>>: अयोध्या जैसा सजाना है प्रत्येक मंदिर-इंदौरिया

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

अजमेर. विश्व हिंदू परिषद चित्तौड़ प्रांत के सह मंत्री शशिप्रकाश इंदौरिया ने कहा कि करीब 500 साल तक 76 संघर्षों और अनगिनत बलिदानों की कीमत पर बनने जा रहे श्रीराम के मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ने संपूर्ण हिंदू समाज से यह आह्वान किया है कि हमें अपने-अपने मोहल्ले और बस्ती के प्रत्येक मंदिर को अयोध्या जैसा सजना है। उन्होंने श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह अभियान समारोह समिति अजमेर महानगर की ओर से सोमवार को आयोजित कलशयात्रा के दौरान यह बात कही। कलशयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। मुख्य अतिथि संन्यास आश्रम के महंत शिव ज्योतिषानंद एवं निम्बार्क मंदिर होलीदड़ा के महन्त श्यामसुंदर शरण देवाचार्य ने कहा कि सनातन काल से हमारे मन्दिर ही हमारी संस्कृति के मूलाधार रहे हैं, भविष्य में भी यही मंदिर न केवल सनातन राष्ट्र अपितु सम्पूर्ण विश्व और मानवता की शांति स्थापना का कारण बनेंगे। उन्होंने कहा कि श्रीरामलला जब अपने महल में विराजेंगे उसका उत्सव केवल अयोध्या में नहीं अपितु देश विदेश के प्रत्येक मंदिर में मनेगा। समिति के संयोजक भूपेन्द्र उबाना ने बताया कि अयोध्या में होने जा रहे भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में संतों और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के निर्देशानुसार अजमेर शहर में समिति ने कई तैयारियां की हैं। अजमेर शहर को 95 बस्तियों में बांटते हुए समितियां बनाई गई हैं। अब प्रत्येक मंदिर तक की समिति बनाने का काम जारी है।

कार्यक्रम लाइव दिखाने की भी व्यवस्था

प्रत्येक मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक सामूहिक आरती, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ और रामधुनि और भजन कीर्तन किया जाएगा। साथ ही सम्पूर्ण प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बस्ती के लोग एक साथ लाइव देख सकें ऐसी व्यवस्था करने का आग्रह भी हुआ है। शाम को अपने घरों के बाहर दीपक जलाकर, रंगोली बनाकर और रोशनी आतिशबाजी की जाएगी।

गृह संपर्क अभियान एक से

प्राण प्रतिष्ठा आयोजन समिति की मंदिर स्तर की समितियां अयोध्या से आए अभिमंत्रित पीले चावल, निवेदन पत्रक तथा श्रीराम मंदिर का चित्र लेकर प्रत्येक हिंदू के घर तक 1 से 10 जनवरी तक व्यापक गृह संपर्क के लिए जाएंगे और 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण देंगे। सह संयोजक संजय तिवारी ने संचालन किया।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.