गुढ़ाचंद्रजी. कस्बे से तीन किलोमीटर दूर विद्युत ग्रिड के समीप रावताड़ा मोड़ पर शनिवार सुबह निजी विद्यालय की बस और बाइक की आमने सामने की टक्कर दो छात्रों की मौत हो गई। वहीं तीसरा छात्र गंभीर घायल हो गया। गांव रामपुरा नयावास निवासी तीनों छात्र बाइक से गुढ़ाचंद्रजी के एक निजी विद्यालय में पढऩेे जा रहे थे। आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल सहित क्षेत्र में चार स्थानों पर जाम लगा दिया। घटना को लेकर गुढ़ाचंद्रजी के बाजार बंंद रहे। मृतक रोहित (17) पुत्र महाराज ङ्क्षसह व सोनू (10) पुत्र हिम्मत ङ्क्षसह चचेरे भाई थे। मृतक रोहित के छोटे भाई मोहित को गंभीरावस्था में जयपुर रैफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार शीतकालीन अवकाश के बाद विद्यालय खुलने पर शनिवार सुबह 8 बजे ग्रामपंचायत दलपुरा के गांव रामपुरा नया वास निवासी एक ही विद्यालय में अध्ययन रोहित, मोहित व सोनू बाइक से स्कूल जा रहे थे। रावताड़ा मोड़ पर घुमाव के दौरान सामने से आ रही एक निजी स्कूल की बस और बाइक में टक्कर हो गई। इससे रोहित व उसके चचेरे भाई सोनू की मौके पर मौत हो गई। जबकि मोहित गंभीर घायल हो गया। जिसे गुढ़ाचंद्रजी चिकित्सालय से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया। साथ ही दोनों छात्रों के शव को चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। घटना से आक्रोशित लोगों के जाम लगा दिया।
सूचना पर एसडीएम शिवराज मीणा, गंगापुर सिटी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद ने धरना दे रहे लोगों से समझाइश के प्रयास किए। देर शाम तक धरना जारी रहने से शवों का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। इस दौरान टोडाभीम थानाधिकारी बृजेश मीना, नादौती थानाधिकारी रामनाथ ङ्क्षसह, वजीरपुर थानाधिकारी श्रवण पाठक, गढ़मोरा थानाधिकारी वीरेंद्र मीना सहित चार थानों के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
बाजार रहे बंद, धरने पर बैठे लोग
घटना से आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल सहित गुढ़ाचंद्रजी कस्बे में जगह-जगह जाम लगा दिया। इस दौरान कस्बे के बाजार बंद हो गए।
अस्पताल के सामने सडक़ पर सरपंच प्रतिनिधि धुंधीराम धड़ांगा, प्रधान प्रतिनिधि बहादुर ङ्क्षसह गुर्जर, गुढ़ाचंद्रजी के पूर्व सरपंच नत्थू ङ्क्षसह, एडवोकेट दयाराम गुर्जर, रैंडायल सरपंच कप्तान ङ्क्षसह गुर्जर दीपेंद्र राजावत, राजाहेड़ा सरपंच प्रतिनिधि दरबङ्क्षसह, पर्वत ङ्क्षसह मांचड़ी, रणजीत चपराना सहित सैकड़ों लोग जाजम बिछाकर बैठ गए। लोग प्रशासन से निजी स्कूल संचालक व बस चालक को गिरफ्तार करने, स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग को देर शाम तक धरना जारी रही।
घर का बुझा चिराग, मचा कोहराम
परिजनों ने बताया कि सोनू हिम्मतङ्क्षसह का इकलौता पुत्र था। वहीं महाराज ङ्क्षसह के रोहित और मोहित दो पुत्र है। सडक़ दुर्घटना में सोनू और रोहित की मौत के खबर से घर में कोहराम मच गया। दोनों की मां विलाप करते हुए बेसुध हो गई। घर में ढांढस बंधाने के लिए गांव के महिला-पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी। गौरतलब है कि मृतक रोहित कक्षा 11वीं, सोनू कक्षा 5 का छात्रा था। जबकि घायल मोहित कक्षा 10 वीं में पढ़ता है।