>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
Jaipur Latest News : सांगानेर स्टेशन में भी बढ़ेंगी सुविधाएं, एयरपोर्ट सा मिलेगा लुक, रेलवे ने अमृत भारत स्टेशन योजना में किया शामिल Friday 12 January 2024 03:59 AM UTC+00 Jaipur Latest News : रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। जयपुर जंक्शन और गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाद अब सांगानेर रेलवे स्टेशन के दिन फिरेंगे। रेलवे ने इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल कर लिया है। करीब 35 करोड़़ से इसका कायाकल्प होगा। शुक्रवार को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव इस स्टेशन का निरीक्षण भी करेंगे। दावा किया जा रहा है कि यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। दरअसल, सांगानेर स्टेशन घनी आबादी के बीच स्थित है। शहरी इलाके में शामिल है। इसके बावजूद रेलवे ने कभी उस पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण यहां कुछेक ट्रेनों का ही ठहराव हो पा रहा है। साथ ही यात्री सुविधाएं भी बहुत कम हैं। राजस्थान पत्रिका ने पत्रिका रीडर्स फेस्ट अभियान के तहत अमृतकाल में भी दुर्गापुरा और सांगानेर स्टेशन का नहीं होगा कायाकल्प शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद रेलवे बोर्ड ने स्टेशन की सुध ली। जयपुर मंडल के डीआरएम समेत अन्य रेल अधिकारियों ने स्टेशन का जायजा लिया। उसके बाद इस स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने और उसके तहत इसके पुनर्विकास के लिए सहमति मांगी। रेलवे बोर्ड ने गुरुवार को सांगानेर और बीकानेर डिवीजन के अनूपगढ़ को इस योजना में शामिल करने की स्वीकृति जारी कर दी है। रेलमंत्री आज कर सकते घोषणा नए भवन में विकसित होंगी सुविधाएं यह भी पढ़ें : भजनलाल सरकार के सबसे 'भरोसेमंद' अफसर, जंबो ट्रांसफर लिस्ट में रखा गया पूरा ख्याल ट्रेनों का ठहराव होगा शुरू यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक आज, 25 में से इन 11 सीटों पर रहेगा फोकस |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
