>>: 12 January 2024 : बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज आज, एक क्लिक में जानें राजस्थान सहित देश-दुनिया की बड़ी खबरें

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

सुविचार

ज्ञान, धन से उत्तम है... क्योंकि , धन की हमें रक्षा करनी होती है... लेकिन ज्ञान हमारी रक्षा करता है

 

- केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का जयपुर दौरा आज, आदर्श नगर स्थित दशहरा मैदान में लगे 'विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर; का लेंगे जायजा, लाभार्थियों से करेंगे संवाद, सीएम भजनलाल भी रहेंगे मौजूद

- जयपुर के झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में इलेक्ट्रोपैथी चिकित्सा पद्धति पर आधारित राष्ट्रीय प्रदर्शनी आज, उपमुख्यमंत्री प्रेम कुमार बैरवा एवं जयपुर सांसद रामचरण बोहरा करेंगे उदघाटन

- राजस्थान में सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में पांचवी और आठवीं की परीक्षा के आवेदन आज से, 31 जनवरी है आवेदन की आखिरी तारीख

- प्रो कबड्डी लीग सीजन 10 में जयपुर पिंक पैंथर्स के होम लीग मुकाबले आज से, 17 जनवरी तक सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच, टीम को चीयर करने पहुंचे ओनर अभिनेता अभिषेक बच्चन

- बीकानेर के देशनोक स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर में पौष बड़ा प्रसादी और ओरण परिक्रमा का वार्षिक दो दिवसीय आयोजन आज से, सुबह महाआरती के बाद होगा प्रसादी वितरण

- लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा की अहम बैठक आज जयपुर में, सीएम और डिप्टी सीएम सहित पूरा मंत्रिमंडल और भाजपा संगठन के तमाम वरिष्ठ नेता रहेंगे मौजूद

- बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का आगाज आज, पहली बार धरणीधर मैदान में हो रहा उत्सव, पहले दिन हैरिटेज वॉक, रंगोली व मेहंदी प्रतियोगिता, बीकानेर कार्निवल, फैशन शो, राजस्थानी लाफ्टर शो, रहेंगे आकर्षण का केंद्र

- मुंबई में बने देश के सबसे बड़े समुद्री पुल ट्रांस हार्बर लिंक 'अटल सेतु' का उद्घाटन करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी, 21.8 किलोमीटर लंबा और 6 लेन पुल से सिर्फ 20 मिनट में पहुंच सकेंगे मुंबई से नवी मुंबई

- स्वामी विवेकानंद जयंती आज, महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित होगा राष्ट्रीय युवा महोत्सव, PM नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन, देश के कोने-कोने से पहुंचे युवा होंगे शामिल

- केंद्रीय राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के खिलाफ 2018 में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में अग्रिम जमानत की उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

- सीट शेयरिंग को लेकर AAP-कांग्रेस के नेताओं की नई दिल्ली में अहम बैठक आज

- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात के गांधीनगर में 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

- कांग्रेस की ओर से मणिपुर से मुंबई तक निकल जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा का थीम सॉन्ग होगा लॉन्च


खबरें आपके काम की

राजस्थान

- अजमेर से जयपुर मलाईदार पोस्ट पर तबादले के लिए प्रभावशाली नेता के माध्यम से दबाव बना रहे जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता संपत लाल जीनगर को मंत्री कन्हैयला लाल के आदेश पर किया गया एपीओ

- दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा को राजस्थान के उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाए जाने को चुनौती देने वाली याचिका पर समयाभाव के कारण सुनवाई नहीं हो पाई

- दिल्ली एनसीआर से कश्मीर तक में भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया था 6.1 तीव्रता का भूकंप, जयपुर में भी दोपहर 2 बजकर 50 मिनट लगा हल्का भूकंप

- 20 जनवरी से अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, सिर्फ आमंत्रित लोग ही प्रवेश कर सकेंगे

