,सुरेश कुमार पायल सहायक कामान्डेड के पद कार्यरत है। विनोद कुमार बड़सरा विरेन्द्रसिंह पायल, विक्रम बड़सरा, राज सिंह बड़सरा असिस्टेंड कमान्डेड के पद पर अपनी सेवा दे रहे है। इसी क्रम में गांव के सैकड़ों बेटे भारत मां की रक्षा के लिए सेना में तैनात है। बेटियां भी नहीं रही पिछे पापड़ा गांव की बेटी मोहना सिंह देश की पहली सेना की लड़ाकू विमान चालक बनी। मोहना सिंह सहित गांव की अन्य बेटियां भी देश सेवा में आगे है । 1971 व करगिल युद्ध में भी गांव के बेटों ने दिखाया जलवा - 1971 व करगिल युद्ध में भी पापड़ा गांव के बेटों ने अपना जलवा दिखाया। 1971 युद्ध के योद्धा हवलदार हनुमान सिंह पायल व करगिल युद्ध में 22 ग्रेनेडियर की अल्फा कंपनी में तैनात पापड़ा के कैरोठ गांव के निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन शेर सिंह यादव, 22 ग्रेनेडियर की अल्फा कंपनी में तैनात पापड़ा के कैरोठ गांव के निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार हरदयाल सिंह यादव करगिल युद्ध में बटालिक एरिया की जुबेर हिल पर तैनात होकर दुश्मन को लोहा मनवाया। यह हुए शहीद भारत -पाकिस्तान के 1948 की लड़ाई में 11 फरवरी 1948 को शहीद हुए पापड़ा के वीर चक्र से सम्मानित शहीद लादूराम जितरवाल , गांव के कानसिंहवाली ढाणी के शहीद सुरेश कुमार बड़सरा भी देश सेवा में पिछे नहीं रहे। बड़सरा 7 राज राईफल में राजौरी सेक्टर डडोत नाले में तैनाती के दौरान तीन आतंकवादियों को मारकर 21 नवबंर 2009 को शहीद हुए। |
सैक्टर ऑफिसर सुशील कुमार क्यों हुए निलम्बित, कलक्टर ने बताया कारण Saturday 18 November 2023 06:49 PM UTC+00
|
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे झुंंझुनूं , जानें क्या हैं मायने Saturday 18 November 2023 06:59 PM UTC+00 Prime Minister Narendra Modi in Jhunjhunu प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 नवम्बर 2023 को शेखावाटी के दौरे पर रहेंगे। वे पहले चूरू जिले के तारानगर में सभा को सम्बोधित करेंगे। इसके बाद हेलिकॉप्टर से झुंझुनूं आएंगे, यहां वे हवाई पट्टी पर सभा को सम्बोधित करेंगे। इन सभाओं के माध्यम से शेखावाटी के तीनों जिले सीकर, चूरू व झुंझुनूं की 21 सीटों को साधने का प्रयास किया जाएगा। अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए अधिकारियों व भाजपा पदाधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और जरूरी निर्देश दिए। हवाई पट्टी पर पहले से बने तीन हेलिपेड पर तीन हेलिकॉप्टर उतरेंगे। हेलिपेड के नजदीक ही एयर स्ट्रिप पर सभा होगी। सुबह से सात जेसीबी मशीन व श्रमिक एयर स्ट्रिप के पास के झाड़-झंखाड़ को साफ करने में जुटे रहे।
जिला मजिस्ट्रेट बचनेश अग्रवाल ने बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झुंझुनू में यात्रा कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम के मध्यनजर उनके कार्यक्रम स्थल राजकीय हवाई पट्टी झुंझुनूं व इसके आप-पास के क्षेत्र को वी.वीआई.पी. की सुरक्षा की दृष्टि से नो-फ्लाईं जोन घोषित किया जाता है। इस एरिया में किसी भी प्रकार के ड्रोन आदि के उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा सभा को लेकर हवाई पट्टी क्षेत्र के चप्पे -चप्पे पर एसपीजी के अधिकारी पुलिस कर्मी तैनात कर दिए गए हैं। लगभग 13 सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों व अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तीसरी बार आ रहे प्रधानमंत्री झुंझुनूं शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यह तीसरी सभा है। पहले वे मोतीलाल कॉलेज के खेल मैदान में बेटी बचाओ कार्यक्रम में आए। इसके बाद हवाई पट्टी पर सभा हुई। अब रविवार को प्रधानमंत्री की यह तीसरी सभा है। इससे पहले वर्ष 2013 के चुनाव में जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब खेतड़ी में चुनाव सभा को सम्बोधित करने आए थे। सभा के मायने -पांच साल सत्ता से दूर रहे कार्यकर्ताओं में जोश भरा जाए। -दिल्ली में किसान वर्ग की पहलवान बेटियों के धरने के दौरान हुए आक्रोश को शांत करने का प्रयास। -25 अक्टूबर को आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव के खाली लिफाफे वाले बयान का जवाब देने का प्रयास। |
मौर्य व मेघवाल बोले : राजस्थान में गुंडागर्दी को करेंगे खत्म Saturday 18 November 2023 07:14 PM UTC+00 उत्तरप्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने शनिवार को नवलगढ़ व उदयपुरवाटी में सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान मौर्य ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव लोकसभा चुनाव का सेमी फाइनल है। सभा को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री अर्जुनलाल मेघवाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस का राज खराब था। पांच साल तक सदन और सडक़ पर आपस में लड़ते रहे। जब सरकार में दो खेमे हो जाते हैं तो सरकार काम नहीं करती है। हम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जहां-जहां भाजपा का शासन है, वहां सुशासन देने का वादा करते हैं और विकास का वादा करते हैं। साथ ही गुंडागर्दी को भी खत्म करने का वादा करते हैं। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |



