>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Rajasthan BJP: एक्शन मोड में बीजेपी, कल से विधानसभा सत्र बुलाने की तैयारी, विधायक लेंगे शपथ Tuesday 19 December 2023 02:05 AM UTC+00 Rajasthan BJP: राज्य की भजनलाल सरकार अब एक्शन मोड में दिख रही है। विधायकों को शपथ दिलाने के लिए प्रोटेम स्पीकर की नियुक्ति कर दी गई है। प्रोटेम स्पीकर बनाए गए वरिष्ठ विधायक कालीचरण सराफ को सोमवार शाम को राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में शपथ भी दिला दी। विधानसभा सत्र 20 और 21 को बुलाया जा सकता है। इसमें सभी विधायकों को प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे। इसी दौरान विधानसभा अध्यक्ष पद पर भाजपा की ओर से मनोनीत विधायक वासुदेव देवनानी का चयन भी हो जाएगा। इसके तत्काल बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। बताया जा रहा है कि मंत्रियों के नामों को एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे में हरी झंडी मिल चुकी है। मंत्रिमंडल में 15 से 18 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। यह भी पढ़ें : भजनलाल मंत्रिमंडल के चेहरे तय, युवा चेहरों को मिलेगा मौका, दिल्ली से आई ये बड़ी अपडेट सहयोग के लिए तीन सदस्यीय पैनल भी बनाया यह भी पढ़ें : राजस्थान में अब होगा नौकरशाही में फेरबदल, IAS, IPS अधिकारियों की तबादला सूची पर चल रही मशक्कत |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
