>>: Weather Update: राजस्थान में पारा माइनस एक डिग्री, 23 दिसंबर से बारिश के आसार, जानें मौसम विभाग की ताजा अपडेट

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Weather Update: प्रदेश में उत्तरी हवा से सर्दी जोर पकड़ रही है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। सोमवार को माउंट आबू में न्यूनतम तापमान माइनस फिर एक डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में रात का पारा 3.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, 16 जगहों पर रात का पारा 10 डिग्री से कम रहा।

पश्चिमी विक्षोभ से बढ़ सकती है सर्दी
मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार फिलहाल उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आस-पास के क्षेत्र पर चक्रवाती हवा का क्षेत्र बना हुआ है। 22 दिसम्बर तक मौसम शुष्क रहेगा। 23-24 दिसंबर के दौरान एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश हो सकती है। जिससे तापमान गिरेगा और सर्दी बढ़ जाएगी। कई जगह पर कोहरा छा सकता है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में सर्दी ने कंपकंपाया, 23-24 दिसंबर को सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें IMD की लेटेस्ट अपडेट

कहां कितना रात का पारा
माउंट आबू : माइनस एक
भीलवाड़ा : 8.9
वनस्थली : 9.5
अलवर : 6.8
पिलानी : 7
सीकर : 6.5
डबोक : 8.9
एरिन रोड : 8.8
चूरू : 6.4
गंगानगर : 7.7
अंता बारां : 9.2
संगरिया : 5.2
सिरोही : 7.6
फतेहपुर : 3.9
करौली : 8.8
पाली : 9

यह भी पढ़ें : क्रिसमस तक ऐसा रहेगा मौसम, विभाग ने कई जिलों में दिया बारिश का अलर्ट

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.