>>Patrika - A Hindi news portal brings latest news, headlines in hindi from India, world, business, politics, sports and entertainment! |
बस के नीचे आने से युवक की मौत, मामला दर्ज Friday 05 January 2024 03:02 PM UTC+00 लाठी क्षेत्र के सोढ़ाकोर गांव के पास गुरुवार रात एक निजी बस के टायरों के नीचे आने से युवक की मौत हो गई, जिसको लेकर मृतक के पिता की ओर से पुलिस में मामला भी दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार जैसलमेर से जयपुर रूट पर चलने वाली निजी बस गुरुवार रात 9 बजे सोढ़ाकोर गांव के स्टैंड पर पहुंची। यहां खड़ी सवारियां बस में चढ़ रही थी। साथ ही कुछ सवारियां अपना सामान डिक्की में रख रही थी। थाट निवासी सलीमखां (26) पुत्र समसदीन भी अपना सामान डिक्की में रख रहा था। इस दौरान चालक ने अचानक बस को पीछे की तरफ ले लिया और वह बस के पीछे के टायरों के नीचे आ गया और गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। उसे निजी वाहन से तत्काल पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पोकरण पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी लाठी पुलिस को दी। जिस पर हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा पुलिस बल के साथ पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द, मामला किया दर्ज मृतक के परिजन देर रात ही पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंच गए। शुक्रवार को सुबह मृतक के पिता समसदीन ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि उसका पुत्र सलीमखां अपने निजी कार्य से गुरुवार को सोढ़ाकोर गांव गया था। शाम को काम निपटाने के बाद 9 बजे बस स्टैंड पहुंचा। इस दौरान जैसलमेर की तरफ से एक निजी बस यहां पहुंची। जिसे हाथ का इशारा किया तो वह रुक गई। सलीम खां अपना सामान बस की डिक्की में डालने के लिए बस के पीछे खड़ा था। इस दौरान बस के चालक ने लापरवाही करते हुए बस को पीछे ले लिया। जिससे बस उसके पुत्र पर चढ़ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसी बस के कंडक्टर व अन्य सवारियों की सहायता से उसके पुत्र को गंभीर हालत में पोकरण के राजकीय अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया। साथ ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जांच हेड कांस्टेबल प्रकाश गोदारा कर रहे है। |
| You received this email because you set up a subscription at Feedrabbit. This email was sent to you at rajasthanss63@gmail.com. Unsubscribe or change your subscription. |
