>>: Motivational Story: कबाड़ से मिली स्केटिंग की जोड़ी से ड्राइवर के 3 बेटों की चमकी किस्मत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Success Story: वाकई जब जुनून सिर पर सवार हों और मेहनत की ठान ले तो मंजिलें कदम चूमती है। परिस्थितियां परास्त होती है और संघर्ष जीतता है। देश के लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों के लिए 3 सगे भाइयों की यह कहानी उन्हें इतना प्रोत्साहित करेगी कि आप खुद कहेंगे...शाबास।

कबाड़ से सपने की शुरूआत
बाड़मेर जिले के बायतु पुराना गांव के साधारण ड्राइवर मुश्ताक अली के बड़े बेटे अलताफ हुसैन को 2020 में कबाड़ में एक जोड़ी स्कैटिंग मिल गई। घर ले आया और वह इसको बांधकर प्रेक्टिस करने लगा। पिता मुश्ताक ने कहा गिर जाएगा..इसको फैंक दे। बच्चे ने जिद नहीं छोड़ी, मां ने कहा खेलने दो।
यह भी पढ़ें : राजस्थान सरकार नए साल में करेगी ताबड़तोड़ भर्तियां, बेरोजगार युवाओं के खुशियों भरा होगा साल 2024


रुचि ने बढ़ाया आगे
कुछ समय बाद बच्चे ने मां से कहकर ऑनलाइन 2000 रुपए स्कैटिंग की जोड़ी मंगा ली। वह जब इस पर गांव की सड़क पर प्रेक्टिस करने लगा तो पड़ोसी पूनमाराम को आश्चर्य हुआ और उसने मुश्ताक को सलाह दी कि इसको खेल में आगे बढ़ाओ, मेरी बेटियां भी तीरंदाजी में राज्य तक पहुंची है।

ये बात मुश्ताक को जच गई। उसने स्कैटिंग मंगवाकर स्कूल में संपर्क कर बाड़मेर जिला स्तर पर खेलने को भेज दिया, जहां जिले में प्रथम आ गया। फिर जोधपुर प्रतियोगिता में भेजा,यहां स्कैटिंग कमजोर होने पर रोकते हुए कहा कि कम से कम 22 हजार की स्कैटिंग लानी होगी। मुश्ताक ने बेटे की प्रगति पर यह स्कैटिंग ली और यहां भी अलताफ ने राज्य स्तर पर चयन करवा लिया।
यह भी पढ़ें : CA के लिए आई बड़ी खबर, ICAI ने देशभर के लिए ये 13 पेज की गाइडलाइन की जारी

01 लाख के स्कैटिंग खरीदे
राज्य स्तर पर अलताफ के साथ दूसरे बेटे जावेद का भी चयन हो गया। यहां इन दोनों के लिए 1 लाख रुपए में स्कैटिंग खरीदकर दिए लेकिन फिर भी पांच सैकेंड के अंतराल में दूसरे स्थान पर रहे। अब, मुश्ताक को बताया कि इससे महंगे हों तो बात बने।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.