>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
गुंडों को जेल में डालेगी सरकार, नहीं मानेंगे तो करेंगे एनकाउंटर, भाजपा विधायक का वीडियो वायरल Monday 25 December 2023 03:45 PM UTC+00 भीलवाड़ा। राजस्थान में सत्तारूढ भाजपा के एक और विधायक उदयलाल भडाणा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। इसमें मांडल विधायक भडाणा कह रहे हैं कि अब सरकार गुंडों को जेल में डालेगी और नहीं मानेंगे तो एनकाउंटर कर देंगे। भडाणा सुवाणा पंचायत समिति की आरजिया पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में सरकार बनते ही पांच कानून नए बना दिए। इसमें एक कानून यह भी है कि जो गुंडे नहीं मानेंगे उनके लिए पुलिस अधिकारी दिनेश एमएन की अगुवाई में विभाग बना दिया है। सरकार ने पुलिस से कहा कि जो भी गुंडा, दादा बदमाशी करें, उसे जेल में डालो और ज्यादा हो तो गोली मारो और एनकाउंटर कर दो। उन्होंने कहा कि मैं गुंडों से, दादाओं से भी कहना चाहता हूं कि आपका टाइम चला गया। जनता की सेवा करो, मदद करो, राम-राम करो और आनंद करो। विपक्ष के कुछ लोग कह रहे हैं कि उदयलाल गुंडा है। मैं यह कहना चाहता हूं कि भीलवाड़ा को गुंडा रहित करने का काम करूंगा। उन्होंने अफसरों को भी चेताया कि किसी को गलत नहीं बोलूंगा, लेकिन कोई भी अधिकारी मुझे कमजोर मत समझना। जनता का अब काम होना चाहिए। गौरतलब है कि हाल ही में शाहपुरा विधायक लालाराम बैरवा का भी वीडियो वायरल हुआ। उसमें भी बनेड़ा उपखण्ड अधिकारी नेहा छीपा को धमकाते हुए नई नौकरी में तकलीफ हो जाने की बात कह रहे थे। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
