>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
जयपुर में सक्रिय महिला चोर गैंग, चलते ई रिक्शा में पांच लाख रुपए कर लिए चोरी, पीडित को पता ही नहीं चला Friday 12 January 2024 02:58 AM UTC+00 Jaipur News: राजधानी जयपुर में फिर से बड़ी वारदात हुई है। महिला चोर गैंग ने पांच लाख पर हाथ मारा है। पूरी तरह से योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया है। इस घटना के बाद चारों ऐसी गायब हुई कि पुलिस 22 दिन से उनको तलाश कर रही है। घाटना कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई है। दरअसल दौसा निवासी विक्रम सिंह मीणा के साथ यह वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि 18 दिसम्बर को विक्रम मीणा दौसा से जयपुर ट्रेन से आया। उसके बाद वह रेलवे स्टेशन पर उतरा और वहां से अजमेरी गेट आया। अजमेरी गेट पर आने के बाद चांदपोल जाने के लिए ई रिक्शा लिया। उसके पास एक बैग था जिसमें चांदपोल में तीन पार्टियों को किया जाना वाला पेमेंट रखा हुआ था। करीब पांच लाख रुपए थे। ई रिक्शा में बैठने के कुछ देर बाद ही रिक्शा चालक को चार महिलाओं ने हाथ दिया। रिक्शा चालक ने रिक्शा रोका। उनमें से दो महिलाएं विक्रम मीणा के अगल बगल बैठ गई और दो महिलाएं सामने बैठ गई। चारों ने शॉल पहना था। उसके बाद चौपड़ के नजदीक चारों उतरकर चली गई। उनके जाने के बाद जब विक्रम ने बैग संभाला तो बैग गायब था। पूरे क्षेत्र में उनको तलाश किया गया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन बात नहीं बनी। बीस दिन से भी ज्यादा समय से पुलिस थाने के चक्कर काटने के बाद अब जाकर यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से तलाश कर रही है। लेकिन बीस दिन गुजर जाने के बाद एक सुराग तक नहीं लगा है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
