>>: Petrol and Diesel price : राजस्थान के इन शहरों में आज इतना सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, जानिए कीमत

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

Petrol and Diesel price : सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार 12 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतें जारी कर दी हैं। बता दें कि तेल कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी करती है। राजस्थान की बात करें तो आज बीकानेर में पेट्रोल 1 रुपए 37 पैसे सस्ता होकर 110.34 और डीजल 1 रुपए 23 पैसे सस्ता होकर 95.41 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं टोंक में पेट्रोल 76 पैसे महंगा होकर 109.56 और डीजल 69 पैसे महंगा होकर 94.70 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।


प्रदेश के इन शहरों में सस्ता-महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल
शुक्रवार को प्रदेश के अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, धौलपुर, जालौर, झालावाड़, नागौर, सवाईमाधोपुर, सीकर में पेट्रोल और डीजल मामूली सस्ता हुआ है। वहीं अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, गंगानगर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, राजसमंद और टोंक में कीमतें में मामूली तेजी दर्ज की गई।

जानिए पेट्रोल डीजल की कीमत
अजमेर- 108.07- 93.35
अलवर - 109.46- 94.59
बांसवाड़ा- 110.09- 95.18
बारां- 108.78- 93.98
बाड़मेर- 109.43- 94.59
भरतपुर- 107.95- 93.22
भीलवाड़ा- 108.87- 94.08
बीकानेर- 110.34- 95.41
बूंदी- 108.60- 93.82
चित्तौड़गढ़- 108.41- 93.67
चूरू- 110.43- 95.48
दौसा - 109.21- 94.35
धौलपुर - 108.70- 93.90
डुंगरपुर- 110.22- 95.30
गंगानगर- 113.34- 98.11
हनुमानगढ़-112.61- 97.45
जयपुर - 108.48- 93.72
जैसलमेर- 111.19- 96.18
जालौर- 109.21- 94.39
झालावाड़- 109.04- 94.22
झुंझुनूं- 110.44- 95.49
जोधपुर - 108.92- 94.13
करौली- 109.29- 94.43
कोटा- 108.01- 93.28
नागौर- 108.87- 94.08
पाली- 108.68- 93.91
प्रतापगढ़- 108.53- 93.78
राजसमंद- 109.65- 94.79
सवाईमाधोपुर - 109.73- 94.83
सीकर - 108.95- 94.15
सिरोही - 110.68- 95.72
टोंक - 109.56- 94.70
उदयपुर - 109.27- 94.44

(नोट- कीमतें प्रति लीटर में...)

यह भी पढ़ें- Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर के प्रोजेक्ट इंचार्ज विनोद मेहता ने कहा- पत्थरों की नक्काशी में जोधपुर का अनुभव काम आया

हर रोज सुबह तय होते हैं रेट
सभी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों IOC, BPCL और HPCL के पेट्रोल-डीजल की कीमत हर दिन घटती-बढ़ती रहती हैं। पेट्रोल-डीजल का नया दाम रोजाना सुबह 6 बजे अपडेट होता है। सुबह छह बजे से नई दरें लागू हो जाती हैं। जिसमें एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़कर पेट्रोल डीजल का दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

यह भी पढ़ें- पिता को रेलवे स्टेशन लेने जा रहा था नाबालिग, स्ट्रीट पोल से टकराकर पलटी कार

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanews12@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.