>>: जिले में 21 व 22 दिसंबर को इन स्थानों पर लगेगा शिविर

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

शहरी स्तर पर आयोजित कैंप

जिला कलेक्टर अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि अलवर शहर में 21 दिसम्बर को सामुदायिक भवन बुध विहार व वीर सावरकर नगर में श्याम मंदिर के पास मैदान में एवं 22 दिसंबर को नंगली सर्किल के पास नेहरू गार्डन व भगत सिंह चौराहा के पास नवीन स्कूल में कैंप आयोजित होगा।

ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कैंप

उन्होंने बताया कि 21 दिसंबर को पंचायत समिति कठूमर की ग्राम पंचायत बेरका व खेडामैदा एवं 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत इसरोता व टिटपुरी में कैम्प आयोजित होंगे। इसी प्रकार 21 दिसम्बर को पंचायत समिति लक्ष्मणगढ की ग्राम पंचायत गण्डूरा व नांगलखानजादी एवं 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सौराई व कफनवाडा में, 21 दिसम्बर को पंचायत समिति गोविन्दगढ़ की ग्राम पंचायत निजाम नगर व मूनपुर (रामगढ़) एवं 22 दिसम्बर को पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायत ललावंडी व अलावडा में, 21 दिसम्बर को पंचायत समिति मालाखेडा की ग्राम पंचायत मंडोडी व पूनखर एवं 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत पाला व बरखेडा में, 21 दिसम्बर को पंचायत समिति उमरैण की ग्राम पंचायत रायबका व तूलेडा एवं 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत सैथली व ककराली में, 21 दिसम्बर को पंचायत समिति रैणी की ग्राम पंचायत पाटन व बिलेटा एवं 22 दिसम्बर को ग्राम पंचायत राजपुर छोटा व छिलोडी में, 21 दिसम्बर को पंचायत समिति थानागाजी की ग्राम पंचायत अंगारी व नांगलबानी एवं 22 दिसम्बर को आगर व पडाकछापली में कैम्प आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि यात्रा का कार्यक्रम संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक दिन में दो कैम्प आयोजित होगे तथा पैन मध्यान्ह पूर्व के कैम्प में पहुंचकर योजनाओं का प्रचार प्रसार करेगी। इसके पश्चात वैन मध्यान्ह पश्चात में आयोजित कैम्प में जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी कैम्प प्रातः 9 बजे से सांय 6 बजे तक आयोजित होंगे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.