>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
शहर में सजे स्वागत द्वार, अक्षत कलश शोभायात्रा आज Saturday 06 January 2024 05:02 PM UTC+00 श्री रामजन्मभूमि मन्दिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा सम्पर्क अभियान के तहत रविवार को शहर में अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा निकलेगी। अक्षत कलश की अगुवानी के लिए शनिवार को शोभायात्रा मार्ग को स्वागत द्वार लगा कर सजाया गया है। कार्यक्रम में कारसेवकों का सम्मान किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वयं संवक संघ के तहसील संघ चालक यात्रा संयोजक बजरंग गोयल व सम्पर्क अभियान के जिला सह संयोजक सौरभ शुक्ला ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे जाट की सराय स्थित महाराजा सूरजमल स्टेडियम से कलश यात्रा शुरू होगी। कलश यात्रा व भगवा रैली में संत छैया दास की अगुवाई में निकलेगी। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक मुकेश कुमार होंगे। कार्यक्रम के करौली-धौलपुर के सांसद डॉ. मनोज राजौरिया भी भाग लेगे। शोभायात्रा रथ में सजी भगवान राम की झांकी के साथ मनीराम पार्क, शीतला चौराहा, डेम्परोड बाजार, चौपड़ सर्किल, बयाना मोड़ होते हुए नई मंडी पुलिस थाना पहुंचेगी। जहां से जैन मंदिर रोड, जिला चिकित्सालय के सामने से निकल स्टेडियम मेें पहुंच विसर्जित होगी। इससे पहले सुबह टीका कुण्ड हनुमानजी मंदिर के संत छैयादास महाराज व अन्य लोगों द्वारा अक्षत कलश का पूजन किया जाएगा। संघ, विश्वहिन्दू परिषद, बजरंंग दल सहित अभियान से जुड़े विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ताओं ने घर-घर अक्षत व पत्रक वितरित किए हैं। यात्रा में हजारों महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है। तहसील संघ चालक ने बताया कि स्टेडियम में वर्ष 1990 व वर्ष 1992 के कार सेवकों का सम्मान किया जाएगा। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
