>>: Corona Cases in Rajasthan : राजस्थान में कोरोना के बढ़ने लगे केस, आज होगी अस्पतालों में मॉकड्रिल

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Corona Cases in Rajasthan : राजस्थान में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। चिकित्सा विभाग की ओर से कोरोना को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अब आज प्रदेश में सभी अस्पतालों में मॉकड्रिल होगी। अस्पतालों में संसाधनों की जांच होगी। हेल्थ डिपार्टमेंट ने सभी मेडिकल कॉलेजों, हॉस्पिटलों के प्रिंसिपल और अधीक्षकों को अपने-अपने यहां मौजूद दवाइयों, ऑक्सीजन प्लांट्स, बैड्स की व्यवस्था पूरी तरह से तैयार रखने के निर्देश दिए है। इन सभी उपकरणों और व्यवस्था की जांच के लिए 26 दिसंबर को सभी हॉस्पिटल में मॉकड्रिल आयोजित करवाई जाएगी।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को प्रदेश में 11 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 7 केस जयपुर से हैं। इसके बाद प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 20 पर पहुंच गई है। वहीं दो संक्रमित मरीजों की दुर्घटना में मौत हो गई। चिकित्सा विभाग की ओर से रविवार को राजस्थान में कुल 722 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें सबसे ज्यादा सात संक्रमित मरीज जयपुर में सामने आए हैं। वहीं, अलवर, दौसा, कोटा और सवाई माधोपुर में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। इसके बाद हेल्थ डिपार्टमेंट ने मरीजों को आइसोलेशन मे रखा है। ट्रैवल हिस्ट्री के आधार पर लोगों की जांच करना शुरू कर दी है। वहीं कोरोना के डर से अब अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। लोगों को कोरोना का डर सता रहा है।

जयपुर सीएमएचओ डॉ. विजय फौजदार ने बताया कि जयपुर जिले में आज 7 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। जबकि इससे पहले शुक्रवार को तीन और शनिवार को एक केस सामने आया था। इन सभी मरीजों में लक्षण हल्के हैं, लेकिन लोगों को अभी सतर्क रहने की जरूरत है। अगर किसी भी व्यक्ति के खांसी, जुकाम और बुखार जैसी बीमारी हो तो उसे तुंरत डॉक्टर को दिखाकर आवश्यक सलाह लेनी चाहिए। विशेषज्ञों का कहना है कि कोविड का नया सब वेरिएंट जेएन.1 खतरनाक नहीं है।

यह भी पढ़ें- आपातकालीन इकाई में सामान्य मरीजों की लगी लम्बी कतार

इससे प्रभावित ज्यादातर मरीजों में सामान्य और हल्के लक्षण ही देखने को मिल रहे हैं। कोमोरबिडिटी वाले मरीजों को ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। इसमें खासकर शुगर, हर्ट, किडनी के अलावा सांस की तकलीफ वाले मरीजों को भीड़-भाड़ वाले एरिया और हॉस्पिटल में जाने से पहले कोविड एप्रोपिएट बिहेवियर की पालना करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- SMS अस्पताल के डाक्टरों ने किया कमाल, राजस्थान में पहली बार हुई इस हाईटेक तकनीक से ब्रेन सर्जरी, जानें तकनीक का नाम

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.