>>: Rajasthan Chunav: जोधपुर जिले की 10 में से 7 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर, 3 में त्रिकोणीय संघर्ष

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Rajasthan Chunav: कांग्रेस और भाजपा के वॉर रूम से रणनीतिकार हर सीट पर पैनी नजर गढ़ाए हुए हैं। पार्टी नेता बदलते समीकरणों और प्रचार के बल पर हर सीट पर जीत की कवायद में जुटे हैं। लगातार फीडबैक ले रहे हैं। कांग्रेस वॉर रूम में पत्रिका ने जोधपुर जिले की दस सीटों पर स्थित जानी तो, कांग्रेस और भाजपा में सात सीटों पर सीधी टक्कर है, जबकि तीन सीटों पर त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बताई जा रही है। वहीं, भाजपा वॉर रूम के रणनीतिकारों के अनुसार दो सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला मान रही है।

सूरसागर
कांग्रेसः शहजाद खान- सीधा मुकाबला, धर्म आधारित वोटों का ध्रुवीकरण, सीट पिछले 15 साल से भाजपा का गढ़।
भाजपाः देवेन्द्र जोशी— कड़ी टक्कर, ध्रुवीकरण का लाभ, ब्राह्मण होने का जातिगत समीकरण पक्ष में।

बिलाड़ा
कांग्रेसः मोहनलाल कटारिया- त्रिकोणीय मुकाबला, पूर्व मंत्री से चुनौती, सामाजिक पकड़ मजबूत।
भाजपाः अर्जुनलाल गर्ग— कड़ी टक्कर में, पूर्व मंत्री रहे हैं, परिसीमन के बाद से भाजपा का गढ़।

लूणी
कांग्रेसः महेन्द्र बिश्नोई- कांटे की टक्कर, जाट समाज का वोट बैंक निर्णायक, दोनों इस वोट बैंक को साधने में जुटे हैं।
भाजपाः जोगाराम पटेल— सीधी टक्कर में, जाट समाज जिस ओर जाएगा वह विजेता बन सकता है।

जोधपुर शहर
कांग्रेसः मनीषा पंवार- कड़ी टक्कर, कांग्रेस के वोटों में भाजपा का ध्रुवीकरण, दोनों पार्टियां कर रही मेहनत।
भाजपाः अतुल भंसाली— सीधी टक्कर , वोटों का ध्रुवीकरण पक्ष में।

शेरगढ़
कांग्रेसः मीना कंवर- कड़ा मुकाबला, इंदावटी के वोट निर्णायक, सामाजिक पकड़।
भाजपाः बाबूसिंह राठौड़— कड़ी टक्कर में, बडा चेहरा होने का फायदा। जातिगत समीकरण पक्ष में।

ओसियां
कांग्रेसः दिव्या मदेरणा- कड़ी टक्कर, पिछली बार मुकाबला त्रिकोणीय था, जो राजपूत समाज को जो साधेगा उसे लाभ मिल सकता है
भाजपाः भैराराम चौधरी— सीधी टक्कर, राजपूत समाज को जो साध लेगा उसकी जीत होगी।

सरदारपुरा
कांग्रेसः अशोक गहलोत- मुख्यमंत्री हैं, जातीय समीकरण साध रहे हैं, पांच बार से विधायक।
भाजपाः महेन्द्र राठौड़- सीधा मुकाबला, ध्रुवीकरण और जातिगत समीकरण बैठाने की जुगत।

फलौदी
कांग्रेसः प्रकाश छंगाणी- सीधी टक्कर, जातिगत समीकरणों से पार्टी को उम्मीद बंधी है।
भाजपाः पब्बाराम बिश्नोई— सीधी टक्कर, जातिगत समीकरण पक्ष में।

लोहावट
कांग्रेसः किशनाराम बिश्नोई- त्रिकोणीय मुकाबला, पार्टी के बागी सत्यनारायण बिश्नोई रालोपा से मैदान में है। भाजपा के गजेन्द्र सिंह से भी टक्कर।
भाजपाः गजेन्द्र सिंह खींवसर- त्रिकोणीय संघर्ष, कांग्रेस के अलावा आरएलपी प्रत्याशी भी मैदान में

यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: थम गया चुनावी शोरगुल, अब घर-घर जाकर नेताजी करेंगे प्रचार, 25 को होगा मतदान

भोपालगढ़
कांग्रेसः गीता बरवड़- त्रिकोणीय मुकाबला, आरएलपी विधायक से चुनौती।
भाजपाः कमसा मेघवाल- त्रिकोणीय मुकाबला, बागी के मैदान में आने से वोटों का ध्रुवीकरण।

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस, पीएम मोदी को लेकर दिया था विवादित बयान

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.