>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan Election 2023: चुनाव से पहले गहलोत का बड़ा दांव, वसुंधरा खेमे के नेता ने थामा कांग्रेस का हाथ Wednesday 15 November 2023 07:54 AM UTC+00 Amin Pathan joined congress: राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रदेश में नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। इस बीच बुधवार को भाजपा को बड़ा झटका लगा है। दरअसल बीजेपी नेता अमीन पठान ने आज कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जयपुर कांग्रेस वॉर रूम में कोटा से आने वाले बीजेपी नेता और बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रहे अमीन पठान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इस दौरान अमीन ने कहा कि बीजेपी में सबका साथ, सबका विकास झूठा नारा है और मैं लंबे समय से पार्टी में अनदेखी झेल रहा था। इसके अलावा पठान ने कहा कि वह गहलोत सरकार के कामों से प्रभावित होकर आज कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- राजस्थान चुनाव: महंत बालकनाथ ने फिर दिया विवादित बयान, तिजारा चुनाव को बताया 'भारत-पाक' का मैच यह भी पढ़ें- Rajasthan Assembly Elections 2023: राजस्थान की इस सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच होगी सबसे दिलचस्प जंग, जानिए कैसे पठान ने कहा कि भाजपा में आज एक तबके को बिल्कुल नजर अंदाज किया जा रहा है। इन सब बातों से आहत होकर मुझे ये फैसला करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि अटलजी और भैरोसिंह के जमाने में एक दौर ऐसा भी था जब रमजान खान को धार्मिक नगरी पुष्कर से टिकट दिया जाता था, लेकिन आज भाजपा ने एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिया है। जिस क्षेत्र में 80 प्रतिशत आबादी अल्पसंख्यकों की है, वहां भी किसी को भी मौका नहीं दिया गया। मुझे ऐसा लगता है कि भाजपा अपने विचारों से भटक गई है। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत पांच साल में किसानों, युवाओं और महिलाओं के लिए कई बेहतरीन स्कीम लेकर आए हैं। उनके इन्हीं फैसलों को देखते हुए कांग्रेस से जुड़ने का निर्णय किया है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
