>>: प्रेम विवाह के बाद बलात्कार का आरोप, दस लाख रुपए मांगे

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

जोधपुर।
मथानिया के एक युवक से प्रेम विवाह करने वाली युवती और उसके घरवालों ने बलात्कार का मामला दर्ज करवा दिया और अब समझौता करने के लिए दस लाख रुपए मांगे जा रहे हैं। युवक के पिता ने मथानिया थाने में मामला दर्ज कराया। (Extortion and blackmailing)
पुलिस ने बताया कि कोर्ट में पेश इस्तगासे के आधार पर मथानिया के एक व्यक्ति ने भोपालगढ़ क्षेत्र की एक युवती, उसके बड़े पिता और मां के खिलाफ एफआइआर दर्ज करवाई है। आरोप है कि चार साल पहले भोपालगढ़ में शादी समारोह के दौरान पुत्र की युवती से मुलाकात हुई थी। तब से दोनों आपस में मोबाइल पर बात और मैसेज करने लग गए थे। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे थे और शादी करना चाहते थे। 15 जुलाई को युवती के मोबाइल से कॉल करवाकर युवक को नागौर बुलाया गया था, जहां दोनों एक ही होटल में रूके थे। दूसरे दिन दोनों जोधपुर आ गए थे और आर्य समाज में शादी कर ली थी। जिसके बारे में युवक के घरवालों को बाद में पता लगा था। शादी कर युवती नागौर लौट गई थी।27 जुलाई को नागौर पुलिस जोधपुर आई थी और बलात्कार के आरोप में युवक को पकड़कर ले गई थी। प्रेम विवाह करने वाली युवती ने उसके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज करवाया था। युवक के परिजन युवती के घर पहुंचे, जहां उसकी मां व बड़े पिता ने समझौता व एफआइआर वापस लेने के बदले दस लाख रुपए मांगे थे।

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.