>>: Digest for January 07, 2024

>>

Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment!

You are receiving a digest because your subscriptions have exceeded your account's daily email quota. Your quota has automatically reset itself.

शहर के किशोर नगर दयालशाह किले की पहाड़ी की तलहटी स्थित वन विभाग के रोड पर गुरुवार रात्रि को सीसीटीवी कैमरे में पैंथर कैद हुआ। पैंथर रोड पर चलता दिखाई दे रहा है। उसने बछड़े पर झपट्टा मारकर उसे घायल कर दिया। रोड के दोनों और कई मकान है। क्षेत्रवासियों को इसकी जानकारी शुक्रवार को सुबह लगी। इससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के कार्मिकों ने भी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और उसके बाद पैंथर के पैरों के निशानों की भी खोज की, लेकिन पैंथर का मूवमेंट सडक़ पर होने के पगमार्क कुछ ही दिखाई दिए। वन विभाग की ओर से मॉनिटरिंग बढ़ाई गई है।

गत दिनों छतों पर घूमता दिखा था पैंथर
शहर के धोईंदा स्थित रैगर मोहल्ले में 23 दिसम्बर की रात्रि को पैंथर घरों की छतों पर घूमता दिखाई दिया था। सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की आवाजाही कैद होने के कारण क्षेत्रवासियों में हडक़ंप मच गया था। यहां पर भी पैंथर एक छत से दूसरी छत पर विचरण करता दिखाई दिया था। ऐसे में शहरी क्षेत्र में पैंथर की आवाजाही चिंता का विषय बनती जा रही है।
मॉनिटरिंग बढ़ाई है, लगवाएं पिंजरा
शहरी क्षेत्र में पैंथर श्वान और बछड़े के शिकार के लिए आ जाते हैं। इनकी मॉनिटरिंग करवाई जा रही है। गुरुवार रात्रि को भी सीसीटीवी कैमरे में पैंथर की आवाजाही कैद हुई है। जरूरत होने पर पिंजरा आदि लगवाया जाएगा।
- डॉ. आलोक गुप्ता, डीएफओ वन विभाग राजसमंद

शीतलहर और कड़ाके की सर्दी धूजणी छुड़ा रही है। दिन में तीखी धूप के बाद भी गलन सता रही है। लोग सिर से पैर तक ऊनी कपड़ों में लिपटे रहे। कोहरे और ओस के बीच सुबह करीब 11 बजे सूरज ने सुनहरी धूप बिखेरी, लेकिन बर्फीली हवाओं ने सिहरा दिया। धूप में बैठने के बावजूद लोगों को शीतलहर से राहत नहीं मिली। दोपहर में धूप तेज होने के बावजूद गलन ने जमकर सताया। शाम ढलते ही सर्दी ने फिर जकड़ लिया। हवा के बर्फीले तेवर ने सिहराया। कड़ाके की ठंड से बचने के लिए भीलवाड़ा रोड, कांकरोली, राजनगर और धोईंदा के मुख्य मार्गो के किनारे लोग अलाव तापकर सर्दी से बचाव करते दिखाई दिए। शाम होते ही फिर से गलन शुरू हो गई। मौसम विभाग के जानकारों के अनुसार अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री रहा, जबकि गुुरुवार को अधिकतम तापमान 23.5 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया था। आगामी दिनों में कोहरा छाए रहने और मावठ की संभावना जताई जा रही है।

आमेट. क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। बीते 4 दिनों से चल रही शीतलहर ने लोगों को कंपकंपा रखा है। अलसुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों व वाहनचालकों को सडक़ों पर थोड़ी दूर तक कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। लोग अलसुबह ही अलाव तापते नजऱ आए। शाम छह बजे बाद फिर तेज सर्दी ने धूजणी छुड़ा दी। कोहरे व तेज़ सर्दी के कारण दिनभर बाजारों में चहल-पहल कम रही।

कुंवारिया. क्षेत्र में अलसुबह मौसम सबसे अधिक ठंडा रहा। खेतों की पालियों एवं खुले स्थानों पर ओस की बूंदें जमी सी दिखी। सुबह धुंध एवं कोहरे की सघनता के कारण फोरलेन पर 10 मीटर के आगे साफ दिखाई नहीं दे रहा था। वाहनों की हेडलाइट चलाकर वाहन काफी धीमी रफ्तार से गुजरते नजर आए। मौसम में अचानक बदलाव तथा दिन में कोहरा छाने से दिन में भी ठण्ड का प्रकोप बना रहा। लोग दिन में भी अलाव जलाते नजर आए।

Transfer list IAS-RAS राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात किए बड़े प्रशासनिक फेरबदल में राजसमंद में भी जिला कलक्टर सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए।

जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना का तबादला करौली हुआ है, वहीं राजसमंद के नए जिला कलक्टर डॉ. भंवरलाल होंगे। वह सिरोही से स्थानांतरित हुए हैं।

आईएएस के साथ ही जारी आरएएस की तबादला सूची में अतिरिक्त जिला कलक्टर नरेश बुनकर का स्थानांतरण दौसा में इसी पद पर किया गया है। उनकी जगह अजमेर एडीएम राजेन्द्र सिंह आ रहे हैं।

भीम-देवगढ़ में महिला एसडीएम, राजसमंद-कुम्भलगढ़ में भी बदलाव

नई सरकार ने जिले के सात में से चार एसडीएम बदल दिए हैं। भीम व कुम्भलगढ़ में महिला एसडीएम तैनात की हैं। देवगढ़ एसडीएम अजय अमरावत को पिड़ावा (झालावाड़) भेजा है, जिनकी जगह निवई (टोंक) से रविकांत सिंह आएंगे। भीम से उम्मेद सिंह को शिवगंज (सिरोही) भेजा है। उनके स्थान पर खींवसर (नागौर) से पूनम को नियुक्त किया है। कुम्भलगढ़ से जयपाल सिंह राठौड़ को निम्बाहेड़ा (चित्तौडग़ढ़) भेजा है। उनकी जगह नसीराबाद (अजमेर) से अंशुल आमेरिया को नियुक्त किया है।

राजसमंद से बृजेश गुप्ता का तबादला मण्डरायल (करौली) किया है, जिनकी जगह नरेन्द्र कुमार जैन आएंगे, जो वर्तमान में दिल्ली-मुम्बई औद्योगिक कॉरिडोर के जयपुर में उपायुक्त एवं विशेषाधिकारी पद से स्थानांतरित हुए हैं।

जानें नए कलक्टर को

नाम : डॉ. भंवरलाल
जन्म दिनांक : 02/09/1987
मूल निवासी : कर्नाटक
शिक्षा : बीएससी (मेडिसिन), एमबीबीएस

You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at abhijeet990099@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription.