>>: Digest for December 04, 2023

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

हनुमानगढ़. विधानसभा चुनाव में हनुमानगढ़ जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनाव नतीजे लगभग स्पष्ट हो गए हैं। इस बार नतीजे बड़े चौंकाने वाले हैं। हनुमानगढ़ में 1957 के पश्चात दूसरी बार निर्दलीय उम्मीदवार विजय होगा। हनुमानगढ़ में 1957 में शोपत सिंह मक्कासर निर्दलीय के रूप में विजय हुए थे। इसके पश्चात 1985 तक हुए विधानसभा चुनाव में माकपा और कांग्रेस में मुकाबला रहा। 1990 पश्चात हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं कांग्रेस में मुकाबला रहा और दोनों दल बारी-बारी से चुनाव जीतते और हारते रहे। यह पहला मौका है जब निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों को पटकनी देते हुए विजय हासिल की है।

संगरिया और पीलीबंगा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विजय हो रही है। संगरिया में अभिमन्यु पूनियां और पीलीबंगा में विनोद गोठवाल विजय की ओर अग्रसर हैं। इन दोनों स्थानों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा को काफी अंतर से आगे हैं। नोहर में अभिषेक मटोरिया और अमित चाचाण में कड़ा मुकाबला है। नौवें राउंड तक अमित चाचाण लगभग 7000 मतों से भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बनाए हुए हैं। सर्वाधिक कड़ा मुकाबला भादरा में है। जहां माकपा और भाजपा में कड़ी टक्कर है। चौदहवें राउंड में भाजपा उम्मीदवार संजीव बेनीवाल महज 400 वोटों की बढ़त बनाए हुए थे।

हनुमानगढ़ विधानसभा
कुल राउंड 20
17 राउंड की स्थिति
निर्दलीय गणेशराज बंसल 83356
भाजपा के अमित सहू 69792
कांग्रेस के चौधरी विनोद कुमार 47900

संगरिया विधानसभा
कुल राउंड 17
10 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के अभिमन्यु पूनिया 59400
भाजपा के गुरदीप सिंह 36533
निर्दलीय गुलाब सींवर 25249

पीलीबंगा विधानसभा
कुल राउंड 21
10 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के विनोद गोठवाल 64609
भाजपा के धर्मेन्द्र मोची 32802

नोहर विधानसभा
कुल राउंड 19
09 राउंड की स्थिति
कांग्रेस के अमित चाचाण 55848
भाजपा के अभिषेक मटोरिया 48800
माकपा के मंगेज चौधरी 9699


भादरा विधानसभा
कुल राउंड 19
14 राउंड की स्थिति
माकपा के बलवान पूनिया 72577
भाजपा के संजीव बेनीवाल 72932
कांग्रेस के अजीत बेनीवाल 2788

भादरा से आखिरकार भाजपा के संजीव बेनीवाल जीते, नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण, हनुमानगढ़ से निर्दलीय गणेशराज, संगरिया से कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां, पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल को मिली जीत

हनुमानगढ़. जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे जारी हो गए हैं। इसमें हनुमानगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी गणेश राज बंसल ने जीत दर्ज की है। इसी तरह काफी देर तक चले घटनाक्रम के बाद भादरा से भाजपा के संजीव बेनीवाल को विजेता घोषित कर दिया गया है। नोहर से कांग्रेस के अमित चाचाण फिर जीते हैं। वह अपनी विधायकी बचाने में सफल रहे हैं। संगरिया में कांग्रेस के युवा चेहरा अभिमन्यु पूनियां को भारी जनमत मिला। संगरिया से अभिमन्यू पूनियां विजेता घोषित कर दिए गए हैं। इसी तरह पीलीबंगा विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद गोठवाल को बड़ी जीत मिली है। भादरा विधानसभा से माकपा के बलवान पूनिया को 100161 तथा भाजपा के संजीव बेनीवाल ने कुल 101322 मत हासिल किए हैं। मतगणना के नतीजे जारी करते ही समर्थकों ने ढोल नगाड़े पर नाच-गाकर खुशियां बांटी। आतिशबाजी करके रंग-गुलाल लगाकर जीत का जश्न मनाया।

.....विधानसभा चुनाव में ईवीएम से हुए मतदान पर नजर ....
-ईवीएम से संगरिया विधानसभा क्षेत्र में 2023 में कुल 83.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पर 245907 वोटर थे, इनमें से 205398 ने मतदान किया।
-हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 2023 में सबसे कम 80.07 प्रतिशत मतदान होने की सूचना है। यहां 297552 वोटर थे, इनमें 238260 ने मतदान किया।
-हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा क्षेत्र में 2023 में 82.54 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 296790 वोटर थे, इनमें से 244985 ने मतदान में भाग लिया।
-वर्ष 2023 में सबसे अधिक जिले की नोहर विधानसभा में 84.27 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां 280702 वोटर थे, इसमें से 236559 ने मतदान किया।
-जिले की भादरा विधानसभा क्षेत्र में 2023 में 82.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। भादरा में कुल 275005 वोटर थे, इनमें से 226785 ने मतदान में हिस्सा लिया।

जिले में गत चुनावों में मतदान का यह रहा है इतिहास
वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव में जिले में 84.33 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसमें जिले की हनुमानगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 1957 में हुए चुनाव में 66.05 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि 2018 में मतदान प्रतिशत 83.20 रहा था। भादरा विधानसभा में 1952 के चुनाव में 51.38 प्रतिशत मतदान हुआ था, वर्ष 2018 में मतदान प्रतिशत 80.50 रहा था। नोहर विधानसभा में 1952 में 49.95 तथा 2018 में 81.45 प्रतिशत हुआ। टिब्बी विधानसभा में 1977 में पहली बार हुए चुनाव में 57.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। कुछ समय बाद परिसीमन बदलकर टिब्बी को संगरिया विधानसभा में शामिल कर लिया गया। संगरिया में 1967 में 56.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं 2018 में 87.09 प्रतिशत मतदान हुआ। पीलीबंगा में 1977 में हुए चुनाव में 64.13 प्रतिशत तथा वर्ष 2018 में 84.60 प्रतिशत मतदान हुआ।

हनुमानगढ़ के चुनावी समीकरण में बड़ा फेरबदल, मोदी लहर नहीं आई नजर, नोहर में माकपा हुई मजबूत
-कांग्रेस को एक सीट का फायदा, युवा चेहरों को मिली बड़ी जीत
-जिले में अबकी बार कांग्रेस को तीन, भाजपा को एक तथा एक सीट पर निर्दलीय ने बाजी मारी
-वर्ष 2018 में कांग्रेस व भाजपा को दो-दो व माकपा को एक सीट पर मिली थी जीत, इस बार माकपा के हाथ खाली
हनुमानगढ़. जिले की पांचों विधानसभा सीटों के चुनावी नतीजे रविवार को जारी हो गए हैं। अबकी बार यानी 2023 में हनुमानगढ़ जिले में कांग्रेस को एक सीट की बढ़त मिली है। जबकि भाजपा व माकपा को एक-एक सीट का नुकसान मिला है। इस बार के चुनाव में हनुमानगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी गणेशराज बंसल, संगरिया से कांग्रेस के अभिमन्यु पूनियां, पीलीबंगा से कांग्रेस के विनोद गोठवाल, नोहर में कांग्रेस के अमित चाचाण तथा भादरा से भाजपा के संजीव बेनीवाल को जीत मिली है। रविवार शाम को मतगणना के अंतिम नतीजे जारी करते ही समर्थकों ने ढोल-नगाड़े पर नाच-गाकर खुशियां बांटी। आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पॉलिटेक्नि कॉलेज में मतगणना शुरू करवाई गई। इस दौरान पहले बैलेट पेपर की गणना का कार्य शुरू किया गया। साथ-साथ ईवीएम से भी गणना शुरू करवाई गई। इस दौरान कुछ ईवीएम में तकनीकी दिक्कत मिलने की वजह से इनकी गणना में कुछ देरी भी हुई।

बनी अजीब स्थिति
सबसे दिलचस्प भादरा विधानसभा सीट पर हुई मतगणना रही। यहां पर कुछ ही मतों के अंतर से भाजपा के संजीव बेनीवाल के जीतने की सूचना पर माकपा प्रत्याशी बलवान पूनियां ने रीकाउंटिंग का दावा ठोक दिया। परंतु मौजूद निर्वाचन अधिकारी ने पहले गणना पूर्ण होने तथा समझाइश करने की बात कही। बाद में पुनर्मतगणना की स्थिति टल गई।

जीत कर ही माने गोठवाल
हनुमानगढ़ जिले की पीलीबंगा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लडऩे वाले विनोद गोठवाल को इस बार रिकॉर्ड मतों से जीत नसीब हुई। इस बार विनोद गोठवाल ने 55273 वोट से जिले में सबसे बड़ी जीत हासिल की। इसमें विनोद गोठवाल को कुल 143091 व भाजपा के धर्मेंद्र मोची को 87818 वोट मिले। इस तरह पीलीबंगा सीट से भाजपा को एक सीट का नुकसान पहुंचा है। मोची गत चुनाव में पीलीबंगा से जीते थे।

युवा चेहरे पसंद
हनुमानगढ़ जिले में इस बार कांग्रेस ने पीलीबंगा से विनोद गोठवाल, संगरिया से अभिमन्यु पूनियां, नोहर से अमित चाचाण को मैदान में उतारा था। इन तीनों युवा चेहरों ने चुनावी मैदान में जीत हासिल करके यह संदेश दिया है कि राजनीति में मौका मिले तो युवा महारथियों को पछाडऩे की ताकत रखते हैं। जीत हासिल करने के बाद संगरिया से निर्वाचित विधायक अभिमन्यु पूनियां ने कहा कि पार्टी ने इस बार युवा चेहरों को मौका दिया, सबने मिलकर मेहनत की। नतीजे सबके सामने हैं। क्षेत्र को नशा मुक्त बनाने तथा युवाओं के लिए रोजगार मुहैया करवाने का प्रयास रहेगा।

नोहर में माकपा मजबूत
भादरा विधानसभा सीट से वर्ष 2023 में जहां माकपा प्रत्याशी बलवान पूनियां को हार का सामना करना पड़ा। वहीं नोहर में माकपा की स्थिति थोड़ी मजबूत हुई है। यहां पर 2018 में माकपा प्रत्याशी रहे मंगेज चौधरी को 9870 मत मिले थे। वहीं इस बार यानी 2023 में मंगेज चौधरी को कुल 26834 वोट मिले हैं। इस तरह माकपा का वोटिंग प्रतिशत यहां पर काफी बढ़ा है।

यहां मोदी लहर नहीं
इस बार विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस के स्टार प्रचारकों के अलावा पीएम नरेंद्र मोदी व कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी जिले में चुनावी सभा करने आए थे। इसमें इस बार पीलीबंगा विधानसभा में जहां पीएम मोदी की सभा हुई थी, वहां पर भाजपा को जिले की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। वहीं नोहर में जहां राहुल गांधी आए थे, वहां पर कांग्रेस प्रत्याशी को जीत मिली है। इससे पहले 2018 के चुनाव में मोदी हनुमानगढ़ आए थे, इसमें भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामप्रताप को हार मिली थी।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajisthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.