- राजस्थान समेत छह राज्यों में बब्बर खालसा और लॉरेंस गैंग के 32 ठिकानों पर एनआईए के छापे, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

- रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जयपुर के सांगानेर स्टेशन को भी शामिल किया, एयरपोर्ट सा लुक मिलेगा, राजस्थान पत्रिका ने उठाया था मामला

- राजस्थान पत्रिका को संपादक रहे वरिष्ठ पत्रकार विजय भंडारी का 93 साल की आयु में निधन, वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे, उठावना कल शनिवार को मोती डूंगरी रोड स्थित दादाबाड़ी में सुबह 10 से 11 बजे तक होगा

- कोटपूतली पुलिस थाने में एक बेटी ने अपने माता-पिता के खिलाफ कर्ज उतारने के लिए उसे दरिदों के हवाले कर देने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई, पिता पर भी बलात्कार का आरोप, 15 जनों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

- चितौड़गढ़ जिले में 13 साल की बालिका से सामूहिक बलात्कार के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों भैरुलाल और बबलू उर्फ लोकेश को गिरफ्तार किया

- जयपुर डिस्क़ॉम को केंद्रीय नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय के रूफटॉप सोलर प्रग्राम द्वितीय चरण को समय पर पूरा करने के लिए मिली 13 करोड़ 10 लाख रुपए प्रोत्साहन राशि, चार साल में कुल मिल चुके 74 करोड़ 44 लाख रुपए


- राजस्थान में सर्दी का कहर जारी, माउंट आबू, सीकर और फतेहपुर माइनस में, दस शहरों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से नीचे, जयपुर में 5.2 डिग्री दर्ज, श्रीगंगानगर में सर्दी से बचाव के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोये दंपती की दम घुटने से मौत


देश-दुनिया

- शक्तिशाली पासपोर्ट में भारत 80वें स्थान पर, हेनली पार्टनर्स की रैंकिंग

- देश में तीन माह में 25 फीसदी महंगा हो गया मक्का, गेहूं के दामों में भी बढ़ोतरी

- देश में न्यायिक अधिकारियों को बच्चों की शिक्षा के लिए प्रतिमाह मिलेंगे 9000 रुपए, हर तीन साल में वे खरीद सकेंगे 30 हजार रुपए तक का मोबाइल, द्वितीय न्यायिक वेतन आयोग की सिफारिशों के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश

- सुप्रीम कोर्ट ने जीएम सरसों की खेती अनुमति देने से पहले जैव सुरक्षा पर अदालत की ओर से नियुक्त तकनीकी विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट पर विचार न करने को लेकर केंद्र सरकार से जवाब तलब किया

- 17वीं लोकसभा के अंतिम सत्र 31 जनवरी से 9 फरवरी तक, एक फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेगी अंतरिम बजट

- हिंसा पीड़ित मणिपुर में चुराचांदपुर और बिष्णुपुर के बीच पहाड़ी इलाके में चार लोगों की हत्या, बिष्णुपुर के अकासई गांव के ये चार लोग लकड़ी लेने के लिए जंगल में गए थे

- केंद्र सरकार ने औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशक आईपीएस अधिकारी शीलवर्धन सिंह को संघ लोक सेवा आयोग के सदस्य नियुक्त किया

- पहले टी- 20 मैच में शिवम दुबे के अर्द्धशतक से भारत की अफगानिस्तान पर 5वीं जीत


रोज़गार/नौकरियां

- राजस्थान राज्य अभिलेखागार में 8 पदों पर भर्ती के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग ने आठ जनवरी से मांगे ऑनलाइन आवेदन

- दिल्ली नगर निगम और नई दिल्ली नगर पालिका परिषद में सेक्शन ऑफिसर के 104 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 फरवरी

- मध्यप्रदेश पावर जेनरेटिंग कंपनी लिमिटेड में अप्रेंटिस के 44 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

- बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर के 220 पदों के लिए 28 जनवरी कर मांगे ऑनलाइन आवेदन

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.